icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273157
Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow5 Mar 2026, 03:18 pm

कुल्हाड़ी से पति ने पत्नी के गले पर वार कर किया हत्या

Brijmanganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा खास गांव में गुरुवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नजमा खातून के रूप में हुई है। नजमा की मां आयशा खातून ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले नजमा की शादी बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा निवासी मुर्तजा से हुई थी। आयशा खातून के अनुसार, नजमा को दहेज के लिए रोजाना प्रताड़ित किया जाता था। इससे तंग आकर नजमा अपने पिता बुनियाद अली के घर बारगाहपुर चली गई थी। दोनों पति-पत्नी ने आपसी सहमति से संबंध विच्छेद भी कर लिए थे। गुरुवार को आयशा खातून अपनी बेटी नजमा के साथ दहेज में दिए गए सामान को लेने उसके ससुराल सौरहा आई थीं। इसी दौरान पति मुर्तजा ने हंगामा खड़ा कर दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से नजमा के गले पर वार कर दिया। फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दहेज हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
0
0
Report
Pinewz
273157
Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow17 Jan 2026, 07:42 pm

ड्राइवर के बेटे का सीआईएसएफ में चयन,गांव में खुशी की लहर

Matihanwa, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक स्थित गोपालपुर टोला रहीमपुर अमवा बुजुर्ग निवासी तैफीकुल्लाह का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन हो गया है। वह हफीजुल्लाह के पुत्र हैं, जो पेशे से ड्राइवर हैं।तैफीकुल्लाह पिछले तीन वर्षों से CISF में चयन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। वर्ष 2024 में कुछ अंकों की कमी के कारण उनका चयन नहीं हो पाया था, लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। तैफीकुल्लाह के चयन से उनके माता-पिता और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर समाजसेवी संजय कुमार, प्रधान प्रत्याशी इसराइल जैकी, विनोद यादव, सिराज अहमद, अवधेश यादव, हरकेश यादव, मनोज गौड़, दिव्य प्रकाश और राजकुमार यादव सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
0
0
Report
Pinewz
273157
Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow15 Jan 2026, 05:03 pm

फाइनल मुकाबला में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Matihanwa, Uttar Pradesh:बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन महराजगंज जिले के बृजमनगंज के महात्मा गांधी इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहा है। गुरुवार को फाइनल मुकाबला जमुनहिया व कैंपियरगंज के बीच खेला गया। जमुनहिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंपियरगंज की टीम ने निर्धारित ओवर में 105 रन ही बना सकी। जमुनहिया की टीम ने 20 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता की विजेता बनी। आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकदी पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अभिलाष जायसवाल, बंटी मद्धेशिया, अमन कसौधन, यश जायसवाल, आकर्ष जायसवाल, पंकज जायसवाल, मित्रेश्वर प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top