icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
281204
PKPushpendra KumarFollow4m ago

मथुरा में 70 लाख के गांजे की बड़ी खेप पकड़ी,तीन तस्कर गिरफ्तार

Shahjadpur Tappa Sonai, Uttar Pradesh:मथुरा। जनपद मथुरा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) आगरा जोन और थाना मांट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल प्लाजा से पहले घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों कारों से गांजे के 67 पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में करीब दो किलोग्राम गांजा था। इस प्रकार कुल 134 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ छोटे निवासी औरैया, हाल निवासी दिल्ली तथा सचिन देवीदास तायवडे और सोमेश साहेबराव मानेकर निवासी जनपद अमरावती, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वोक्सवैगन और एक हुंडई आई-20 कार के अलावा चार मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड और 3,200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
0
0
Report
Pinewz
281204
PKPushpendra KumarFollow12m ago

पालीखेड़ा में बोरे में मिला खून से लथपथ अज्ञात शव, हत्या की आशंका से मची अफरा-तफरी

Shahjadpur Tappa Sonai, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के पालीखेड़ा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी, थाना हाईवे प्रभारी बैजनाथ सिंह और मंडी चौकी प्रभारी रोहित उज्ज्वल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top