244701
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी मासूम
Milak, Uttar Pradesh:Milak: छत पर खेल रही मासूम हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। मासूम को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के पुरनापुर निवासी रामू के मकान की छत के ऊपर से 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही है। रामू की 5 वर्षीय पुत्री अनन्या रविवार की सुबह 6:30 बजे छत पर खेल रही थी। खेलते हुए अचानक उसका हाथ बिजली के तार से छू गया। करंट लगने पर मासूम बुरी तरह झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। परिजन उसे अपने वाहन से एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां मासूम की हालत उपचार के दौरान नाजुक बनी हुई है। मासूम के पिता रामू ने बताया कि हाई टेंशन बिजली की लाइन उसके मकान के ऊपर से गुजर रही है। आरोप लगाया कि, बिजली कर्मचारियों ने छत से गुजर रहे बिजली के तारों को नहीं हटाया। जिसके कारण उसकी मासूम बच्ची करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मिलक से विनोद कुमार गंगवार की रिपोर्ट...!!0
0
Report
244701
घरेलू कलह के चलते युवक ने पिया तेजाब
Milak, Uttar Pradesh:Milak: घरेलू कलह को लेकर युवक ने तेजाब का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र स्थित करीमगंज का मझरा के ग्रामीण एक युवक को बाइक द्वारा नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि युवक ने तेजाब पी लिया है। अस्पताल में युवक का उपचार किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मिलक से विनोद कुमार गंगवार की रिपोर्ट।0
0
Report
244701
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित
Milak, Uttar Pradesh:Milak: विनोद कुमार गंगवार की रिपोर्ट - वरिष्ठ समाजसेवी और नगर पालिका के सभासद डॉक्टर प्रखर वशिष्ठ ने नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया। नगर स्थित वशिष्ठ क्लीनिक पर शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के डेढ़ दर्जन से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों को अंग वस्त्र, डायरी और पेन भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। डा. प्रखर वशिष्ठ समय-समय पर जनहित के सामाजिक कार्य करते रहते हैं। सर्दियों के दिनों में वह गरीबों को गर्म वस्त्र और कंबल, गर्मियों में सबील लगाकर शीतल पेय का वितरण करते हैं। असहाय और गरीब व्यक्तियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराते हैं।0
0
Report
Advertisement
244701
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
Milak, Uttar Pradesh:Milak: क्योरार बाईपास पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सर्वेश की मौत हो गई। उसका भाई अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया।0
0
Report
244701
स्कूली बच्चों ने किया योग
Milak, Uttar Pradesh:Milak : उच्च प्राथमिक विद्यालय परम में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के प्रथम दिवस बच्चों को भस्त्रिका, प्राणायाम, कपालभाति, शीतली प्राणायाम, अनुलोम विलोम भ्रामरी, तितली आसन, वज्रासन, सूक्ष्म व्यायाम, भुजंगासन, ताड़ासन और वृक्षासन आदि कराए। गायत्री मंत्र और शांति पाठ कर योग शिविर का समापन किया गया। योग शिविर में योग शिक्षिका इंदिरा कुमारी, तहसील प्रभारी योगाचार्य कमलेश गंगवार, प्रधानाध्यापक आजाद अहमद, अध्यापिका जय श्री, अनुदेशक दानिश और जिया आदि मौजूद रहे। मिलक से विनोद कुमार गंगवार की रिपोर्ट।0
0
Report
