273310
पनियरा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों नेंरैली निकाल आत्मरक के प्रति किया जागरूक
Diguri, Uttar Pradesh:पनियरा(महराजगंज)। जिले के छह ब्लॉकों के ताइक्वांडों खिलाड़ियों ने रविवार को नगर में जागरूकता रैली निकाल आमजन को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही कलर ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट मेंं भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। नगर के संत साईं सैनिक जूनियर हाईस्कूल से पनियरा, नौतनवा, निचलौल,सिसवा, धानी एवं सदर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दुर्गा मंदिर चौराहे तक रैली निकाली। इसके बाद कलर बेल्ट टेस्ट कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि ताइक्वांडो खेल व आत्मसुरक्षा के रूप में अत्यंत सहायक है। खिलाड़ी आयोजन में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाएं। प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि आयोजन से क्षेत्र में ताइक्वांडो के विकास में मदद मिलेगी। संचालन रिजवान अहमद फैजी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रशिक्षक राहुल राय, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, आकाश, उत्सव शर्मा, फराज,रियाज अली,संजय, श्वेता,रिद्धि चौहान,जुबेर, अरशद, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार, पन्नेलाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।0
0
Report
273310
संत सांई सैनिक स्कूल पनियरा की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा महराजगंज नगर पंचायत पनियरा में स्थित श्री संत साईं सैनिक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने 27 अगस्त बृहस्पतिवार को पनियरा थाना के पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और रक्षाबंधन के पर्व को धूमधाम से मनाया।इस दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत सिपाही अभिनव यादव और मुकेश यादव और अंश राय के कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुरक्षा सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं की रक्षा का वचन दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्त संबंधों तक सीमित नहीं है। यह त्योहार दिल के रिश्तों को भी मजबूत करता है। यह एकता, विश्वास और प्रेम का संदेश देता है। साथ ही यह हमें दायित्व और जिम्मेदारी के महत्व के बारे में भी सिखाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राखी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। यह सिर्फ धागे का त्योहार नहीं है बल्कि समर्पण और इच्छा शक्ति के साथ अपनों के साथ खड़े होने का त्योहार है। इस कार्यक्रम के दौरान उदयभान निराला, कृष्णा कुमार गोंड, संदीप गुप्ता, प्रशांत राय,श्रीमती बिंदु पाल, श्वेता सिंह,अदिति यादव, अर्पिता पाण्डेय, काजल, रंजनी विश्वकर्मा दिव्या पासवान, गुलशन जहां, पूजा सिंह अमीषा गुप्ता, रिद्धि चौहान सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकायें, छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।0
0
Report
273310
पनियरा में संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा,महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पट्टे चौराहा के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब धान के खेत में एक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव के पास एक बाइक भी बरामद हुई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 निवासी अजय पुत्र कैलाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय की शादी करीब पांच वर्ष पहले महराजगंज के रसूलपुर पकड़ी में हुई थी। उसकी करीब तीन वर्षीय बेटी भी है। पिछले करीब तीन वर्षों से पत्नी से विवाद चलने के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार अजय निजी वाहन चलाता था और गोरखपुर में किराये के कमरे में रहता था। घटना से करीब दो दिन पहले ही वह अपने घर आया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी एक वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को हुई, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।। घटनास्थल से कुछ दूरी पर देशी शराब की दुकान होने की भी जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने रात में कुछ लोगों के बीच मारपीट देखे जाने की बात कही है, हालांकि अंधेरा होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। ग्रामीण ने सुबह खेत में शव और उसके पास बाइक देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इस संबंध में थाना ध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अजय के परिवार में उसके माता-पिता, बड़े भाई राजकुमार की पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। राजकुमार बाहर रहकर काम करते हैं। परिवार के घर के पीछे एक नया मकान भी बन रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।0
0
Report
Advertisement
273310
स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बेल्टीकरा में गूंजाराष्ट्रगान बच्चों नेप्रस्तुत किया सांस्कृतिक
Beltikara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेल्टीकरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू देवी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीणों और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, सुरेश यादव, एडवोकेट दीपचंद गुप्ता, समारू निषाद, दुर्गेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी देशप्रेम और एकता की भावना को मजबूत किया।0
0
Report
273310
एनडीएस इंटरनेशनल स्कूल देवीपुरके विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पनियरा क्षेत्र के देवीपुर स्थित एनडीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगासागर सरोज तथा विद्यालय प्रबंधन से जुड़े नारद सिंह ने किया। यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सतगुरु मुजरी होते हुए अंबेडकर पार्क, सतगुरू पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। पूरे रास्ते भारत माता की जय और देशभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अभिषेक सिंह, सचिन जौहरी, सचिन चौहान, स्नेहलता, प्रतिमा राय सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह रहा। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज को लेकर यात्रा में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व का संदेश दिया।0
0
Report
