261501
लखीमपुर खीरी मितौली पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग, विरोध प्रदर्शन जारी।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के विकासखंड मितौली में पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर के दरी नगरा मैं दूसरी बार भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी, बीते 9 दिवस पहले ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी जिस पर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह मौके पर पहुंचकर के 5 दिनों के अंदर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था ग्रामीण माने थे कि यह 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे 5 दिन के बजाय 9 दिन बीत जाने के बाद जब कोई बंदर बांट हुए विकास के धन पर जांच हुई ना ही कोई कार्रवाई की गई तो ग्रामीणों ने आज प्रातः काल से खुद को मिट्टी में आधे से अधिक ढक करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है उनकी मांग है जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस भ्रष्टाचार के मामले को संज्ञान में नहीं लेते हैं भ्रष्टाचार वाले प्रबंधन तंत्र पर कार्रवाई निष्पक्षता से नहीं की जाती है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
261501
लखीमपुर खीरी मितौली गांव की दुर्दशा को लेकर मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी गांव के कीचड़ में धरने पर।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के विकासखंड मितौली ग्राम पंचायत दरी नगरा में मार्गो पर कीचड़ भरा होने के कारण समस्या का विषय काफी समय से बना हुआ था जिसको लेकर के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से बनवाए जाने की मांग भी उठा रहे थे जिसको देखते हुए संघ मानवाधिकार भारत के बाबा सिकंदर शाह गांव की कीचड़ में लेकर धरना चालू कर दिया है, उनका मानना के जो भ्रष्टाचार हुआ है कहना है जो भ्रष्टाचार हुआ है खुलासा होना चाहिए, कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
261501
लखीमपुर-खीरी दरी नगरा निवासियों ने गांव में हुए भ्रष्टाचार पर की कार्रवाई की मांग।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विकासखंड मितौली के दरी नगर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग, ग्रामीणों का कहना है भारतीय जनता पार्टी सरकार ने विकास के लिए गांव पंचायत में भरपूर बजट भेजो ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान ने ताल मिला ऐसा बैठाया कि गांव में विकास योजनाओं का धन जमकर बंदर बांट कर लिया, करोड़ों रुपया विकास व्यवस्थाओं पर खर्च होना था वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, ग्रामीणों का कहना है आज और 5 साल पहले प्रधान की व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाए तो 5 साल में प्रधान का कायाकल्प कैसे हो गया, हर्ष से फर्श पर 5 साल में कैसे पहुंचा ग्राम प्रधान बड़ा सवाल है, फिलहाल गांव में आज दलदल भरी जिंदगी जीने को मजबूर है और ग्राम पंचायत में आवंटित धन की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
261501
लखीमपुर खीरी गाँव से पढ़ाई कर सरकारी नौकरी तक पहुँचे रोहित प्रताप ओझा, कृषि विभाग में मिली नियुक्त।
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम एवं पोस्ट त्रिलोकपुर निवासी रोहित प्रताप ओझा, पुत्र सुरेश कुमार ओझा, ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सरकारी नौकरी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गाँव से अपनी पढ़ाई की शुरुआत करने वाले रोहित का चयन कृषि विभाग में पोस्ट टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। रोहित ने बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी), एमटेक (कृषि अभियांत्रिकी) तथा पीएचडी (कृषि अभियांत्रिकी) की शिक्षा पूरी की। लंबे समय तक निरंतर मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें कृषि विभाग में सरकारी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। रोहित का कहना है कि सफलता के सफर में परिवार के साथ-साथ अच्छे दोस्तों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। उनका मानना है कि यदि दोस्त सही दिशा दिखाने वाले और हर परिस्थिति में साथ देने वाले हों, तो वे सफलता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से अपने मित्र मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नौकरी को हासिल करने में *मिश्रा* का सबसे महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन रहा है। कठिन समय में उनके मित्र ने उनका हौसला बढ़ाया और लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रोहित की यह सफलता उन ग्रामीण युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अच्छे साथियों के सहयोग से गाँव से निकलकर भी सफलता की ऊँचाइयों को हासिल किया जा सकता है। रोहित प्रताप ओझा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।0
0
Report
261501
लखीमपुर खीरी विधानसभा कस्ता संत शिरोमणी समरसता कलश बंदन अभियान।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विधानसभा कस्ता में भाजपा के द्वारा चलाया जा रहा संत शिरोमणि कलश बंदन अभियान जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी संत शिरोमणि कलश प्ले करके लोगों के मध्य संत शिरोमणि रविदास ने जो सपना देखा था उसी को साकार करते हुए समाज में समरसता की भावना का संदेश दे रहे हैं। संत शिरोमणि समरसता अभियान के संयोजक जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर ने कार्यक्रम की जानकारी दी।0
0
Report
