icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
MDMahendra Dubey14 Dec 2025, 01:46 am

दमोह की झोपड़ी में आग से चार महीने के मासूम की मौत

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में दिल दहला देने वाली घटना, झोपडी में जिंदा जल गया चार महीने का मासूम.. एक झोपडी में लगी आग में चार महीने का मासूम जिंदा जल गया और इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। मामला दमोह जिले के बांसा तारखेड़ा इलाके का है जहां जितेंद्र ठाकुर नाम का मजदूर खेत में सिंचाई के लिए गया था उसके साथ उसकी पत्नी और चार महीने का बेटा था, जितेंद्र खेत में सिंचाई कर रहा था और उसकी पत्नी खेत में ही बनी झोपड़ी में मासूम बच्चे के साथ थी। इसी दौरान जितेंद्र ने अपनी पत्नी को सहयोग के लिए बुलाया तो वो बच्चे को झोपड़ी में सोता हुआ छोड़कर खेत में आ गई लेकिन कुछ ही मिनट बाद देखा तो झोपडी में से धुंआ निकल रहा था और जब तक पति पत्नी कुछ करते झोपड़ी ने भयंकर आग लग गई और भयानक आग के बीच झोपड़ी के अंदर सो रहा चार महीने का मासूम जिंदा जल गया और माता लिया चीखते चिल्लाते रहे। आसपास के लोग आवाज़ें सुनकर खेत में पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, पूरी तरह जल चुके मासूम को लेकर लोग जिला अस्पताल आए लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top