icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
281123
Vishnu SharmaVishnu SharmaFollow47m ago

जैंत क्षेत्र में छात्र की हत्या, जंगल की कोठरी में मिला शव

Govardhan, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम धौरेरा के जंगल में बुधवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीम गांव निवासी विपिन ठाकुर के रूप में हुई है, जो संस्कृति यूनिवर्सिटी का छात्र था। जानकारी के अनुसार, विपिन मंगलवार को घर से यूनिवर्सिटी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना छाता में दर्ज कराई थी। बुधवार को धौरेरा के जंगल में बनी एक कोठरी में युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुई। युवक के गले पर चोट के निशान मिले हैं तथा शव के पास से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बाइट - वरुण मिश्रा ( सीओ सदर)
0
0
Report
Pinewz
281123
Vishnu SharmaVishnu SharmaFollow29 May 2026, 02:14 pm

मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत।। गोताखोर कि नहीं हुई कोई व्यवस्था

Govardhan, Uttar Pradesh:मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत।। अधिकमास में गंगा में गोताखोरों की कोई व्यवस्था नहीं।। गोवर्धन।। गोवर्धन की पवित्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया। इस समय गोवर्धन तीर्थ नगरी में अधिकमास मेला चल रहा है जिसमें गिर्राज जी की परिक्रमा करने ओर दंडवती परिक्रमा करने हजारों लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब प्रतिदिन उमड़ रहा है। श्रद्धालु परिक्रमा करने से पूर्व गंगा में स्नान और अचमन करके गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना कर अपनी परिक्रमा प्रारंभ करते हैं। अनुमान लगाया जा है कि मृत युवक भी गिर्राज की परिक्रमा करने आया था और स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ स्थानीय युवाओं ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर गोवर्धन कस्बा इंचार्ज मोहन लाल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को युवक की जेब से एक एडमिट कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हेमंत पुत्र पुरुषोत्तम के रूप में हुई। एडमिट कार्ड पर संत कृपाल सिंह सेकेंडरी स्कूल, काका जी की कोठी, भरतपुर अंकित मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
281123
Vishnu SharmaVishnu SharmaFollow14 May 2026, 02:35 pm

परसोत्तम मास मेले को लेकर प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Govardhan, Uttar Pradesh:एंकर 17 तारीख से लगने जा रहे परसोत्तम मास मेला को लेकर प्रशासन काफी चुस्त एवं दुरुस्त नजर आ रहा है जिसको लेकर आज पुलिस प्रशासन एवं तहसील प्रशासन द्वारा गोवर्धन कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया प्रशासन द्वारा की जड़ी कड़ी कार्यवाही को देख सभी अतिक्रमण कार्यों में हड़कंप देखने को मिला पुलिस प्रशासन द्वारा तीन दिनपूर्व दानघाटी मंदिर पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों ने अपना आक्रमण नहीं हटाया जिसको लेकर आज क्षेत्र अधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह,नायब तहसील गोवर्धन जयंती मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर एवं नगर पंचायत कर्मचारियों की सहायता से डीग अड्डा से एकता चौराहा तक अतिक्रमण मुक्ति मार्ग बनाया गया वही सभी क्षेत्राधिकार गोवर्धन अनिल कुमार सिंहने दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि आज से लेकर गुरु पूर्णमासी मेला तक कोई भी दुकानदार नाली के ऊपर अपने किसी भी प्रकार के अतिक्रमण व ट्रिपल इत्यादि को ना लगे अगर कोई भी दुकानदार इस प्रकार अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाईट अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारि गोवर्धन
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
281123
Vishnu SharmaVishnu SharmaFollow14 May 2026, 01:52 pm

सांसद हेमा मालिनी ने लॉन्च किया मेरो मथुरा ऐप और 500 सोलर लाइटें ।

Govardhan, Uttar Pradesh:स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेरो मथुरा ऐप का शुभारंभ किया। इस डिजिटल पहल के साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर CSR फंड के तहत स्थापित 500 सोलर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण भी किया।नगर निगम MVDA और HDFC) बैंक के संयुक्त सहयोग से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को आधुनिक सोलर लाइटों से रोशन किया गया है। इस व्यवस्था से रात्रि में परिक्रमा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित मार्ग मिलेगा। समारोह के दौरान लॉन्च किए गए मेरो मथुर ऐप के जरिए स्थानीय जनता और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ऐप में स्थानीय नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान और पेट रजिस्ट्रेशन जैसी नगर निगम की जरूरी सेवाएं अब मोबाइल पर ही उपलब्ध होंगी।पर्यटकों व श्रद्धालुओं को ऐप के माध्यम से ब्रज के प्रमुख मंदिरों, होटलों की सटीक लोकेशन और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश और एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बैंक के इस जनहितैषी सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन के बाद अब जल्द ही वृंदावन परिक्रमा मार्ग के आधुनिक विकास और सौंदर्यीकरण पर काम शुरू किया जाएगा। बाइट - सांसद हेमामालिनी ।
0
0
Report
Pinewz
281123
Vishnu SharmaVishnu SharmaFollow22 Apr 2026, 01:39 pm
0
0
Report
Advertisement
Back to top