261404
Sitapur: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की मनाई गई 145वीं जयंती
Parsada, Uttar Pradesh:सीतापुर। राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवादल (RSSD) के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजा टोडरमल पार्क (निकट पुलिस क्लब), सीतापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की 145 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी ने की। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर जनार्दन कुमार शासकीय कार्य में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।0
0
Report
261404
Sitapur: खराब सड़क की वजह से पलटा ऑटो, ड्राइवर घायल।
Parsada, Uttar Pradesh:रामकोट सीतापुर रामकोट तिराहे पर सड़क न बनने और बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार,ऑटो ड्राइवर रोज की तरह ऑटो लेकर जा रहा था। रामकोट तिराहे के पास सड़क पूरी तरह टूटी हुई थी। गड्ढे से बचने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक के पैर में गंभीर चोट आई।0
0
Report
261404
Sitapur: दबंगों ने पीएसी के कुक मैंन की मोबाइल ,बाइक व नगदी छीनी, चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
Parsada, Uttar Pradesh:सीतापुर रामकोट इलाके के चौबे नेवादा निवासी हनुमंत लाल पुत्र परागी 32 बटालियन पीएसी में कुक मैन के पद पर नौकरी करता है , पीड़ित ने बताया छुट्टी लेकर अपनी बाइक से अपने गांव को गए थे,वापस लखनऊ जाते समय मोटर साइकिल यूपी 32 - 2650 व मोबाइल, 8000 की नगदी गांव के विपक्षी छोटकन्न पुत्र जलवे मुन्नालाल पुत्र छोटकन्न शैलेंद्र पुत्र गुड्डू व एक व्यक्ति अज्ञात ने विलरिया समर के पास जबरन छीन लिया। और थप्पड़ों से मारा पीटा गंदी गंदी गालियां दी ,जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित ने रामकोट थाने में लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।0
0
Report
Advertisement
261404
Sitapur :रामकोट में 9 महीने से अधिक समय से अधूरे सड़क निर्माण में फंसे सीतापुर डी एम घंटों लगा जाम
Parsada, Uttar Pradesh:सीतापुर के रामकोट कस्बे में 9 महीने से अधिक समय से चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य ने अब अफसरों को भी नहीं बख्शा। बुधवार को सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर भी भीषण जाम में फंस गए। जिलाधिकारी नैमिषारण्य की तरफ जा रहे थे। रामकोट कस्बे में पहुंचते ही उनका काफिला जाम में फंस गया। नैमिषारण्य जाने वाली मुख्य सड़क पर 9 महीने से चौड़ीकरण और नाला निर्माण का काम चल रहा है। आधा-अधूरा निर्माण सड़क के कारण यहां रोजाना घंटों जाम लगता है।0
0
Report
261404
sitapur: AI स्टेथोस्कोप से 0-18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,दिल की बीमारी का आयोजन
Parsada, Uttar Pradesh:रामकोट, 04 जून 2026 डिजिटल इंडिया को गांव-गांव पहुंचाने की मुहिम के तहत रामकोट में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण सत्र में CHC खैराबाद के द्वारा RBS की टीम ने किया 0 से 18 वर्ष के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण की खास बात रही AI तकनीक वाला डिजिटल स्टेथोस्कोप जिसके द्वारा बच्चों के दिल और फेफड़ों की जांच की गई।टीम लीडर डॉ शाहिना chc ब्लॉक खैराबाद के कोऑर्डिनेटर आशीष वर्मा फिजियोथेरेपिस्ट संजीव बाजपेई स्टॉप नर्स भावना मिश्रा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
