271003
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:बाबू अवध बिहारी शिव मंदिर, राजेंद्र नगर, तोपखाना गली स्थित परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जारी है। 27 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जा रहा है। 01 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन होगा, जबकि 02 अप्रैल को पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।0
0
Report
271003
गोंडा में भगवान भोलेनाथ का विवाहोत्सव धूमधाम से संपन्न
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जनपद के प्रसिद्ध दुखारन नाथ मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के विवाहोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया।विवाह बारात के दौरान भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। शिव भक्त “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ पूरे शहर को गुंजायमान करते रहे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा नगर शिवमय हो गया हो।0
0
Report
271003
शहीदों के सम्मान में गोंडा की आईटीआई में एक साथ मौन, गूंजा देशभक्ति का संदेश
Gonda, Uttar Pradesh:भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को जनपद गोंडा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजेश राम, संयुक्त निदेशक, देवीपाटन मंडल के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं सभी निजी (आईटीआई) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडीयू आईटीआई) सहित गोंडा मॉडर्न, आरबीटीएम , दीनदयाल , सविता श्री मां आईटीआई के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया0
0
Report
Advertisement
271003
गोंडा में देशभक्ति गानों पर झूमे एसपी,एएसपी और पुलिसकर्मी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में देशभक्ति गानों पर झूमे एसपी,एएसपी और पुलिसकर्मी, "जिस्म तेरे सोने का हीरे मोती लाल जड़े" देश भक्ति गाने को गाते हुए झूमे सभी पुलिसकर्मी,एडिशनल एसपी पूर्वी और ट्रेनी आईपीएस भी पुलिसकर्मियों के साथ झूमें।0
0
Report
271003
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर राजकीय आईटीआई गोंडा द्वारा मॉडल जॉब प्रदर्शनी का आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा द्वारा मॉडल जॉब प्रदर्शनी का आयोजन बेनकटाचार्य क्लब में किया गया। प्रदर्शनी में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों द्वारा तैयार किए गए तकनीकी मॉडल, कार्य-नमूने एवं प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियाँ प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गोंडा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया एवं लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की।0
0
Report
