276403
दुष्कर्म मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को तुलसीपुर कुढवा के पास की गई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।0
0
Report
276403
रोडवेज चौराहे से ब्लॉक गेट तक अतिक्रमण का बोलबाला,
Muhammadabad, Uttar Pradesh:रोडवेज चौराहे से ब्लॉक गेट तक अतिक्रमण का बोलबाला, राहगीरों की बढ़ी परेशानी मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। नगर के रोडवेज स्थित चौराहे से ब्लॉक गेट तक सड़क किनारे ठेले, सब्जी और फल विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे जगह-जगह ठेले लगने से मार्ग संकरा हो गया है और जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से समय-समय पर ठेला व सब्जी विक्रेताओं को सड़क खाली रखने की हिदायत दी जाती है, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। आरोप है कि कुछ ठेले वाले सड़क के बीच तक ठेला लगा देते हैं। उन्हें हटने के लिए कहने पर कई बार राहगीरों से कहासुनी और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि भीड़भाड़ वाले इस मार्ग पर यदि कोई वाहन अनियंत्रित हो जाए या अचानक आपात स्थिति उत्पन्न हो, तो अतिक्रमण के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो और किसी अनहोनी को टाला जा सके।0
0
Report
206241
मुहम्मदाबाद गोहना में अब चश्मा मिलेगा दिल्ली के होलसेल रेट पर!
Mohammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना में अब चश्मा मिलेगा दिल्ली के होलसेल रेट पर! मुहम्मदाबाद गोहना के इदरतगंज बाईपास में चश्मों की शानदार रेंज उपलब्ध है। यहां चश्मे के फ्रेम मात्र ₹40 और ब्लूकट लेंस ₹200 से शुरू हैं। सेल के साथ होलसेल रेट पर भी चश्मे उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि लखनऊ के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. परवेज़, MBBS, MS (KGMU लखनऊ), जिन्हें PGI का अनुभव बताया गया है, हर मंगलवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों को देखेंगे। वहीं डॉ. नेदाल अहमद, D-Opt. सभी दिन उपलब्ध रहेंगे। 📞 कॉन्टैक्ट: 8208162052 पता: बाईपास, इदरतगंज, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ0
0
Report
Advertisement
276403
स्कूल जाने के लिए रास्ता मांगने डीएम ऑफिस पहुंची मासूम
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मऊ के वार्ड नंबर 17 हकीकतपुर की पहली कक्षा की छात्रा शमरा नाज़ रास्ते की समस्या को लेकर डीएम ऑफिस मऊ पहुंची। रास्ता न होने से उसे स्कूल जाने में परेशानी होती थी और कई बार वह अनुपस्थित भी हो जाती थी। डीएम आनंद वर्धन ने मासूम की बात सुनकर जल्द रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया। यह वार्ड सभासद प्रयाग यादव के क्षेत्र का मामला है।0
0
Report
276403
विद्युत स्पर्श से 58 वर्षीय अनिल कुमार गुप्त की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी 58 वर्षीय अनिल कुमार गुप्त, पुत्र स्वर्गीय रामसनेही राम गुप्त, की 27 अगस्त 2026, गुरुवार की शाम विद्युत स्पर्श की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं एक पुत्र अंकित कुमार मद्धेशिया है। अनिल कुमार गुप्त के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।0
0
Report
