Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
Zee राजस्थान खुलासे के बाद जयसिंहपुरा खोर ने वक्फ़ संपत्तियों की जांच तेज कर दी
AVArun Vaishnav
Oct 29, 2025 13:35:00
Jaipur, Rajasthan
Zee राजस्थान के खुलासे का बड़ा असर — जयसिंहपुरा खोर थाना हरकत में, वक्फ़ बोर्ड ने सौंपे सारे दस्तावेज़! जयपुर। Zee राजस्थान की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के बाद जयपुर पुलिस और प्रशासन आखिरकार हरकत में आ गया है। जयसिंहपुरा खोर थाने ने वक्फ़ बोर्ड से वक्फ़ संपत्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज़, रजिस्ट्री रिकॉर्ड और संबंधित ट्रस्ट की जानकारी मांगी थी। अब वक्फ़ बोर्ड ने पुलिस को सारे जरूरी दस्तावेज़ सौंप दिए हैं। मामला जमिया हिदायत सड़वा की वक्फ़ भूमि से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्ज़े और प्लॉटिंग के आरोप हैं। पुलिस अब इस ज़मीन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है。 FIR में जिन प्रमुख लोगों को नामजद किया गया है, उनमें नासिर सड़वा, जाकिर सड़वा, सिराज सड़वा, इलियास बाबा और इदरीस बाबा के नाम शामिल हैं। जो की होटल हेरिटेज अब होटल अमराह बन गई है रहने वाले और सड़वे मैं रहने वाले हैं。 पुलिस को वक्फ़ बोर्ड से मिले दस्तावेज़ों में ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन, खसरा नंबर, रकबा, और संपत्ति से जुड़ी संपूर्ण जानकारी शामिल है। अब यह जांच हो रही है कि धार्मिक संपत्ति को निजी उपयोग या व्यवसायिक मकसद से कैसे इस्तेमाल किया गया। जयसिंहपुरा खोर थाना इस मामले को संवेदनशील मानते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है और 7 दिनों में जांच रिपोर्ट तलब की गई है। खसरा नंबर 78, 79, 80 और 81 ग्राम मानसरोवर रोड, जयपुर की भूमि पर निर्माण और स्वामित्व से जुड़े सभी कागज़ों की जांच जारी है。 मुख्य बिंदु: 1. Zee राजस्थान के खुलासे के बाद जयसिंहपुरा खोर थाना हरकत में आया。 2. वक्फ़ बोर्ड ने पुलिस को सभी दस्तावेज़, ट्रस्ट रिकॉर्ड सौंपे。 3. FIR में नासिर सड़वा, सिराज सड़वा, जाकिर सड़वा, इलियास बाबा और इदरीस बाबा नामजद है और नए कई नाम Fir मैं दर्द है 5. वक्फ़ भूमि पर अवैध कब्ज़े और प्लॉटिंग के गंभीर आरोप。 6. नासिर ख़ान पर पहले से ही वक्फ़ ट्रिब्यूनल में एक मामला लंबित。 7. प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई तेज़ की अब देखना है पुलिस आगे रिपोर्ट क्या खुलासे करती है 8. क्या जांच में सामने आएंगे करोड़ों की धार्मिक ज़मीन के सौदे के राज़। 9. वक्फ़ बोर्ड सीओ अबू सूफियान लीगल एडवाइस भी लेंगे और हो सका तो रिसीवर भी अपॉइंट किया जाएगा 10. क्या ED और ACB भी करंगे जांच
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 29, 2025 16:16:02
1
comment0
Report
Oct 29, 2025 15:44:41
Anupshahar, Uttar Pradesh:सेवा भारती अनूपशहर द्वारा चल रहे एकलव्य संस्कार केंद्र पर आज भगिनी निवेदिता की पुन्य तिथि के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया भगिनी निवेदिता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से बनाया 28 अक्टूबर 1867 को आयरलैंड ब्रिटेन में हुआ वो 1898 में भारत आई वह एक शिक्षिका लेखिका व समाजसेविका थी यहां पर उनकी मुलाकात स्वामी विवेकानंद से हुई स्वामी विवेकानंद जी ने उनका नाम निवेदिता रखा तत्पश्चात स्वामी जी से प्रेरित होकर उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा में लगा दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भुवनेश वाष्र्णेय जिला मंत्री नारायण देव मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सैनी मीडिया प्रभारी सौरभ वाष्र्णेय नगर मंत्री अमन गर्ग शिक्षिका कु० चारू कशिश प्राची पूज्जांशी मोनी योगिता आदि उपस्थित रहे
3
comment0
Report
Oct 29, 2025 15:21:53
Amethi, Uttar Pradesh:आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष महिला आयोग की।सदस्य भी रही मौजूद स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होने महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष कलावती सिंह अमेठी पहुँची जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी वस्तुओं की खरीद और बिक्री पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल आज अमेठी के भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अद्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कलावती सिंह शामिल हुई
2
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:42:27
Mohammad Pur, Uttar Pradesh:बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा गंडई गांव मे अज्ञात कारणो से लगी आग से पिता पुत्र का आवासीय 4 छप्पर सहित घर गृहस्ती का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि गांव निवासी दुर्गा प्रसाद के आवासीय छप्पर में अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल में दुर्गा प्रसाद के पुत्र शेष कुमार और विजय कुमार का तीन छप्पर और परचून की दुकान भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की चपेट में आने से एक गाय भी झुलस कर जख्मी हो गई। ग्रामीणों द्वारा घंटो मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। आगजनी में कूलर, पंखा, चारपाई, विस्तार, रजाई, गद्दा, अनाज पशुओं का भूसा सहित अन्य घर गृहस्ती के समान के जलने से हजारों का नुकसान हुआ है।
7
comment0
Report
Oct 29, 2025 14:42:25
Orai, Uttar Pradesh:किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मपरिवर्तन के शातिर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा उरई। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दूसरे मजहब की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक,ग्राम जगम्मनपुर निवासी इकबाल अली उर्फ आनिस उर्फ आमेद पुत्र सद्दीक अली पर आरोप है कि उसने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। घटना के बाद किशोरी के पिता ने थाना रामपुरा में तहरीर,
3
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top