232107
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव शुरू,हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन
Bbrasi, Uttar Pradesh:जलाभिषेक एवं सोहर गीत आरती से शुरू हुआ बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव। *सूर्य की पहली किरण के साथ बाबा किन्नेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया आरती बन्दना सोहर गीत के साथ बाबा कीनाराम जी का का दर्शन पूजन शुरू दिन भर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने उठाए मेले के लुप्त* चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महापालिका अघोरेश्वर बाबा कीनाराम 427वां जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है सूर्य की पहली किरण से बाबा के जन्मोत्सव का आगाज शुरू हुआ हर हर महादेव के साथ सर्वप्रथम किन्नैश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। बाबा की आरती और सोहर गीत के बाद रामचरित मानस का पाठ भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। हजारों सजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने माला फूल बाबा के चरणों में अर्पित दर्शन पूजन शुरू किया और बीच-बीच में बाबा कीनाराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं हर हर महादेव के जयघोष से पुरा परिसर गुंजायमान होने लगा। दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होती रही।बाबा कीनाराम इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत के बाद मंजीत लाल यादव, भैयालाल पाठक, किसन राय, सुमन अग्रहरी, प्रभात मिश्रा ,राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया मेले का आयोजन किया जिसमें घर-गृहस्थी की सामान के साथ खेलकूद की समान की खूब बिक्री हुई। नन्हे मुन्नों ने चरखी,झूलों का आनंद उठाया साथ ही लजीज व्यंजन के दुकानो पर भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर अपने अपने प्वांइट पर डटे रहे साथ ही आलाअधिकारियो दिन भर जन्मोत्सव में पहुंचकर भ्रमण करते रहे एवं अपने मातहतों को दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं मठ प्रशासन के वालिंटियर ने भी अपनी भूमिका खूब निभाई। इस दौरान मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह उर्फ लल्ला,हेमराज,संगीता सिंह ,रूबी सिंह,सत्या सिंह कुलदीप वर्मा,नंदु गुप्ता, दिनेश सोनकर सहीत हजारों लोग मौजूद रहे संचालन धनंजय सिंह ने किया0
0
Report
232107
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के पहले दिन का आगाज शुरू, लाखों भक्तों ने किया दर्शन पूजन
Nauder, Uttar Pradesh:जलाभिषेक एवं सोहर गीत आरती से शुरू हुआ बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव। *सूर्य की पहली किरण के साथ बाबा किन्नेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया आरती बन्दना सोहर गीत के साथ बाबा कीनाराम जी का का दर्शन पूजन शुरू दिन भर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने उठाए मेले के लुप्त* चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महापालिका अघोरेश्वर बाबा कीनाराम 427वां जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है सूर्य की पहली किरण से बाबा के जन्मोत्सव का आगाज शुरू हुआ हर हर महादेव के साथ सर्वप्रथम किन्नैश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। बाबा की आरती और सोहर गीत के बाद रामचरित मानस का पाठ भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। हजारों सजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने माला फूल बाबा के चरणों में अर्पित दर्शन पूजन शुरू किया और बीच-बीच में बाबा कीनाराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं हर हर महादेव के जयघोष से पुरा परिसर गुंजायमान होने लगा। दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होती रही।बाबा कीनाराम इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत के बाद मंजीत लाल यादव, भैयालाल पाठक, किसन राय, सुमन अग्रहरी, प्रभात मिश्रा ,राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया मेले का आयोजन किया जिसमें घर-गृहस्थी की सामान के साथ खेलकूद की समान की खूब बिक्री हुई। नन्हे मुन्नों ने चरखी,झूलों का आनंद उठाया साथ ही लजीज व्यंजन के दुकानो पर भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर अपने अपने प्वांइट पर डटे रहे साथ ही आलाअधिकारियो दिन भर जन्मोत्सव में पहुंचकर भ्रमण करते रहे एवं अपने मातहतों को दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं मठ प्रशासन के वालिंटियर ने भी अपनी भूमिका खूब निभाई। इस दौरान मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह उर्फ लल्ला,हेमराज,संगीता सिंह ,रूबी सिंह,सत्या सिंह कुलदीप वर्मा,नंदु गुप्ता, दिनेश सोनकर सहीत हजारों लोग मौजूद रहे संचालन धनंजय सिंह ने किया0
0
Report
232107
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कल से तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Nauder, Uttar Pradesh:चहानिय।ा स्थानीय क्षेत्र की रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु दर्शन पूजन करते हैं एवं आशीर्वाद लेते हैं इसके बाद संस्कृति कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए मेले का भी लुप्त लेते हैं लगभग लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है जो अपने-अपने कार्य में जुट गई है सैकड़ो की संख्या में पहुंचे सफाई कर्मचारी भी युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं एवं तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं जल निगम बिजली विभाग से लेकर हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी समय-समय से पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं एवं कमी को पूर्ण करने में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं कल भगवान सूर्य की पहली किरण से बाबा कीनाराम का जन्म उत्सव शुरू होगा जहां लाखों लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हैं0
