PINEWZ
icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
201301
Noida, Gautam Budh Nagar, Uttar Pradesh
Select LanguageLog In
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

UP news : पीलीभीत में दियूरिया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 4 वारंटी पकड़े

Jun 20, 2025 09:30:15
Pilibhit, Uttar Pradesh
पीलीभीत की कोतवाली दियूरिया कला पुलिस ने अदालत के आदेश (not velable warrant) पर अलग अलग जगहों से चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है यह सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय तारीखों पर नहीं पहुंच रहे थे। वहीं पकड़े गए आरोपी वीरपाल बलदेवपुर,रामसरन खरदाई तो वही गौरीशंकर और रामबहादुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले बुहिता गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 08, 2025 13:47:54
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां आज 8अगस्त शुक्रवार करीब 4बजे शहर के संत घाट स्थित इस्लामिया नगर मोहल्ले में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक विशालकाय अजगर रिहायशी इलाके में निकल आया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सतर्कता के साथ अजगर को रेस्क्यू किया और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। अचानक रिहायशी क्षेत्र में अजगर के पहुंचने से स्थानीय लोग काफी भयभीत हो गए थे।
3
Report
Aug 08, 2025 13:38:53
Raipur, Chhattisgarh:
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 8 अगस्त 2025 को रिसाली, रायपुर में बी.एस.एफ. सामरिक मुख्यालय में विभिन्न महिला संगठनों की बहनों ने वीर जवानों को राखी बांधी। शिव शक्ति महिला समिति, सैल्यूट तिरंगा फाउंडेशन, राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य संगठनों की महिलाओं ने जवानों को तिलक लगाकर रक्षा-सूत्र बांधा और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल की उपस्थिति में आयोजित इस भावनात्मक कार्यक्रम में बी.एस.एफ. जवानों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया। यह आयोजन देशभक्ति और भाईचारे क
4
Report
Aug 08, 2025 13:30:45
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के खिलाफ माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी ने झमाझम बारिश में समाहरणालय मार्च कर प्रदर्शन किया। जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव ने चुनाव आयोग को भाजपा का सहयोगी बताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। प्रभुनाथ गुप्ता, शंकर राव व अन्य नेताओं ने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने, कश्मीर मुद्दे पर चुप्पी, लेबर कोड थोपने और SIR के जरिए मतदाताओं को हटाने का विरोध किया। प्रदर्शन में पश्चिम चम्पारण को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठी है
2
Report
Aug 08, 2025 13:25:49
Pali, Uttar Pradesh:
पाली थाने के मेहंदीपुर गावं निवासी गेंदनलाल बुधवार की सुबह घर से चला गया था। इसके बाद घर नही लौटा। काफ़ी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नही चला। शुक्रवार की सुबह घर के पास तालाब में उसका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन पड़ोस के ही युवक पर आरोप लगा रहे हैं।
5
Report
Aug 08, 2025 13:24:13
Masaurhi, Bihar:
।।मसौढ़ी।। सावन के अंतिम दिन रक्षा बंधन से पूर्व पीपी स्कूल मसौढी में राखी बनाओ व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं का उत्साह नजर आया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल में रक्षा बंधन पर छात्राओं ने अपने सहपाठियों के हाथ में राखी बांधी। पूरी तस्वीरें रक्षा बंधन पर भाई बहन के अटूट प्रेम प्रस्तुत कर रही थीं।मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने कलाकृति के जरिए लोगों का मन मोहा। प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
5
Report
Aug 08, 2025 13:08:59
Anupshahar, Uttar Pradesh:
अनूपशहर। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी त्योहारों के दृष्टिगत थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक ने की। इसमें नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं क्षेत्र के समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रोन संचालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई
7
Report
Aug 08, 2025 13:04:04
Biswan, Uttar Pradesh:
बिसवा सीतापुर बरसात व अन्य दिनों में नगर के मोहल्लों मे भीषण जलभराव को लेकर मोहल्ले वालों का आक्रोश फूट पड़ा।मोहल्ला कैथी टोला मे पूर्व सभासद विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में मोहल्ले वासियों ने जलभराव वाले पानी के बीच बैठकर प्रदर्शन किया।जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक सौरभ शुक्ला ने एक माह के अंदर व्यवस्था को दुरुस्त करवाये जाने का आश्वासन दिया जिस पर धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।इस दौरान राजकिशोर मिश्रा , अनिल कुमार मिश्रा, आमिर खान, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, मून अवस्थी,विनय सिंह,आलोक श्रीवास्तव, मोनू बाजपेयी,आलोक मिश्रा,सहित काफी संख्या में मोहल्ले वासी मौजूद रहे।
9
Report
Aug 08, 2025 12:59:22
Madhuban, Uttar Pradesh:
मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर बनकटा के पास शुक्रवार की सुबह 9 बजे से ही हल्की बारिश के बीच एक पेड़ टूट कर बीच सड़क पर आ गिरा। इस घटना से मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। यात्रियों को इस मार्ग पर आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। घंटों बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। टूटे पेड़ की डालियां अभी भी सड़क को अवरुद्ध किए हुए हैं। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस स्थिति से काफी नाराज हैं। लोगो का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की घोर ला
7
Report
Aug 08, 2025 12:57:46
Gajraula, Uttar Pradesh:
कल रक्षा बंधन का पर्व है। बाजार त्यौहारी भीड़ से अटे पड़े हैं। यातायात के संसाधन कम पड़ रहे हैं। सड़कों पर वाहनों का काफी दबाव है। वहीं जाम के कारण वाहन भी रेंग-रेंगकर गुजर रहे हैं। यह तस्वीरें हैं शनिवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में चौपला चौराहे की। आप खुद देख सकते हैं कि चौपला पर भीषण जाम लगा हुआ है। हालांकि चौपला पर आज अन्य दिनों की अपेक्षा यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस और होमगार्ड के जवान भी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में लगाए गए हैं लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण जाम लगा हुआ है।
9
Report
Aug 08, 2025 12:53:37
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी विश्व आदिवासी दिवस हर साल 9 अगस्त को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अधिकार और उनके योगदान को सम्मान देना है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1994 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी, ताकि आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा हो और उनके सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विश्व स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जा सके। 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के कारण यह कार्यक्रम 8 अगस्त को मां शबरी सहरिया आदिवासी कल्याण समिति के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस पर समाज की आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक मूलभूत सुविधाओं के विषय पर समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीकेडी महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में किया गया।
6
Report
Aug 08, 2025 12:52:46
Chak Panday, Uttar Pradesh:
राजस्व कार्यों को गति प्रदान करने के दृष्टिगत एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम 4 बजे तहसील सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करना और विकासात्मक गतिविधियों को गति देना रहा। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। कार्यों की स्थिति, इंतकाल, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि, भूमि विवादों के समाधान पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचार
5
Report
Aug 08, 2025 12:51:21
Chak Panday, Uttar Pradesh:
डीएम प्रवीण मिश्र के निर्देश पर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार की शाम 6 बजे तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाके विनटोलिया का दौरा कर लोगों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली और संभावित कटान व बाढ़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ से प्रभावित हुए धर्मपुर टोले के विनटोलिया नई बस्ती से आए बाढ़ केंद्र जनता इंटर कॉलेज दुबारी में जिला प्रशासन द्वारा 15 विस्थापित परिवारों के बीच राशन कीट का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया और वहां तैनात कर्मचारियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए।
8
Report
Aug 08, 2025 12:47:39
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां नगर से सटे बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया महावीर नगर में कल 7अगस्त गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर चचेरे भाई ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक विकास कुमार (19), हिरानंद प्रसाद का पुत्र है, जिसका इलाज जीएमसीएच बेतिया के आईसीयू में चल रहा है। एसडीपीओ-1 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
11
Report
Aug 08, 2025 12:43:34
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां आज शुक्रवार, 8 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे, मध निषेध विभाग की टीम ने बेतिया बस स्टैंड से एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के पास से एक बैग में रखे 41 पीस 8PM टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 7.38 लीटर बताई जा रही है। मध निषेध थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला शराब लेकर बस स्टैंड पहुंची है। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी की गई, जिसमें महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया।
11
Report
Aug 08, 2025 12:41:29
Bettiah, Bihar:
बेतिया से खबर है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारी वार्ड 35 में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। मृतका बेलदारी वार्ड 35 निवासी मो. नेयाज की पुत्री सबरीना खातून (18) है। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।इधर जीएमसीएच में उपस्थित मृतका के चाचा अकीउल्लाह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 09:30 बजे अचानक सबरीना को पेट दर्द हुआ था, उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई है
7
Report
Advertisement
Back to top