Back
भरतपुर नगर निगम ने 10 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से कब्जा मुक्त कराई
DSDevendra Singh
Oct 29, 2025 12:53:48
Bharatpur, Rajasthan
नगर निगम ने 10 करोड़ की जमीन पर लिया कब्ज़ा, अवंटनधारी 30 साल से नहीं दे रहा था किराया, 1963 में किराए पर दी थी 800 गज जमीन
भरतपुर नगर निगम में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ की जमीन को अपने कब्जे में लिया। नगर निगम ने अतिक्रमणकारी को जमीन किराए पर दी थी लेकिन, अतिक्रमणकारी न तो, किराया दे रहा था और न ही नगर निगम को जमीन पर कब्ज़ा दे रहा था। आज नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जमीन पर हो रहे निर्माण को तोड़ा।
10 करोड़ की जमीन नगर निगम ने कब्जे में ली
नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया की यह जमीन नगर निगम ने किराये पर दी थी। किराएदार न तो, जमीन को उपयोग कर रहा था और न ही किराया जमा करवा रहा था। आज नगर निगम ने जमीन को अपने कब्जे में लिया है। जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ है। यह शहर के बीच में बेशकीमती जमीन है। 8 सौ गज जमीन पर अतिक्रमणकारी ने कब्ज़ा किया हुआ था।
दरअसल 1963 में नगर निगम ने छत्तरभान ने कुम्हेर गेट पर 8 सौ गज जमीन किराये पर ली थी। जिसका किराया 314 रुपये था। छत्तरभान 30 साल से किराया भी नहीं दे रहा था। पिछले महीने नगर निगम ने छत्तरभान को नोटिस जारी किया था। उसके बाद छत्तरभान ने जमीन को खाली नहीं किया। छत्तरभान जमीन का उपयोग भी नहीं कर रहा था。
श्रवण बिशनोई कमिश्नर नगर निगम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
2
Report
3
Report
2
Report
7
Report
3
Report
7
Report
8
Report
0
Report
0
Report
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:7 गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 15 लाख कीमत का 59 किलो गांजा बरामद। 2 बाइकें, 15750 कैश और 6 मोबाइल बरामद। सैनी थाना के हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी।
2
Report
2
Report
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
