icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
KDKamesh Dwivedi Follow6 Jan 2025, 06:38 am

आजादी के दीवानों की चीख का गवाह है महाकुंभ नगरी प्रयागराज का फांसी इमली, जानें आखिर क्या है इसका इतिहास?

Prayagraj, Uttar Pradesh:

प्रयागराज। आज भारत को आजाद हुए 78 साल हो चुके हैं, और आजादी से जुड़ी आप सबने तमाम कहानियों को सुना व पढ़ा होगा. बहुत से क्रांतिकारियों के निशान आज भी कहीं ना कहीं स्मारकों और प्रतीकों के रूप में जीवित हैं. आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों से आजादी पाने के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की और फांसी के फंदे तक को हंसते हुए गले लगा लिया. आज महाकंप्रयागराज के ऐसे ही एक इमली के पेड़ का इतिहास जानेंगे, जिसने सैकड़ों बलिदानों की चीख सुनी है.

 

अंग्रेजों की क्रूरता का गवाह फांसी इमली का इतिहास
महाकुंभ नगरी प्रयागराज जो धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है, इस धर्म की नगरी में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. यह सिर्फ धार्मिक तक ही नहीं सीमित है, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के लिए भी इस जगह से आजादी की अलख जगी. 


फांसी इमली का पेड़ प्रयागराज के सुलेमसराय में स्थित है, जो गढ़वा मोड़ पर मौजूद है. इसे अंग्रेजी सरकार ने क्रांतिकारियों को सजा देने के लिए फांसी का स्थल बना रखा था. इस पेड़ पर 1857 की क्रांति के समय अंग्रेजों ने सैकड़ों क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया था, जिनके बलिदानों की चीख आज भी प्रयागराज की मिट्टी में गूंजती है. फर्जी मुकदमा चलाकर भारतीयों को फंसा कर अंग्रेज उन्हें फांसी दे दिया करते थे.

 

आज का ये ऐतिहासिक पेड़
आज भी वहां उस पेड़ की कुछ सहयोगी पेड़ मौजूद हैं, जो लोगों को प्रेरणा देने का काम करती है. आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया. ये पेड़ स्वतंत्रता संग्राम की यादों को ताजा करने का एक स्थल है.

 

महाकुंभ में 40 करोड़ की आबादी प्रयागराज पहुंचने वाली है और जिसमें लोग प्रयागराज की धरती से पनपे स्वतंत्रता का इतिहास और धार्मिकता को करीब से जानने का प्रयास करेंगें. इसलिए ये फांसी इमली का पेड़ आजादी के प्रतीक के रूप में भारतीयों को प्रेरणा देने का काम करता रहेगा.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवरात्रि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए डीडवाना-कुचामन में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत गरबा-डांडिया कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।\n\nइसी अभियान के तहत 12 अक्टूबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने जिले में तैनात सभी कालिका टीमों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है।\n\nअभियान के तहत प्रमुख आयोजन स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। जरूरत के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग टीमों और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सादे वस्त्रों में भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि महिलाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।\n\nइसके साथ ही प्रमुख आयोजनों में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था, पुलिस सहायता के माध्यमों, महिला हेल्पलाइन और राजकॉप ऐप की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग और आवागमन के रास्तों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।\n\nपुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। अभियान की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाएगी।\n\nपुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि नवरात्रि पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी तरह की छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
0
0
Report

बदरीनाथ धाम में 60 वर्षीय उज्जैन के मरीज को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया

Karnaprayag, Uttarakhand:बदरीनाथ धाम में मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी 60 वर्षीय बृह मोहन माहेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर चमोली जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम में श्री माहेश्वरी अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। उन्हें तत्काल बदरीनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ रेफर किया गया। ज्योतिर्मठ में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) ले जाने की सलाह दी। इसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने आपसी समन्वय स्थापित कर हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें ज्योतिर्मठ से देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

