icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
281121
Raj ChaudharyRaj ChaudharyFollow53m ago

गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने को लेकर युवकों में जमकर मारपीट, श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी, वीडियो वायरल..

Biara, Uttar Pradesh:धार्मिक नगरी वृन्दावन का अटल्ला चुंगी क्षेत्र एक बार फिर अखाड़ा बन गया। बीती रात एक गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने की बात को लेकर युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच सरेराह जमकर लात-घूंसे चले, जिससे वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, इस पूरी घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र के गेस्ट हाउसों में श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने और कमीशनबाजी को लेकर यहां आए दिन गाली-गलौज और विवाद होना आम बात हो चुकी है। बार-बार होने वाली इन घटनाओं से स्थानीय कानून-व्यवस्था और वृन्दावन की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल स्थानीय लोग और पीड़ित इस मामले में पुलिस से सख्त और दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Pinewz
281121
Raj ChaudharyRaj ChaudharyFollow1 Jul 2026, 11:31 am

सपा कार्यकर्ताओं ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Biara, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन वृंदावन में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनाथ व बेसहारा बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं, उन्हें फल व मिष्ठान वितरित किए और पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।महानगर अध्यक्ष युवजन सभा अंकित वाष्णेय ने अखिलेश यादव को देश और प्रदेश के युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी अभी से धरातल पर जुट जाएं। वहीं युवजन सभा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने कहा कि सपा मुखिया ने डॉ. राममनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र के आदर्शों को आत्मसात कर समाजवादी परंपरा को आगे बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का सामूहिक संकल्प दोहराया।
0
0
Report
Pinewz
281121
Raj ChaudharyRaj ChaudharyFollow30 Jun 2026, 11:31 am

वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब: ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जलयात्रा उत्सव

Vrindavan, Uttar Pradesh:नगर के सप्त देवालयों में से प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में जलयात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी से आराध्य देव को शीतलता और राहत प्रदान करने के लिए आयोजित इस भव्य उत्सव में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के अलौकिक दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर के सेवायत निताई गोस्वामी ने बताया कि आज के इस उत्सव को मंदिर के सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी महाराज के सानिध्य में मनाया गया है। वही उन्हें बताया कि ब्रज में ठाकुर जी को साक्षात जीवंत स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है। वर्तमान में ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ठाकुर जी को सुख और शीतलता प्रदान करने हेतु इस विशेष जलयात्रा का आयोजन किया गया। इसके तहत मंदिर परिसर को पूरी तरह से शीतल बनाया गया। मंदिर के गर्भगृह और प्रांगण में आधुनिक पानी के फव्वारे लगाए गए, जिससे गिरती जल की बूंदों ने समूचे वातावरण को दिव्य और खुशनुमा बना दिया। वही उन्होंने बताया कि जलयात्रा के मुख्य आकर्षण में ठाकुर जी का महाअभिषेक शामिल रहा। सेवायत आचार्यों द्वारा ठाकुर राधा दामोदर लाल को भारत की सात पवित्र नदियों के पवित्र जल से स्नान कराया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों के रस, सुगंधित केवड़ा, गुलाब जल और गर्मी से राहत प्रदान करने वाली विशेष आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से युक्त शीतल जल से ठाकुर जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'राधा दामोदर की जय' और 'राधे-राधे' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अभिषेक के उपरांत ठाकुर जी के समक्ष अत्यंत आकर्षक और भव्य फूलबंगला सजाया गया। रंग-बिरंगे सुगंधित देशी-विदेशी फूलों और शीतल लताओं से सजे इस बंगले में विराजे ठाकुर जी की छवि देखते ही बन रही थी। ठाकुर जी को इस अवसर पर शीतलता प्रदान करने वाले विशेष भोग जैसे कि सत्तू, आम का पना, चंदन का शरबत और मौसमी फल अर्पित किए गए। बाद में इस पावन और शीतल प्रसाद को मंदिर में उपस्थित भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।वही उन्होंने बताया कि ब्रज की यह अनूठी सेवा परंपरा सदियों पुरानी है, जो भक्त और भगवान के बीच के आत्मीय संबंध को दर्शाती है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
281121
Raj ChaudharyRaj ChaudharyFollow25 Jun 2026, 07:08 am

