212601पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सीसी रोड का किया लोकार्पण, ग्राम चौपाल में गिनाईं सरका
Fatehpur, Uttar Pradesh:गाजीपुर/फतेहपुर।
असोथर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेंठा के मजरा निधवापुर में शनिवार को विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं। ग्राम प्रधान एवं पंचायत मित्रों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद निधि योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में निर्मित सीसी रोड का साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है।
अपने संबोधन में उन्होंने वर्ष 2027 के चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की प्रगति को निरंतर बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर पुनः सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की।
कार्यक्रम में मधुराज विश्वकर्मा (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), विनोद पाण्डेय (मंडल अध्यक्ष गाजीपुर), राम महेश निषाद (मंडल अध्यक्ष असोथर), रोहित निषाद व नीरज निषाद (प्रधान), रामू प्रजापति (पंचायत मित्र) सहित अनिल मिश्रा, शिवबरन त्यागी, साहिल शर्मा, सोनू राका, अतुल निषाद, पुष्पेंद्र पासवान, बल्ली मिश्रा, हीरु निषाद, आशीष कुमार, कृष्ण पाल निषाद, लखन निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जनसंवाद एवं विकास कार्यों में सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
0