Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Barabanki225208

बाराबंकी में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर

Mohammad RehanMohammad RehanFeb 17, 2026 11:19:09
Tilokpur, Uttar Pradesh:चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास हादसा, युवक की हालत नाजुक; चालक बस छोड़कर फरार बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास गणेशपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़ रहे एक बाइक सवार युवक को सामने से आ रही कैसरबाग डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक बस के नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल युवक की पहचान ग्राम पंचायत हरीनारायणपुर निवासी विजयपाल उर्फ लड्डर (30) पुत्र दुखहरण धीमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से गणेशपुर गए थे और वापस लौटते समय चौकाघाट मोड़ पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखनऊ से बहराइच की ओर जा रही कैसरबाग डिपो की बस (संख्या यूपी 32 टीएन 2618) तेज रफ्तार में थी और सामने से बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कपड़े उतारकर जंगल की ओर भाग निकला। हादसे के कारण लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Barabanki225208

रामनगर में जांच करने आये दरोगा साहब महिला को दे बैठे दिल, इश्किया दरोगा पे गंभीर आरोप

Mohammad RehanMohammad RehanFeb 09, 2026 05:00:15
Tilokpur, Uttar Pradesh:बाराबंकी में वर्दी पर सवाल! रामनगर थाना क्षेत्र से सामने आया मामला सुर्खियों में—शिकायत की जांच करने पहुंचा दरोगा खुद ही आरोपों के घेरे में। पीड़ित पति का आरोप: 👉 नौकरी दिलाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं 👉 चोरी-छिपे फोन पर बातचीत 👉 गैरमौजूदगी में घर तक पहुंचना 👉 विरोध पर परिवार को डकैती केस में फंसाने की धमकी परिवार का दावा—दरोगा महिला को कार में बैठाकर ले गया और बाद में तहसील के पास छोड़ दिया। इस बीच कथित कॉल डिटेल और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला और गरमा गया। आरोपी दरोगा ने आरोपों को बेबुनियाद बताय पुलिस का कहना—जांच जारी, महिला को बयान के लिए बुलाया गया मंदिर चोरी खुलासे से लेकर महादेवा मेला सुरक्षा और सीएम दौरे की तैयारियों के बीच बाराबंकी की एक और बड़ी खबर—सच क्या है, जांच बताएगी
0
comment0
Report
बाराबंकी225208

आधुनिक शिक्षा का केंद्र बना जामिया इस्माइलिया मसौली शरीफ,दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी

Mohammad RehanMohammad RehanFeb 08, 2026 14:53:14
तिलोकपुर, उत्तर प्रदेश:मसौली शरीफ, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश): मसौली शरीफ में स्थापित शैक्षणिक संस्था जामिया इस्माइलिया सैयद गुलज़ार इस्माइली वास्ती, जिन्हें गुलज़ार-ए-मिल्लत के नाम से भी जाना जाता है, की सरपरस्ती में दीनी और आधुनिक शिक्षा के समन्वित मॉडल के रूप में उभरकर सामने आई है। यह संस्था पारंपरिक इस्लामी शिक्षा के अंतर्गत हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन, आलिमियत और मुफ़्ती जैसे सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम प्रदान करती है, वहीं दूसरी ओर गणित, विज्ञान, भूगोल, अंग्रेज़ी और हिंदी जैसे आधुनिक शैक्षणिक विषयों की भी शिक्षा देती है। इस दोहरे पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दीनी विशेषज्ञता के साथ-साथ समकालीन शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। संस्था के प्रशासन के अनुसार, जामिया इस्माइलिया की स्थापना इस उद्देश्य से की गई थी कि शास्त्रीय इस्लामी अध्ययन को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जा सके, ताकि छात्र आधुनिक अकादमिक विषयों से कटे बिना दीनी तालीम हासिल कर सकें। इस संस्था में मसौली शरीफ और बाराबंकी ज़िले के आसपास के क्षेत्रों से विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। दूरदराज़ के इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएँ भी विकसित की गई हैं, जिससे वे सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। शिक्षाविदों का मानना है कि समन्वित पाठ्यक्रम अपनाने वाली संस्थाएँ पारंपरिक मदरसा शिक्षा और आधुनिक स्कूली शिक्षा के बीच की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। धार्मिक अध्ययन के साथ-साथ धर्मनिरपेक्ष विषयों को शामिल कर जामिया इस्माइलिया अपने छात्रों के लिए व्यापक शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। संस्था से जुड़े समुदाय के सदस्यों का कहना है कि इसके स्नातक राज्य के विभिन्न हिस्सों में शिक्षण, धार्मिक सेवाओं और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जो इस शैक्षणिक पहल के व्यापक सामाजिक प्रभाव को दर्शाता है। जामिया इस्माइलिया के प्रबंधन ने संकेत दिया है कि आने वाले वर्षों में शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक विकास तथा बुनियादी ढाँचे के विस्तार की योजनाएँ प्रस्तावित हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Barabanki225208

