icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
205261
Amit KumarAmit KumarFollow2d ago

मैनपुरी-करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

Barnahal, Uttar Pradesh:करहल-सिरसागंज मार्ग किनारे नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना करहल-सिरसागंज मार्ग के किनारे गुरुवार को करीब चार से पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही करहल और बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है फिलहाल नवजात की पहचान और उसे सड़क किनारे छोड़े जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाए गी पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के दिहुली निकट शाहजहांपुर का मामला
0
0
Report
Pinewz
205261
Amit KumarAmit KumarFollow12 Aug 2026, 11:07 am

देशभक्ति के साथ निकली तिरंगा यात्रा नगर भारत माता के जयकारों से गूंजा

Barnahal, Uttar Pradesh:बरनाहल,नगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में नगर में देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का बाईपास रोड स्थित नारायण वाटिका से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदोरिया जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी वीरेंद्र शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया इस दौरान देशभक्ति के गीतों की धुन और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया तिरंगा यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंची यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा नगर में स्वागत किया युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्ण के साथ आगे बढ़ते रहे गोविंद भदोरिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शाक्य ने कहा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को याद करना है यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की गई यात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई शांतिपूर्ण माहौल में तिरंगा यात्रा संपन्न होने के बाद लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया,, इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामगोपाल शाक्य पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर उरवीर सिंह मंडल उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा पुष्पेंद्र यादव अविनाश चौहान मंडल मंत्री अर्चना गुप्ता वारेलाल दिवाकर सुनील राजपूत रतन शाक्य कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता प्रदीप दुबे अतुल गुप्ता पंकज बघेल सत्यवान शाक्य चंद्र मोहन सिसोदिया मौजूद रहे
0
0
Report
Pinewz
205261
Amit KumarAmit KumarFollow6 Aug 2026, 12:52 pm

मैनपुरी-तहसील घिरोर के गांव नगला कंचन में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है

Barnahal, Uttar Pradesh:तहसील घिरोर के गांव नगला कंचन में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी भूप सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा जेसीबी से मिट्टी डालकर तालाब की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल पर भी जातिसूचक गालियां देने, फर्जी मुकदमे में फंसाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने तालाब की जमीन से कब्जा हटाने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, लेखपाल की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले की समझ कर उचित कार्यवाही करने की मांग की पूरा मामला तहसील घिरोर के गांव नगला कंचन का है
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
205261
Amit KumarAmit KumarFollow4 Aug 2026, 02:38 pm

मैनपुरी-बरनाहल में बिजली संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना, 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग

Barnahal, Uttar Pradesh:मैनपुरी। जनपद के बरनाहल क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय, बरनाहल पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती के कारण धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, जर्जर विद्युत लाइनों की शीघ्र मरम्मत, खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर बदलने तथा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
0
0
Report
Pinewz
205261
Amit KumarAmit KumarFollow21 Jul 2026, 09:44 am

मैनपुरी-रात में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को सर्प ने डसा, 5 वर्षीय मासूम की मौत, मां की हाल

Barnahal, Uttar Pradesh:रात में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को सर्प ने डसा 5 वर्षीय मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर बरनाहल,,ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रेड्डापुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को रात करीब 2 बजे जहरीले सर्प ने डस लिया घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई जानकारी के अनुसार, गुड़िया (26 वर्ष), पत्नी जितेंद्र और उनका 5 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, पुत्र जितेंद्र कुमार रात में जमीन पर सो रहे थे इसी दौरान एक जहरीला सर्प वहां पहुंच गया और दोनों को डस लिया कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 5 वर्षीय शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां गुड़िया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार अस्पताल में जारी है। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top