icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
274001
ASAmit SinghFollow22h ago

देवरिया: संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में मिली कमी, डीएम का एक्‍शन

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान मौजा टड़वा स्थित संपत्ति का स्टाम्प मूल्यांकन सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित दूसरी संपत्ति के मामले में स्टाम्प शुल्क की कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में स्थित दूसरी संपत्ति का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच में टड़वा की संपत्ति के लेखपत्र में दर्ज स्टाम्प मूल्य सही पाया गया, जबकि सोनूघाट की संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी मिली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच की जाए, ताकि राजस्व की हानि न हो। स्टाम्प शुल्क में कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प शुल्क संबंधी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
274202
ASAmit SinghFollow1d ago

गौरीबाजार में लूट के मामले में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार

Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरीबाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ देवा (21) पुत्र रामसकल यादव, निवासी कालाबन के रूप में हुई । पुलिस ने उसे 11 अक्टूबर की शाम मुखबिर की सूचना पर कालाबन गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर बताया था कि चार अक्टूबर की रात ग्राम खैरटिया के पास आरोपियों ने मारपीट कर उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल छीन ली थी। इस संबंध में गौरीबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छह अक्टूबर को घटना का अनावरण करते हुए पहले ही चार आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया था। उस दौरान घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों के साथ छीनी गई बाइक भी बरामद की गई थी। इसी मामले में वांछित शिवम यादव उर्फ देवा की गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, कांस्टेबल आशुतोष यादव, अभिषेक यादव और धनंजय प्रताप शामिल रहे।
0
0
Report
Pinewz
274202
ASAmit SinghFollow1d ago

सिंचाई पर्यवेक्षक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सोमवार को सिंचाई पर्यवेक्षक इष्टदेव मुनि शुक्ला की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन नलकूप चालक संघ के देवरिया जिलाध्यक्ष दीपक यादव, महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा तथा मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद और भागीरथी के नेतृत्व में किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इष्टदेव मुनि शुक्ला के सेवाकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता सुप्रिया गुप्ता, अवर अभियंता राही जी, भागवत यादव, राजू यादव, राकेश विश्वकर्मा, राकेश शाह (सलेमपुर), जिलेदार बृजेश सिंह, शुभनारायण, हरिशरण सिंह, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश ओझा, सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, संजय तिवारी, रमेश यादव, राममिलन, अशोक कुमार, संतोष, संजीव, विपिन, नसीम, कुंदन, सुशील, सुरेश, दुर्गेश पटेल, संदीप और रामनाथ सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
274001
ASAmit SinghFollow4d ago

खरोह चौराहे पर चोरों का धावा,कैश और सामान लेकर फरार; सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे के समीप चोरों ने बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। सड़क किनारे स्थित एक दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे नकाबपोश चोर काउंटर में रखा कैश और सामान लेकर फरार हो गए। इसके अलावा एक घर और टायर की दुकान में भी चोरी होने की सूचना है। एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं की जानकारी से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात नकाबपोश चोर दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद काउंटर में रखा कैश और अन्य सामान समेटकर चंपत हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो टूटी खिड़की और बिखरा सामान देखकर उसे चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। चौराहे के समीप एक ही रात में दुकान, घर और टायर की दुकान में चोरी की सूचना से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top