धामपुर के मोहड़ा में मुस्लिम महिला के निधन पर रामलीला दिनभर स्थगित

Moradabad, Uttar Pradesh:मोहड़ा गांव में मुस्लिम महिला गफूरन खातून के निधन पर रामलीला का मंचन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। गांव में रामलीला की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन गफूरन खातून के इंतकाल के बाद ग्रामीणों ने शोक में शामिल होने का फैसला किया। ग्राम प्रधान ऋषिपाल ने बताया कि गफूरन खातून उनके लिए बुआ जैसी थीं। समाज में जब नफरत की दीवारें खड़ी करने की कोशिशें होती हैं, तब आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की छोटी-सी पहल भी उम्मीद की बड़ी किरण बन जाती है. ऐसा ही एक खूबसूरत उदाहरण बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र के गांव मोहड़ा में देखने को मिला, जहां एक मुस्लिम महिला के निधन पर गांव में शुरू होने जा रही रामलीला का मंचन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. गांव के इस फैसले ने सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक एकता और इंसानियत की उस परंपरा को सामने रखा, जिसमें धर्म से पहले रिश्तों और संवेदनाओं को महत्व दिया जाता है. ये है बिजनौर का मोहड़ा गांव जो अब सांप्रदायिक एकता की मिसाल बने गंगा जमुना तहजीब के नाम से जाना जाने लगा है इसी गांव की रहने वाली 85 साल की गफूरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। एंबुलेंस की बजती सायरन गांव से होकर गुजर रही थी कि रामलीला मंचन की तेज आवाज से हो रहे कार्यक्रम को आदर्श रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन को अम्मा की मौत की वजह से बीच मे ही रोक दिया गया हिंदू समाज व रामलीला कमेटी के लोग रामलीला के कार्यक्रम को छोड़कर मृतक अम्मा के परिवार को घर पहुंच कर उनके गम में शामिल होकर गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश की गई।
0
0
Report

हरिश रावत: डेमोक्रेसी बचाने के लिए वोटिंग अधिकार का खतरा बड़ा है

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, \"यह डेमोक्रेसी बचाने की लड़ाई है। जब वोट और वोट देने का अधिकार सुरक्षित होता है, तो डेमोक्रेसी में वोट सबसे ऊपर होता है। और यहां, ज्ञानेश कुमार ने, एक ताकत को खुश करने के लिए, उन्हें चुनाव जिताने के लिए, लाखों लोगों के वोटिंग अधिकार छीन लिए और खत्म कर दिए। यह सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं अब तो इलेक्शन कमीशन के अंदर की रिपोर्ट भी यही कह रही हैं। अंदरूनी घटनाक्रम भी यही इशारा कर रहे हैं। तो, वे डेमोक्रेसी के क्रिमिनल हैं। क्योंकि वोटिंग अधिकार सुरक्षित होने पर ही डेमोक्रेसी बचेगी। जब डेमोक्रेसी बचेगी, तो मैं बचूंगा, आप बचेंगे, और सभी संस्थाएं बचेंगी...\"
0
0
Report
Advertisement

करौली के 70वीं जिला एथलेटिक्स में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर मुकाबला करेंगे

Karauli, Rajasthan:करौली में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, तश्तरी फेंक और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्धारित मापदंड पूरे कर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है。 प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र पाराशर और शारीरिक शिक्षा व्याख्याता वीरेंद्र सिंह राजावत ने परिणामों की जानकारी दी。 17 वर्ष छात्रा वर्ग में ऊंची कूद में करौली की रेडियंट लहरगिर एज्यूकेशन की गुड्डी, गोला फेंक में हिण्डौन के डिवाइन एंजल्स स्कूल की तन्वी शुक्ला और तश्तरी फेंक में लीलौटी की सरिता मीना प्रथम रहीं। 4×100 मीटर रिले दौड़ में गुड्डी, प्रतिज्ञा, सोनम और कविता की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में लंबी कूद और भाला फेंक में पहाड़ी की पूनम गुर्जर तथा ऊंची कूद में ऊंचागांव की सलोनी राजपूत प्रथम रहीं。 17 वर्ष छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कोटा छाबर के केशव जाटव, 200 मीटर में करौली के गोलू जादौन, 3000 मीटर में हिण्डौन के सौरभ सोलंकी, लंबी कूद में गौरव गुर्जर, गोला फेंक में दीपेश और भाला फेंक में विजयपुरा के विशाल गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया。 19 वर्ष छात्र वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में पिपरानी के शिवदयाल जाटव और गोला फेंक में देवलेन के प्रवीण गुर्जर प्रथम रहे। चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

