284002
*सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे: अरविंद वशिष्ठ* झाँसी। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी को श्रीमान जिलाधिकारी के माध्यम से महानगर में चौतरफा सड़क पर गहरे गहरे गड्ढों को लेकर ज्ञापन दिया गया। उक्त अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर में चारों तरफ गहरे -गहरे गड्ढे हैं, ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गड्ढे न हो बड़ा गाँव गेट अंदर-बाहर उन्नाव गेट अंदर,बाहर यहाँ तक कि जो मुख्य सड़कें हैं उनमें भी गहरे गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण आए दिन वृद्ध, महिलाएं एवं बालिकाएं स्कूटी से गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं,यहां तक कि सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा गड्ढों के कारण बीचों बीच चलते हैं, जिससे जहाँ तहाँ ट्रैफिक जैम की समस्या बढ़ी हुई है, यदि गलती से ई रिक्शा गड्ढे में चला जाता है तो वह पलट जाता है जिससे बैठी हुई सवारी एवं आसपास चल रहे लोग चोटिल हो जाते हैं। यदि समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग मोदी फार्मूला अपनाएंगे जिसमें गड्ढों के चारों तरफ खड़े होकर थाली बजाएंगे और शंख बजाएंगे क्योंकि जब कोरोना चरम सीमा पर था लोग कोरोना से मर रहे थे देश में त्राहि त्राहि मची थी तब मोदी जी ने यह फार्मूला दिया था और अब भी त्राहि त्राहि का माहौल है। अब हम इसी फॉर्मूला को अपनाएंगे।यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर गड्ढे भरने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर सर्वश्री सतेंद्र पुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष) व्यापार सभा,मौहर सिंह राठौर,महीपत झा, संचय लाल, विष्णुयादव,सुमित(जिलासचिव),मनोज यादव, अनुराग , नवाजिश राइन, हैदर अली,हनीफ भाई,मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित,आशीष वाजपई,आदिलखान ,रिजवान,,समीरउलहक़,,आलोक,समीर, शाकिब अहमद, आदि उपस्थित रहे।0
0
Report
284002
झाँसी में अग्निशमन विभाग की ताकत बढ़ी, 18 हजार लीटर क्षमता वाला वाटर बाउजर शामिल
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में आग और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को और मजबूत किया गया है। विभाग के दस्ते में 18 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला नया वाटर बाउजर शामिल किया गया है। पहले मौजूद दमकल वाहनों में करीब 4 हजार लीटर पानी ही स्टोर हो पाता था। वाटर बाउजर के साथ मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल समेत अब तीन प्रमुख वाहन दस्ते में शामिल हो गए हैं। इससे आग और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेजी से संचालित किया जा सकेगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि नए संसाधनों के शामिल होने से अग्निशमन दस्ता पहले की अपेक्षा करीब चार गुना अधिक मजबूत हुआ है।0
0
Report
284002
174 करोड़ का अस्पताल तैयार है, पर मरीजों को इलाज क्यों नहीं मिल रहा? झाँसी मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड र
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 174 करोड़ की लागत से बना 500 बेड का आधुनिक अस्पताल आज भी अधूरा क्यों है?कल प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जब औचक निरीक्षण किया तो सच्चाई सामने आई - बिल्डिंग पूरी तैयार है, लेकिन स्टाफ और फंड की कमी के कारण सिर्फ ग्राउंड फ्लोर ही चल रहा है। ICU में भी कमियां मिली हैं, जिसकी जांच ADM और CMO को सौंपी गई है।सबसे बड़ा सवाल - बुंदेलखंड के लाखों मरीजों को इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ कब मिलेगा? शासन स्तर पर प्रयास की बात कही गई है, पर जवाबदेही तय होना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
284002
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विधायक रवि शर्मा ने मरीजों को फल वितरित कर किया रक्तदान
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में आयोजित सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के क्रम में नगर विधायक रवि शर्मा ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय पुरुष एवं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।0
0
Report
284002
झांसी में बड़ा हादसा टला: नंदनपुरा के पास बिजली के खंभे से टकराई CLM इंटरनेशनल स्कूल की वैन,
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। नंदनपुरा चौराहे के पास CLM इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के अंदर बैठे मासूम बच्चे बुरी तरह घबरा गए और रोने लगे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कानों में ईयरफोन (लीड) लगाकर गाने सुन रहा था, जिसके कारण उसका ध्यान भटक गया और यह हादसा हुआ। हालांकि, ड्राइवर के ईयरफोन लगाने के इस दावे की अभी तक पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। लेकिन इस लापरवाही ने एक बार फिर स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की मनमानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