धूमधाम से मनाया गया स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज का 62वां वैराग्य महोत्सव

Biara, Uttar Pradesh:आम के बंगले में विराजे ठाकुर राधा ललित बिहारी जू महाराज, भंडारे व भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित श्री ललित कुंज आश्रम में हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज का 62वां वैराग्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, संकीर्तन, साधु-सेवा और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज ने आज से 62 वर्ष पूर्व मात्र आठ वर्ष की आयु में गृह त्याग कर वैराग्य धारण किया था। इसके बाद उन्होंने वृंदावन में रहकर हरिदासीय संप्रदाय की परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राधा-कृष्ण भक्ति और समाज के आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि महाराज श्री एक प्रखर विद्वान एवं संत हैं। उनके द्वारा अब तक लगभग 90 ग्रंथों की रचना की जा चुकी है, जिनमें हरिदासीय संप्रदाय के सिद्धांत, ब्रज भक्ति दर्शन और रस साधना का सरल एवं सारगर्भित वर्णन किया गया है। इन ग्रंथों का विमोचन विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा भी किया जा चुका है।
0
0
Report
Pinewz
281121
Raj ChaudharyRaj ChaudharyFollow22 Jun 2026, 09:54 am

यमुना खादर में जमीन माफियाओं का आतंक, गौशाला निर्माण रोकने का आरोप, साधु से मांगे 5 लाख रुपये..

Biara, Uttar Pradesh:धार्मिक नगरी की यमुना खादर भू माफियाओं और जमीनों के दलालों के लिए खरा सोना साबित हो रहा है।प्रशासन की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर जहां एक और जमीनों के दलाल दिन रात मलाई काट रहे हैं वहीं जमीनों के खरीददार अपनी गाढ़ी कमाई लुटाने पर मजबूर है। एक बार फिर यमुना की खादर से ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें वैधानिक रजिस्ट्री करवाकर भी साधू गौशाला निर्माण के लिए जमीनों के दलालों की करतूत से त्रस्त होकर अफसरों के दरवाजे पर चक्कर काटने को मजबूर है। मूल रूप से समीपवर्ती रांधेरा गांव के रहने वाले साधू बालकृष्ण दास उर्फ ताराचंद ने यमुना की खादर में खसरा नंबर 50/1 में 200 वर्ग गज जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी पूजा देवी के नाम पर उपनिबंधक कार्यालय में कराई थी। गुरुदीक्षा के बाद नाम परिवर्तित करने वाले बाबा बालकृष्ण दास का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद वह अपनी भूमि पर गौशाला के उद्देश्य से चाहरदीवारी का निर्माण करा रहे थे। तभी वहां पड़ोस में रहने वाली शिखा शर्मा अपने पति के साथ पहुंची। और निर्माण कार्य कराने से रोक दिया। बाबा बालकृष्ण दास के अनुसार शिखा शर्मा और उसके पति का कहना था कि यह सरकारी भूमि है। इस पर निर्माण कार्य कराने के लिए उन्हें जमीन की आधी कीमत यानि पांच लाख रुपए देने होंगे। अन्यथा की स्थिति में उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। साधू का आरोप है कि शिखा शर्मा और उसके पति द्वारा कई अन्य लोगों के साथ मिलकर बाकायदा एक गिरोह तैयार किया गया है। जो खादर में जमीन खरीदने वाले लोगों को भय दिखाकर अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य हैं। शिखा शर्मा और उसके पति द्वारा उनके गुरु महाराज के प्रति भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने जिले के आला अधिकारियों से इस प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top