0
Report
Advertisement
232107
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,शिक्षक पांच दिन लेंगे प्रशिक्षण
Bbrasi, Uttar Pradesh:एफएलएन पांच दिवसीय शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ चहनिया (चंदौली)बीआरसी मथेला चहनिया स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रथम बैच के एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता) आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा एवं गणित के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक विधियों एवं गतिविधियों से प्रशिक्षित करना है।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के विभिन्न पहलुओं, बच्चों की समझ विकसित करने, भाषा कौशल को सुदृढ़ करने तथा गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके से समझाने के संबंध में प्रशिक्षण में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर एआरपी सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह, रामकुंवर यादव एवं फैसल उमर अंसारी संदर्भदाता के रूप में उपस्थित होकर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कराया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है। प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत होगी तो बच्चों का आगे का शैक्षिक विकास और अधिक प्रभावी होगा। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने का शिक्षकों को आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता बच्चों के सर्वांगीण शैक्षिक विकास की आधारशिला है। शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नई शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रभावी शिक्षण विधियों से जोड़ना निश्चित रूप से बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर फैयाज़ अहमद, मनोज गुप्ता, सुप्रिया अग्रहरि,अवधेश प्रताप यादव, आदित्य सिंह,पंकज उपाध्याय, नूतन सिंह, पंकज यादव, सुरेश पाल, सालाहुद्दीन,पूजा, कुंदन पांडेय सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।0
0
Report
232107
बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारी तेज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन दिवसीय कार्यक्रम तय
Bbrasi, Uttar Pradesh:तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में बहेगी भक्ति व भोजपुरी लोक संस्कृति की रसधार। सुंदरकांड, रामचरितमानस रामायण गान, भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, महिलाओं द्वारा सोहर आरती, कव्वाली व विरहा होंगे मुख्य कार्यक्रम । चहनिया (चंदौली) महाकापालिक योगिराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के तीन दिवसीय 427वें जन्मोत्सव को लेकर रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर 10, 11 एवं 12 सितंबर को तीन दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक, लोकगीत,भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक कला से जुड़े विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।पीठधिश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के दिशानिर्देश पर कार्यक्रम को लेकर प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह, मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, कार्यक्रम संचालक धनंजय सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर बाबा कीनाराम तीन दिवसीय कार्यक्रमों के बारे विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जी के जन्मोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की अंतिम रूप से तैयारी पूरी कर ली गई है। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए मठ परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया गया है। जन्मोत्सव के पहले दिन 10 सितंबर को कांवरियों द्वारा बाबा का जलाभिषेक, श्रृंगार,हवन पूजन महिलाओं द्वारा सोहर गीत व सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रामचरित मानस पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दुर दराज व क्षेत्रीय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं व कलाकारों द्वारा भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी होगी। बाबा कीनाराम आरती के बाद रात 9 बजे से सुबह 3:30 बजे तक सांस्कृतिक भोजपुरी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम होगा। इसमें प्रख्यात भोजपुरी कलाकार समर सिंह, मनोज यादव, मोनू अलबेला, पवन परदेशी, राकेश तिवारी एवं ज्योति माही समेत कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रामायण गान होगा। इसके बाद 11 बजे से शाम 4 बजे तक भोजपुरी कलाकार व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी आयोजित होगी। शाम को बाबा का आरती, रात्रि 10 बजे से सुबह 3:30 बजे तक कव्वाली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यासीन वारसी एवं गाजा वारसी अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे। जन्मोत्सव के अंतिम दिन 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रामायण गान होगा। इसके बाद 11 बजे से भोजपुरी कलाकार व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संगोष्ठी होगी। रात 10 बजे से सुबह 3:30 बजे तक लोकगीत सांस्कृतिक बिरहा का महामुकाबला आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजय लाल यादव एवं रुचि यादव अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रधान मठ व्यवस्थापक अरुण सिंह मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनंजय सिंह ने बताया कि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जिलो से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी0
0
Report