मदरसा हबीबिया फैजान ए गुलजार ए मिल्लत मसौली शरीफ के पाँच बच्चों ने कुरआन ए पाक हिफ्ज किया

Mohammad RehanMohammad RehanFeb 05, 2026 17:02:49
Tilokpur, Uttar Pradesh:बाराबंकी मसौली अलहम्दुलिल्लाह आज 5 फरवरी 2026 बरोज जुमेरात मदरसा हबीबिया फैजान ए गुलजार ए मिल्लत इसमाईली नगर मसौली शरीफ ब्लाक के पाँच तलबा ए किराम हाफिज मोहम्मद तौसीफ इब्न ऐजाज हुसैन फैजुल्लाह गंज बाराबंकी हाफिज मोहम्मद फैसल इब्न मोहम्मद रेहान इदरीसी तिलोकपुर हाफिज मोहम्मद फहीम इब्न मोहम्मद वसीम खान ब्लाक मसौली शरीफ हाफिज मोहम्मद रुम्मान इब्न मोहम्मद सलीम मस्तान नगर मसौली शरीफ हाफिज मोहम्मद जैद इब्न मोहम्मद अय्यूब खान मस्तान नगर मसौली शरीफ ने हिफ्ज ए कुरआन ए करीम मुकम्मल किया मदरसे के असातिजा ए किराम की मौजूदगी मे महफिल ए पाक का एहतिमाम हुआ जिस मे मदरसा के तलबा ए किराम ने नअत ए पाक के अशआर पेश किये बादहु हजरत हाफिज व कारी मौलाना अख्तर रजा सुबहानी मिस्बाही साहब का मुख्तसर बयान हुआ और हजरत मौलाना कारी कैस रजा साहब की दुआ पर महफिल का एखतिताम हुआ तकमील हिफ्ज ए कुरान ए पाक के मौके पर हम पाँचो हुफ्फाज ए किराम और उनके वालिदैन व असातिजा ए किराम को मुबारक बाद पेश करते हैं इस हसीन मौके पर मदरसा ए हाजा के नाजिम ए तअलिमात हजरत हाफिज व कारी मौलाना इमामुल हक नूरी साहब हजरत हाफिज व कारी अकरम रजा कादरी हजरत हाफिज व कारी आरिफ रजा कादरी साहब हजरत मौलाना रेहान रजा इसमाईली हजरत मौलाना आमिर रजा इसमाईली हजरत हाफिज व कारी अरशद रजा इसमाईली हाफिज अलमान रजा इसमाईली और कसीर तादाद मे हुफ्फाज व कुर्रा व अमामे अहले सुन्नत ने शिरकत फरमाया दुआवो का तालिब असीर ए हुजूर गुलजार ए मिल्लत मोहम्मद असलम रजा कादरी इसमाईली बानी व नाजिम ए आला मदरसा हबीबिया फैजान ए गुलजार ए मिल्लत मसौली शरीफ
0
comment0
Report
Barabanki225208

ज़ियारत से लौटते समय बड़ा हादसा, अल्लाह के करम से सभी ज़ायरीन सुरक्षित

Mohammad RehanMohammad RehanJan 30, 2026 11:36:50
Tilokpur, Uttar Pradesh:बनवा से ज़ियारत के लिए त्रिलोकपुर स्थित हज़रत आक़ील शाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह पर गए ज़ायरीन वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नवादा पुल के पास उनकी बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी को देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद कोई बच पाएगा, लेकिन अल्लाह के खास करम और बुज़ुर्ग की बरकत से गाड़ी में सवार सभी पाँच लोग पूरी तरह सही-सलामत हैं। इस दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। हालाँकि गाड़ी को भारी नुकसान पहुँचा है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इसे खुदा की बड़ी रहमत बताया कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद सभी की जान बच गई। अल्लाह का शुक्र है कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top