icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow4h ago

शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु योजना बैठक संपन्न

Shahabad, Uttar Pradesh:शिक्षक/ स्नातक एमएलसी चुनाव के परिपेक्ष में एक योजना बैठक श्री नारायण सिंह पीजी कॉलेज ककरघटा में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी मौजूद रहीं। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समीक्षा की और समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय शुमारी की। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चुनाव के प्रति काफी सजग है इसलिए आप सभी की जिम्मेदारी है कि मतदाताओं से संपर्क करके पार्टी प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करें और विजय दिलायें। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद दिया। बैठक में एमएलसी चुनाव के संयोजक वेदराम, गोपाल त्रिपाठी, कॉलेज प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रधान शरद कुमार सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow4h ago

कालागाड़ा में घर में घुसकर रूपए चुराने का लगाया आरोप,आरोपी गिरफ्तार

Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काला गाड़ा निवासी पीड़ित ने गांव के युवक पर घर में घुसकर कमरे से रूपए चुराने का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को चोरी के रूपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित सोनेलाल पुत्र करनलाल के अनुसार 13 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे राज बहादुर पुत्र रामसेवक छत के रास्ते से उसके घर में घुस आया और कमरे में रखे पांच हजार रूपए निकाल लिए उसी समय उसकी पत्नी राम श्री दवा खाने कमरे में गई थी तो विपक्षी उसे धक्का देकर रूपये लेकर भाग गया।उसके भतीजे राजकुमार पुत्र श्री राम ने 112 पुलिस को बुलाया तो आरोपी अपने घर से भी भाग गया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने शुक्रवार को शाम पांच बजे बताया।आरोपी युवक को चोरी के 4250 रूपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
0
0
Report
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2d ago

आगमपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक होरीलाल राजपूत को मिला शिक्षक सम्मान

Shahabad, Uttar Pradesh:राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित आगमपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक होरीलाल राजपूत को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। लखनऊ के अंबर होटल में आयोजित शिक्षण उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में निपुण भारत की प्रगति एवं शैक्षिक नवाचार विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य हेतु सचिव शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। होरी लाल राजपूत द्वारा बुधवार को शाम चार बजे यह जानकारी दी गई। होरीलाल राजपूत उच्च प्राथमिक विद्यालय आगमपुर में विज्ञान अध्यापक के रूप में कार्यरत है। सम्मान समारोह के बाद इस प्रतिनिधि से शिक्षक होरीलाल राजपूत ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन दिया जाए। शिक्षा का स्तर उठाने के प्रयास किए जाएं ताकि छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने बताया वह हमेशा छात्र-छात्राओं में आत्मबल पैदा करने का प्रयास करते हैं ताकि छात्र और छात्राएं बिना भय के प्रतियोगिताओं में शामिल होकर सफलता अर्जित करें और विद्यालय, गुरू, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करें।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2d ago

पैसे न देने पर चाकू मारकर किया घायल,आरोपी गिरफ्तार

Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चैना में शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित राजाराम पुत्र दीपू के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे गांव निवासी उस्मान पुत्र अल्लू ने उसके पुत्र राकेश से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। उसके पुत्र द्वारा मना करने पर विपक्षी ने जान से मारने की नियत से उसके पुत्र को सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया और जान से मार डालने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बुधवार को शाम 5 बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उपचार हेतु भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3d ago

क्षेत्राधिकारी ने बाल रामलीला चौक का तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शुभारंभ किया

Shahabad, Uttar Pradesh:क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को रात्रि 9:30 बजे बाल रामलीला चौक का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने गणेश जी की आरती और पूजन भी किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शुभारंभ हुए बाल रामलीला चौक के खूबसूरत मंचन के लिए मुख्य अतिथि ने काफी तारीफ की। इस मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक भी मौजूद रहे। अयोध्या से आई रामलीला मंचन की पार्टी ने श्री राम जन्म लीला का मंचन की आयुष्मान के पर महिला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने बाल रामलीला चौक को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्थापक राजेश वर्मा महामंत्री बासु वर्मा अमरेश द्विवेदी राजीव गुप्ता शिवकुमार गुप्ता योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement
Back to top