icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
209801

स्कूल में शिक्षिका ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम में तैनात एक शिक्षिका द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र पुष्कर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। घटना के बाद आनन-फानन में शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उन्नाव के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित शिक्षिका नरजिस सुल्ताना विद्यालय में लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में भी हलचल मच गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस व शिक्षा विभाग पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
0
0
Report
Pinewz
209801

बाबा के वेश में आए टप्पेबाज, आशीर्वाद के बहाने उड़ाई सोने की चेन

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस ने मेरठ से दो आरोपियों को दबोचा, अल्टो कार समेत चेन बरामद उन्नाव। उन्नाव की थाना कोतवाली सदर पुलिस ने बाबा-सन्यासी का वेश धारण कर टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की एक गले की चेन और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अल्टो कार भी बरामद की है। मामला 12 मई 2026 का है। आवास विकास निवासी राजेश कुमार अहूजा अपने भानु ब्रिक फील्ड, नासिरखेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान आल्टो कार से पहुंचे चार लोग बाबा-सन्यासी के भेष में आए और दुआ-ताबीज व आशीर्वाद देने की बात कहकर उनकी गले की चेन उतरवा ली। आरोपियों ने चेन को रगड़कर “पाउडर” बनाने का झांसा दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित को अपने साथ हुई टप्पेबाजी का एहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 281/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक अपराध राजेश यादव और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मेरठ जनपद के थाना बहसूमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवीनाथ उर्फ बबली और प्राणनाथ निवासी महमूदपुर सिकेड़ा, थाना बहसूमा जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को तेजपुरा भट्ठा से हस्तिनापुर मार्ग के पास गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से टप्पेबाजी में इस्तेमाल की गई सफेद अल्टो कार संख्या DL 5 CJ 6384 और पीली धातु की चेन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध राजेश यादव, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा, राजेश राय, कांस्टेबल हर्षदीप सिंह, राजन मिश्रा और अनीश सिंह शामिल रहे।
0
0
Report
Pinewz
209801

मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश, डीएम से जांच की मांग

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम भाड़ी में मंदिर निर्माण कार्य को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर निर्माण के नाम पर करीब 4.74 लाख रुपये की धनराशि निकाली गई, लेकिन मौके पर केवल नाममात्र का कार्य कराया गया। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब उन्होंने निर्माण कार्य और खर्च को लेकर सवाल उठाए तो उन्हें धमकाया गया। मामले को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है और लोग उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य का तकनीकी परीक्षण कराया जाए तथा खर्च की बारीकी से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
209801

देवारा कला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे डीएम, शुद्ध पेयजल व्यवस्था पर जताई सख्ती

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने देवारा कला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने 80 एमएलडी क्षमता वाले प्लांट की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया और जल शोधन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की स्थिति परखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने पानी के पीएच मान, आर्सेनिक की मात्रा, बीओडी और सीओडी समेत अन्य अशुद्ध पदार्थों की नियमित जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नगरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्लांट संचालन में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा तथा नवीन तकनीक आधारित संचालन व्यवस्था के लिए डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुभवी एजेंसी से प्लांट संचालन कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए हाई क्षमता जनरेटर की व्यवस्था हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Pinewz
209861

अजगैन पुलिस की ईमानदारी आई सामने, महिला को लौटाया 50 हजार से भरा पर्स

Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। अजगैन पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित पूर्णिमा होटल आनंदम में खाना खाने आई एक महिला अपना पर्स भूल गई, जिसमें करीब 50 हजार रुपये नकद समेत जरूरी कागजात रखे हुए थे। होटल संचालक विश्वास बाजपेई ने पर्स मिलने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर महिला से संपर्क किया गया और देर रात उसे सुरक्षित पर्स वापस सौंप दिया गया। महिला ने जब पर्स खोला तो उसमें रखी पूरी नकदी और अन्य सामान सुरक्षित मिला। अपना सामान सकुशल वापस मिलने पर महिला ने अजगैन पुलिस और होटल संचालक का आभार जताया। क्षेत्र में पुलिस की ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top