209861
मोहल्ले की महिलाए और बच्चियां दहशत की ज़िंदगी जीने को मजबूर योगी जी आप ही कुछ करिए।
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 की उड़ रही थाजिया गंगाघाट कोतवाली से 100 कदम की दूरी पर एक युवक के द्वारा महिलाओं से अभद्रता, और गाली गलौज के कारण घर से महिलाओ का निकलना हुआ मुश्किल। क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार। प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी युवक को पुलिस का भय नही चला रहा ईट पत्थर कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के सिस्टम पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है की प्रदेश के हर अगले चौराहे पर पुलिस यमराज बनकर खड़ी है। पूरा मामला गंगाघाट कोतवाली के कप्तान साहब हाता का0
0
Report
209861
पोनी रोड चौड़ीकरण के दौरान दुकान की स्लेप गिरने से दुकानदारों में आक्रोश
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर पोनी रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों का विरोध। पोनी रोड चौड़ीकरण के दौरान दुकान की स्लेप गिरने से दुकानदारों में आक्रोश। 8 मीटर चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर से हटाया जा रहा था अतिक्रमण निर्माण होने तक आगे काम नहीं होने देने की चेतावनी पहले गिराए गए हिस्से का निर्माण कराने की मांग व्यापारियों का विरोध जारी मौके पर पहुंची पुलिस गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र पोनी रोड का मामला0
0
Report
209861
नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति के छठे चरण पर DM SP ने बृद्धाश्रम के बृद्ध जनों को फल वितरण किया
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत तहसील सफीपुर के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तकिया निहोगी वृद्ध आश्रम परिसर में जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से वृद्ध आश्रम में रह रहे महिला और पुरुष वृद्ध जनों को फलों की टोकरी साड़ी और कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला वृद्ध जनों को फलों की टोकरी के साथ साड़ी व पुरुष वृद्ध जनों को फलों की टोकरी के साथ कंबल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वृद्ध जनों को सम्मानित करने का यह पुनीत अवसर है । कहा कि आप सब सुखमय जीवन यापन करें आप सबके लिए आगामी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्ध आश्रम के सभी वृद्ध जनों का मेडिकल कैंप लगाकर बीपी शुगर व अन्य बीमारियों की चेकिंग करने के लिए कैंप आयोजित कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि डॉक्टर साप्ताहिक वृद्ध आश्रम में भ्रमण कर बीमार वृद्ध जनों का इलाज करते रहें । कहा कि बृद्ध जनों की बेहतर देखभाल किया जाए । जिलाधिकारी ने जल्द ही वृद्ध आश्रम में आकर परिवार और वृद्ध जनों के साथ एक दिन भोजन करने का इच्छा प्रकट की । इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भी सभी वृद्ध जनों को आगामी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए परिवार के साथ दीपावली के अवसर पर वृद्ध जनों के साथ भोजन करने की इच्छा प्रकट की । इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय ने वृद्ध आश्रम के महिला और पुरुष आवासों का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी लेकर निर्देशित किया। कार्यक्रम के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल उपजिला अधिकारी सफीपुर शफाल्गुनी सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
209861
नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।0
0
Report
209861
शरदीय नवरात्र पर दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से ही मंदिरों में भक्तों भिड़
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : शरदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मां जगदंबा के दर्शन और पूजन के लिए शुक्लागंज स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां भवानी के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे है। नवरात्र के चलते मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दुर्गा मंदिर परिसर में कुल 16 सीसी टीवी कैमरे लगे हैं जिससे निगरानी की जा रही है। दुर्गा मंदिर परिसर के अंदर महिला सुरक्षा कर्मी व मंदिर परिसर के बाहर पुरुष सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में तैनात है।0
0
Report
