Back
सीकर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन से भाजपा ने विकास का संदेश दिया
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 29, 2025 12:56:22
Sikar, Rajasthan
सीकर विधानसभा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन आयोजित
भारतीय जनता पार्टी का सीकर विधानसभा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन आज सीकर जैन भवन में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, सीकर के पूर्व विधायक रतन जलधारी व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार आई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली जब से देश लगातार हर क्षेत्र में मजबूत बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया है जिसमें देश के हर नागरिक का कर्तव्य और दायित्व बनता है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन और उपयोग करें। अगर भारत स्वदेशी उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा तो पूरे विश्व में पहले पायदान पर पहुंचेगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने सम्मेलन में मौजूद लोगों को स्वदेशी उत्पादन और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करने एवं देश व प्रदेश के हर नागरिक को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। घनश्याम तिवाडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और सोनिया गांधी पर भी जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और उच्च पद पर पहुंच सकता है लेकिन कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद का ही बोलबाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करने वाली पार्टी है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद एवं भाजपा वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाडी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जन संघ और भारतीय जनता पार्टी दोनों का पहला अधिवेशन सीकर की धरती पर हुआ। उन्होंने कहा कि सीकर में कांग्रेस और भाजपा लोकसभा चुनाव में बराबर बराबर है। उन्होंने कहा कि सीकर में भाजपा और कांग्रेस का खाता बराबर बराबर है अब इसे कहते को आगे बढ़ने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि मैं तो कई चुनाव लड़ लिए और अब मुझे आगे चुनाव लड़ने नहीं है इसलिए अब मैं पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और सिद्धांत का प्रचार करने का काम करूंगा। पूर्व विधायक रतन जलधारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पूरे देश में देशवासियों के पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। में विश्व गुरु बनेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
2
Report
7
Report
3
Report
7
Report
8
Report
0
Report
0
Report
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:7 गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 15 लाख कीमत का 59 किलो गांजा बरामद। 2 बाइकें, 15750 कैश और 6 मोबाइल बरामद। सैनी थाना के हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी।
2
Report
2
Report
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
