Back
राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जनसभा
CRCHANDAN RAI
Oct 29, 2025 12:52:41
Barh, Bihar
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ अनुमंडल के अगवानपुर मैदान में आज कहा कि विपक्ष केवल जनता में भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि हम वक्फ कानून को डस्ट बीन में फेंक देंगे। क्या एक राज्य सरकार को केंद्र के कानून को हटाने का अधिकार है। राजनाथ सिंह बाढ़ से प्रत्याशी डॉ सियाराम और मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों का वोट लेना चाहते थे, इसलिए गहन वोट पुनरीक्षण का विरोध कर रहे थे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिहार में मुस्लिम डिप्टी सीएम बनाना चाहता है। वे बनाना चाहते हैं, पर लोगों को नाम भी नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगल राज में कहा जाता था कि न खाता न बही, जो लालू जी कहे सही, अब वह समय फिर से वापस नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सियाराम को वे जीत की माला नहीं पहनाएंगे, बल्कि जनता ही माला पहनाएगी। राजनाथ सिंह को मंच पर चांदी का मुकुट पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने वह मुकुट चुनाव के बाद किसी गरीब की बेटी की शादी में दान करने के लिए भाजपा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को सौंप दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
2
Report
4
Report
3
Report
7
Report
8
Report
0
Report
0
Report
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:7 गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 15 लाख कीमत का 59 किलो गांजा बरामद। 2 बाइकें, 15750 कैश और 6 मोबाइल बरामद। सैनी थाना के हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी।
2
Report
2
Report
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
