icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494776
KKKamal Kumar12 Oct 2025, 11:30 am

पखांजूर के विष्णुपुर में प्रेम विवाह पर समाज की परंपरा बनाम संघर्ष

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में उस समय हंगामा मच गया जब बंगाली समाज के युवक और आदिवासी समाज की युवती के प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिवार को समाज से अलग कर दिया गया। अब समाज के लोग परंपरा के अनुसार अपनी मांग पूरी होने तक गांव में डेरा डाले हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दामाद घर को दंडस्वरूप समाज को भोज कराना होता है, जिसके बाद ही परिवार को समाज में पुनः शामिल किया जाता है। अब विष्णुपुर गांव में 45 गांवों के करीब 300 लोग एकजुट होकर पहुंचे हैं और परंपरा निभाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक महीने पहले बंगाली समाज के युवक ने महाराष्ट्र के भूमकान गांव की आदिवासी युवती से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद लड़की के परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। सामाजिक परंपराओं के मुताबिक जब तक दोनों पक्षों की बैठक और प्रतिभोज नहीं होता, तब तक परिवार को समाज से बाहर रखा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि दामाद घर को दंडस्वरूप भोज कराना होता है, जिसके बाद ही परिवार को समाज में पुनः शामिल किया जाता है। अब छत्तीसगढ़ के विष्णुपुर गांव में 45 गांवों के करीब 300 लोग एकजुट होकर पहुंचे हैं और परंपरा निभाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही दामाद और बेटी घर से गायब हो गए। इस पर नाराज ग्रामीणों ने गांव में डेरा डाल दिया। सरपंच ने ग्रामीणों के ठहरने के लिए स्कूल में व्यवस्था कराई है। ग्रामीण अपने साथ खाने-पीने का पूरा सामान लेकर आए हैं और जब तक समाज की परंपराओं का पालन नहीं होता, तब तक गांव नहीं छोड़ने का निर्णय लिया है। पखांजूर के विष्णुपुर गांव में यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ प्रेम विवाह की आधुनिक सोच, तो दूसरी तरफ समाज की पुरानी परंपराओं का टकराव — दोनों के बीच संतुलन कैसे बनेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top