icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
227405
MMMadhusoodan MishraFollow14 Apr 2026, 07:41 am

अम्बेडकर जयंती पर व्यापार मंडल ने महिलाओ को किया सम्मानित

Gauriganj, Uttar Pradesh:अम्बेडकर जयंती पर महिलाओ को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित अमेठी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके कार्यो को याद किया।इस दौरान मिशन शक्ति के तहत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। दरअसल आज पूरे जिले में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के सभी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनको याद किया जा रहा है।इसी कड़ी में अमेठी के गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ पर मौजूद सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया।वही इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत खुशी पाण्डेय बीनू मैरी श्रीवास्तव सहित कई महिलाओं को।जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया गया।व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।हम व्यापारी है तो हमे सबको साथ लेकर चलना चाहिए।हमारे यहां जो भी काम करते है हमे उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानना चाहिए।इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील लक्ष्मी सोनी जायसवाल,परिक्रमा कनॉजिया,अजय, सोनू कसौधन,विकास,कमल अग्रहरि,दुर्गेश सोनी,पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी,राजू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
227405
MMMadhusoodan MishraFollow12 Apr 2026, 11:09 am

सेपियन स्कूल परिसर में स्वामी विवेकानंद मूर्ति के लिए हुआ भूमि पूजन

Rampur, Uttar Pradesh:अमेठी के रायपुर फुलवारी स्थित सेपियन विद्‍यालय में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत की चल रही दो-दिवसीय प्रांत समीक्षा बैठक के दौरान संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। विद्यालय प्रबंधक कुशाग्र बरनवाल ने बताया कि सेपियन विद्‍यालय स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपना मार्गदर्शक मानता है तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत रहता है। अगर भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान देना है तो स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुंचना होगा।इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, प्रांत मंत्री शिवम् सिंह, डॉ धनन्जय सिंह, डॉ सन्तोष अंश, कौतुक उपाध्याय, युवराज, आदित्य, सिद्धार्थ सिंह, सुबोध , हर्षित,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवमणि उपाध्यक्ष सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
0
0
Report
Pinewz
228001
MMMadhusoodan MishraFollow10 Apr 2026, 09:57 am

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओ ने बनाया सोलर संचालित कार

Sultanpur, Uttar Pradesh:📢 स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण आज के समय में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा। 🌱🚗☀️
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
227405
MMMadhusoodan MishraFollow8 Mar 2026, 02:22 pm

यादव महासभा ने किया होली मिलन समारोह आयोजित

Jarauta, Uttar Pradesh:होली मिलन समारोह में नेताओं ने भरी हुंकार भगवान धार्मिक ग्रंथ को गाली न सहे राजेश अमेठी रामनाथपुर गांव में अखिल भारतीय यादव महासभा ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यादव नेताओं ने राजनीतिक एकता करने का आह्वान किया अपरोक्ष रूप से विपक्षी पार्टियों पर जमकर कटाक्ष किया जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक नई राह दिखाई रविवार को महमूदपुर गांव में अखिल भारतीय यादव महासभा ने होली मिलन समारोह आयोजित किया जिसको सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने सभी वक्ताओं के भाषणो को चतुराई पूर्वक उत्तर देते हुए कहा हमारा देश जाति से नहीं हिन्दू समाज से सुरक्षित रहेगा हम सब चाहे जिस पार्टी में रहे लेकिन हमारे भगवान और धार्मिक ग्रंथों को गाली न सहे समारोह को सपा नेता शिवप्रताप यादव राजेश यादव जयसिंह यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सन्तदीन यादव प्रधान बीरू यादव सहित दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया समारोह में विरहा कार्य क्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में हजारों यादव समाज के लोग उपस्थित थे
0
0
Report
Advertisement
Back to top