Back
भेड़ा नदी में युवक की हत्या: चार आरोपित गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल
RKRupesh Kumar
Oct 29, 2025 12:45:49
Betul, Madhya Pradesh
छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में ग्राम भेड़ा की नदी में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही हर्रई पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अभिषेक उईके के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि अभिषेक की हत्या उसके ही जान-पहचान वालों ने की थी। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि भेड़ा गांव के मड़ई मेले के दौरान लड़की से फोन पर बात करने को लेकर अभिषेक से उनका विवाद हुआ था। इसी रंजिश में चारों आरोपियों ने मिलकर अभिषेक की बेरहमी से पिटाई की,जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को नदी में फेंक दिया ताकि हत्या को दुर्घटना दिखाया जा सके। फिलहाल हर्रई पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
2
Report
4
Report
3
Report
7
Report
8
Report
0
Report
0
Report
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:7 गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 15 लाख कीमत का 59 किलो गांजा बरामद। 2 बाइकें, 15750 कैश और 6 मोबाइल बरामद। सैनी थाना के हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी।
2
Report
2
Report
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
 PAWAN PANDEY
PAWAN PANDEY Raghvendra Mishra
Raghvendra Mishra Aditya
Aditya Ashish Pandey
Ashish Pandey Krishnkant Birthare
Krishnkant Birthare Prabhanjan Kumar Singh
Prabhanjan Kumar Singh Nikhil Dixit
Nikhil Dixit