फिरोजाबाद थाना दक्षिण मालवीय नगर में घर में आग लगने से चार बच्चे झुलस गए बताया जा रहा है की मालवीय नगर में शुक्रवार रात को बच्चे घर पर अकेले थे बच्चों की मां का ऑपरेशन था जिसकी वजह से मां हॉस्पिटल में एडमिट थी और पिताजी हॉस्पिटल मां के पास थे घर में अकेले होने के कारण बच्चों ने खाना बनाते समय गैस जलाई जिससे पाइप लीक होने की वजह से आग लग गई और चारों बच्चे झुलस गए आसपास पड़ोस के लोगों को मालूम पड़ी घर में आग लग गई है तत्काल पड़ोसी पहुंचे फायर ब्रिगेड को सूचना दी और पुलिस को भी सूचना दी फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया बच्चों को वहां से निकाला और जिला अस्पताल भेजा गया जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है बाकी तीन बच्चों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है मौके पर पहुंचे सदर विधायक मनीष असीजा जी उन्होंने हर संभवत मदद देने का कहां। बच्चों का नाम हिमांशु सूरज काजल अनन्या पिता का नाम धर्मेंद्र कुमार मां का नाम पूनम बताया जा रहा है हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई