icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
201307
PBParveen BehlFollow2d ago

पीड़ित परिवार के लोगों ने एसीपी से की मुलाकात

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - दहेज के लिए दीपिका नागर की हत्या का मामला, पीड़ित परिवार के लोगों ने एसीपी से की मुलाकात, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतका दीपिका नागर का मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद करने की मांग, साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, 5 दिन पहले दीपिका नागर की ससुराल में हुई थी मौत, परिजनों ने 50 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग पूरी न होने पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था,पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी पति, सास-ससुर और चचिया ससुर को पहले ही जेल भेज चुकी है, अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, सेंट्रल नोएडा एसीपी-3 से परिजनों ने कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। बाइट - विशेष नागर परिजन बाइट - नवीन नागर परिजन
0
0
Report
Pinewz
201301
PParveenFollow2d ago

नोएडा में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया सेक्टर 65 बिजली घर का घेराव,

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया सेक्टर 65 बिजली घर का घेराव, गांव बहलोलपुर की जितेंद्र कॉलोनी में पिछले 15 से नहीं आ रही है बिजली, बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ लगाए नारे। बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बताया कि बिजली न आने की वजह से मूलभूत सुविधाओं से हम वंचित हो जा रहे हैं। वहीं महिलाओं ने बताया कि घरेलू कामकाज मैं प्रयोग होने वाले पानी की कमी से कॉलोनी वासी हो रहे हैं बेहद परेशान। बिजली से चलने वाली मोटर है अब चल नहीं पा रही है। छोटे बच्चों की तबियत हो रही खराब बिजली न आने की वजह से बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं कॉलोनी वासी। कॉलोनी वासियों की तरफ से बिजली विभाग पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
201301
PBParveen BehlFollow6d ago

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को लू, डिहाइड्रेशन

Noida, Uttar Pradesh:गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को लू, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, बुखार और सांस लेने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग इस मौसम में ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इसी बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। अस्पताल में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किए गए हैं, जहां ठंडे पानी, पंखों, कूलर और जरूरी दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।वही जिला अस्पताल की सी एम एस ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। बाइट// सी एम एस अजय राणा जिला अस्पताल गौतमबुद्ध नगर
0
0
Report
Advertisement
Back to top