Back
तरनतारन में सरपंच हत्या पर अकाली नेता मजीठिया का सरकार पर तीखा हमला
PSParambir Singh Aulakh
Feb 18, 2026 18:18:14
Amritsar, Punjab
तरनतारन में आप सरपंच की हत्या पर अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया का सरकार पर तीखा हमला\n\nशादी समारोह में घुसकर सरपंच की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल\n\nपंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मुख्यमंत्री और डीजीपी दें इस्तीफा: मजीठिया\n\nदिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चल सकता बॉर्डर स्टेट पंजाब: बिक्रम मजीठिया\n\nतरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच की सरेआम हत्या के मामले ने पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी है। यह घटना तरनतारन के सिद्धू फार्म शेरों में उस समय हुई, जब एक शादी समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने चलते विवाह कार्यक्रम के दौरान मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह के सिर में गोलियां मार दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर का पीछा करने पर सरपंच के भाई को भी गोली मार दी गई, जो इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।\n\nमजीठिया ने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के सरपंच ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।\n\nमजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील बॉर्डर स्टेट है, जिसकी भारत-पाकिस्तान के साथ लंबी सीमा लगती है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब डीजीपी राजनीतिक रैलियों में व्यस्त रहेंगे, तो कानून-व्यवस्था का हाल और भी बदतर होगा।\n\nअकाली नेता ने इस बात पर गंभीर चिंता जताई कि अब शादी समारोह जैसे खुशी के मौकों पर भी AK-47 और 90 बोर जैसे ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, जो आतंकवाद के दौर से भी ज्यादा खतरनाक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक नया खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है, जिसमें सेल्फी या शादी समारोह के बहाने अपराधी घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।\n\nमजीठिया ने कहा कि आज पंजाब गैंगवार, फिरौती, टारगेट किलिंग और खुलेआम फायरिंग का केंद्र बन चुका है। जब राज्य में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो यहां निवेश और विकास कैसे आएगा। यही कारण है कि लोग पंजाब छोड़कर पलायन कर रहे हैं। अंत में उन्होंने दोहराया कि पंजाब को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलाया जा सकता और मौजूदा हालात के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 19:01:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 19:00:390
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report