icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
277001
MKMANOJ KUMAR CHATURVEDIFollow29 Jun 2026, 05:07 am

बलिया के मझौआ में 500 साल पुराने मठ मंदिर के जीर्णोद्धार की उठी मांग

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के मझौआ स्थित गंगा किनारे मौजूद 500 साल पुराने मठ मंदिर की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग उठाई है। 500 साल पुराने इस मठ की स्थापना मझौआ के तिवारी परिवार के एक संत ने की। ठाकुर जी महाराज का यह मंदिर बेहद आकर्षक है। तत्कालीन राजा महाराजाओं ने मठ मन्दिर के निर्माण एवम रखरखाव के लिए दान किया और उसके बाद तिवारी परिवार से ही महंथ बनने की परंपरा की शुरुआत हुई। आध्यात्मिक तौर पर गंगा किनारे इस मठ का ऐतिहासिक महत्व है। बदहाली की हालत में पहुंचे इस मंदिर में आलम यह है की खंडित मूर्ति की ही पूजा की जा रही है। महंथ को लेकर परिवार में आपसी विवाद का असर मंदिर पर भी पड़ रहा है। मंदिर से जुड़े एक पक्ष का आरोप है की मंदिर के प्रति लाखों लोगों की आस्था है लेकिन मंदिर की देखरेख अच्छे से नहीं हो रही लिहाजा मंदिर जर्जर हो चुका है । वहीं ग्रामीण बताते हैं कि मंदिर की नक्काशी और मंदिर की बनावट को देखते हुए एएसआई को भी जांच के लिए पत्र लिखा गया है।
0
0
Report
Pinewz
277001
MKMANOJ KUMAR CHATURVEDIFollow28 Jun 2026, 01:17 pm

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी पर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड

Ballia, Uttar Pradesh:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष पर फेफना विधानसभा अंतर्गत पिपराकला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहां पूर्वांचल के अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा हजारों की संख्या में आए मरीजों की जांच की गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर ने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर चाहते थे समाज का हर तबका सुखी और समृद्ध हो। उनके सपनों को पूरा करने का हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। वही कहा की फेफना विधानसभा में शिक्षा और बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है लिहाजा युवाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है सही समय पर सही रोजगार मिल सके ।साथ ही कहा कि फेफना विधानसभा में कटान की समस्या भी एक बड़ी समस्या है लिहाज़ा सरकार लगातार कटान रोधी कार्य कर रही है।
0
0
Report
Pinewz
277001
MKMANOJ KUMAR CHATURVEDIFollow14 May 2026, 03:31 pm

शराब की दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं ने हाथों में झाड़ू चप्पल लेकर किया प्रदर्शन

Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया में शराब की दुकान और शराबियों के हुड़दंग से परेशान महिलाओं ने हाथों में झाड़ू और चप्पल लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल सदर कोतवाली अंतर्गत बेदुआ बांध पर शराब की तीन दुकाने है। स्थानीय लोगों का आरोप है की शाम ढलते ही शराबियों का हुडंग शुरू हो जाता है और आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों का चलना दुभर हो जाता है। शराब की दुकानों को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियो का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया था की दुकानों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की लिहाजा स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष हाथों में झाड़ू चप्पल लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
277001
MKMANOJ KUMAR CHATURVEDIFollow2 May 2026, 02:48 pm

बलिया में मुकेश साहनी का निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को चुनौती

Ballia, Uttar Pradesh:यूपी में मौसम चाहे बदला हो पर 2027 मैं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां जरूर बढ़ गई है। बलिया पहुंचे वीआईपी पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद को चुनौती दे डाली है कि अगर 6 महीने के भीतर डॉ0 संजय निषाद भाजपा सरकार में रहते हुए निषादों को आरक्षण नहीं दिला पाए तो एनडीए छोड़कर इंडी गठबंधन में आ जाएं। वही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी विशेष अभियान चलाने जा रही है। जिसकी तहत निषाद समाज को उसके आरक्षण के अधिकार को लेकर हम घर-घर तक जाएंगे। वही कहा कि अगर संजय निषाद निषादों को आरक्षण दिला देते हैं और मुझे एनडीए में आने को कहते हैं तो मैं जरूर आ जाऊंगा।
0
0
Report
Pinewz
277001
MKMANOJ KUMAR CHATURVEDIFollow2 May 2026, 02:41 pm

बलिया पहुंचे वीआईपीपार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी ने यूपी सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद को दी चुनौती

Ballia, Uttar Pradesh:यूपी में मौसम चाहे बदला हो पर 2027 मैं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां जरूर बढ़ गई है। बलिया पहुंचे वीआईपी पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद को चुनौती दे डाली है कि अगर 6 महीने के भीतर डॉ0 संजय निषाद भाजपा सरकार में रहते हुए निषादों को आरक्षण नहीं दिला पाए तो एनडीए छोड़कर इंडी गठबंधन में आ जाएं। वही कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी विशेष अभियान चलाने जा रही है। जिसकी तहत निषाद समाज को उसके आरक्षण के अधिकार को लेकर हम घर-घर तक जाएंगे। वही कहा कि अगर संजय निषाद निषादों को आरक्षण दिला देते हैं और मुझे एनडीए में आने को कहते हैं तो मैं जरूर आ जाऊंगा।
0
0
Report
Advertisement
Back to top