Back
रीवा से आरोपी गिरफ्तार: रिलायबल को-ऑपरेटिव घोटाला, 1.07 करोड़ रुपए के गबन
APAbhay Pathak
Feb 07, 2026 05:18:37
Anuppur, Madhya Pradesh
अनूपपुर में रिलायबल को-ऑपरेटिव सोसायटी की आड़ में एक करोड़ 7 लाख रुपया गवन, डेढ़ साल से फरार आरोपी रीवा से गिरफ्तार स्लग धोखाधड़ी एंकर जिला मुख्यालय अनूपपुर से 18 किलोमीटर दूर चौकी फुनगा पुलिस ने रिलायबल को-ऑपरेटिव सोसायटी कंपनी की आड़ में 1 करोड़ 07 लाख रुपए गवन के मामले में डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी श्याम शुक्ला (44 वर्ष), निवासी रीवा को रीवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोगों से पैसा दोगुना करने का लालच देकर रुपये की ठगी करने का आरोप है। मामले में फरियादी हेमलाल चौधरी (71 वर्ष) निवासी पयारी नंबर-1 ने 7 जुलाई 2025 को चौकी फुनगा में शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी फुनगा सोने सिंह परस्ते और विवेचक कोमल अरजरिया ने बताया कि शिकायत के अनुसार रिलायबल को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक अरविंद त्रिपाठी, श्याम शुक्ला एवं दीपक त्रिपाठी ने निश्चित अवधि में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराया था। जिसमें इन लोगों ने लगभग 10 ग्रामीणों से लगभग 1 करोड़ 07 लाख रुपए लिए थे। इसमें मुख्य सरगना सोसायटी के संचालक अरविंद त्रिपाठी है। लेकिन समय पूरा होने पर न तो पैसा लौटाया गया और न ही कोई जवाब दिया गया। इसके बाद आरोपी कंपनी बंद कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर चौकी फुनगा पुलिस ने धारा 420, 409 एवं 120-बी भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी श्याम शुक्ला (44 वर्ष), निवासी रीवा, की लोकेशन रीवा में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रीवा पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 07, 2026 06:52:420
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 07, 2026 06:51:400
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 07, 2026 06:51:250
Report
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 06:50:560
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 06:50:45Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav yadavakhilesh ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 07, 2026 06:50:34Sonbarsa, Uttar Pradesh:कुशीनगर हिन्दू मुस्लिम बाइट
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 07, 2026 06:50:230
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 07, 2026 06:49:580
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 06:49:320
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 06:47:350
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowFeb 07, 2026 06:46:330
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 07, 2026 06:45:180
Report
0
Report
0
Report