icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271831
SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow3d ago

श्रावस्ती: गैर मान्यता संचालित मदरसे व स्कूल कराए गए बंद

Bhinga, Uttar Pradesh:

Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर जमुनहा विकास खण्ड में चलाए गए अभियान के दौरान बिना मान्यता संचालित तीन मदरसे और दो प्राइवेट स्कूल बंद करा दिए गए। कार्रवाई के बाद सभी बंद कराए गए संस्थानों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खण्ड में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की एसडीएम, नायब तहसीलदार और खण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना मान्यता संचालित तीन मदरसों और दो निजी विद्यालयों को बंद कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।

0
0
Report
Pinewz
271831
SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow3 Oct 2026, 09:54 am

पुलिस की गाड़ी से बाइक की टक्कर, एक की मौत

Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti- यूपी के श्रावस्ती जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-सेमरी मार्ग की हैं, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बाइट - सड़क हादसे में घायल युवक
0
0
Report
Pinewz
271831
SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow1 Oct 2026, 08:01 am

स्कूल जा रही छात्रा राप्ती नदी में डूबी

Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा राप्ती नदी में डूब गई। बताया जा रहा है कि पैर में कीचड़ लगने पर छात्रा नदी किनारे पैर धोने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और नदी में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव की हैं। जहां स्कूल जा रही छात्रा राप्ती नदी किनारे पहुंची थी। पैर में कीचड़ लगने के बाद छात्रा नदी में पैर धोने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह राप्ती नदी के गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम नदी में छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही राप्ती नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। फिलहाल छात्रा की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
271831
SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow29 Sept 2026, 12:44 pm

श्रावस्ती में EVM व VVPAT की FLC जांच जारी

Bhagra, Uttar Pradesh:#Shravasti - यूपी के श्रावस्ती जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC का कार्य जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के नामित नोडल अधिकारियों ने FLC हॉल पहुंचकर जांच प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी पीएस ध्रुव और रूपेश कुमार वर्मा ने FLC हॉल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने EVM और VVPAT की जांच में लगे BEL के इंजीनियरों से FLC कार्य की जानकारी ली। इस दौरान FLC हॉल की व्यवस्थाओं के साथ ही विजिट रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। वहीं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नोडल अधिकारियों को जिले में चल रही निर्वाचन तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने FLC कार्य को व्यवस्थित और सकुशल पूरा करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Pinewz
271831
SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow22 Apr 2026, 01:25 am

पुलिस मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti. खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से हैं जहां, लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। श्रावस्ती जिले में बीती रात पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश यादव के रूप में हुई है, जो इकौना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से 8 मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इसी आरोपी ने कुछ दिन पहले सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और इसके अन्य साथियों के बारे में भी पूंछतांछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top