icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
812001
AKAshwani Kumar9 Oct 2025, 11:06 am

खगड़िया बाल सुधार गृह में चौदह वर्षीय नाबालिग की मौत, परिजनों ने हत्या

Bhagalpur, Bihar:खगड़िया बाल सुधार गृह में 14 वर्षीय नाबालिग अभियुक्त की सन्दिग्ध हालत में मौत हो गयी। बाल सुधार गृह के शौचालय में आत्महत्या करने की बात कर्मियों ने अभिभावकों को कही 7 अक्टूबर को घटना घटित हुई है। 8 अक्टूबर को खगड़िया में शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की देखरेख में कराया गया वहाँ पोस्टमार्टम में कुछ सन्दिग्ध पाया गया इसके बाद आज भागलपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहाँ और पुलिस की तैनाती में पोस्टमार्टम हो रहा है। परिजनों ने बाल सुधार गृह के सुपरिटेंडेंट और कर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों के मुताबिक 6 अक्टूबर को बच्चे के पिता उनसे मिलने गये थे तो बच्चे ने कहा कि उसे वहाँ टॉर्चर किया जा रहा है उसके अगले दिन सुसाइड की सूचना मिली है। इधर पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बेगुसराय के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडोग में ग्रामीण बैंक में चोरी की घटना 15 दिन पहले हुई थी इसमे एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी उसने बागडोग के ही रहने वाले सुखो सिंह के 14 वर्षीय बच्चे गौरव का ज़िक्र किया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में बाल सुधार गृह में उसे भर्ती कराया गया था。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top