केशव मौर्य: विपक्ष के पास असल मुद्दे नहीं, वोटर लिस्ट पर सख्ती

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जहां तक कांग्रेस और उसके लीडर राहुल गांधी की बात है, या उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और उसके लीडर अखिलेश यादव, साथ ही TMC, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और आम आदमी पार्टी जैसे दूसरे INDIA अलायंस पार्टनर्स की बात है, इन सभी पार्टियों के पास कोई असली मुद्दा नहीं है। उनके पास केंद्र सरकार या उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे ऐसे मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो असल में हैं ही नहीं। अगर किसी वोटर की मौत हो गई है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटा देना चाहिए। अगर किसी वोटर का नाम एक से ज़्यादा जगहों पर है, तो उसे सिर्फ एक ही जगह पर रखा जाना चाहिए..." प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उन्हें शिवजी की बारात की कोई समझ नहीं है...यह देश संविधान के हिसाब से चलता है, और सब कुछ उसी के हिसाब से होना चाहिए। राहुल गांधी और उनसे जुड़े लोग पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे हैं, और देश ऐसा ड्रामा कभी एक्सेप्ट नहीं करेगा..."
0
0
Report

टोंक में नकली घी कारोबार: DST की दबिश, 50 किलोग्राम मिलावटी घी जब्त

Tonk, Rajasthan:आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ टोंक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) ने सदर थाना क्षेत्र के तारण गांव में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को तारण गांव में की गई कार्रवाई के दौरान 50 किलोग्राम संदिग्ध नकली एवं मिलावटी घी बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने गिरिराज यादव (35) निवासी तारण गांव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बरामद घी कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई कहां की जानी थी और इस कारोबार में अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। टोंक पुलिस का कहना है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, जब्त घी की वास्तविक गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

पंडित पुरवा में नवदुर्गा पूजा पंडाल का ब्लॉक प्रमुख और कोतवाल ने किया भव्य उद्घाटन दीप प्रज्वलित किय

Bahraich, Uttar Pradesh:ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रुपईडीहा (बहराइच)।भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरलीधर दंदौली के पंडित पुरवा गांव में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्री नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, बहराइच के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवाबगंज-बाबागंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के ब्लॉक नवाबगंज-बाबागंज से जुड़े रमेश कुमार मिश्रा के निज निवास पर आयोजित इस पूजा कार्यक्रम का संचालन आशुतोष दुबे ने किया। उद्घाटन समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा पंडाल मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष शेर सिंह कसौधन और अंबिका प्रसाद मिश्रा ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। नवरात्र के प्रथम दिन ही मां दुर्गा के दर्शन और आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख तेज प्रसाद वर्मा, समाजसेवी सुरेश कुमार वर्मा, श्रवण कुमार कसौधन, पत्रकार श्याम कुमार मिश्रा सहित पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0
0
Report

नगर पालिका सीमा द्वार के पास बाइक सवार के ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, बाइक सवार घायल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर मार्ग पर नगर पालिका सीमा द्वार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को रविवार को रात्रि 9:00 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम नरहाई निवासी विपिन पुत्र रामस्वरूप बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही नगर पालिका सीमा द्वार के पास पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में रात्रि में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top