845455
*भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से परहेज*
Belsandi, Bihar:गौनाहा गोबर्धना वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत बेलसण्डी पंचायत के टिकुल टोला गांव में भालू की लगातार चहल-कदमी से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात भालू गांव स्थित मंदिर के प्रांगण में ही सोया हुआ था। सुबह जब पुजारी शिवपुजन मंदिर पहुंचे, तो भालू ने उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पुजारी के शोर मचाने और ग्रामीणों के जुट जाने पर भालू वहां से भागकर पास के गन्ने के खेत में छिप गया। भालू की मौजूदगी की खबर फैलते ही पूरा गांव सहम गया। ग्रामीणों का कहना है कि खेती-किसानी का समय चल रहा है और किसान धान की रोपाई तथा पटवन में व्यस्त हैं, लेकिन जंगली जानवर के भय से लोग खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं। खासक0
0
Report
845455
60 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Belsandi, Bihar:गौनाहा में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तारः नहर में छलांग लगाकर भागने की कोशिश नाकाम, 60 लीटर चुलाई शराब जब्त बेतिया में गौनाहा पुलिस ने बेलवा मोड़ के पास से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरकटियागंज दिपुटोला निवासी राजू कुमार (28) के रूप में हुई है। वह किशोरी साह का पुत्र है। थानाध्यक्ष अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब कारोबारी रात में नरकटियागंज की ओर खेप ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाका लगाया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक और शराब छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक बड़े शराब गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह सहोदरा थाना क्षेत्र से रोजाना रात में शराब की खेप नरकटियागंज पहुंचाता है। राजू कुमार लंबे0
0
Report
845455
गौनाहा प्रखंड में आगलगी से तीन घर जलकर राख
Pipra, Bihar:गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के तुरकौलिया गांव के जमुनिया टोला में बुधवार की दोपहर मे अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आगलगी की चपेट में आकर अब्दुल हक अंसारी, फरहद अंसारी व फैयाज़ अंसारी के तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में घरों में रखा अनाज, गहना, कपड़ा सहित लगभग 8 बकरियाँ भी जलकर मर गईं। अचानक लगी आग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और त्वरित राहत दिलाने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Advertisement
845455
नाला निर्माण में अनियमितता पर उप मुखिया और ग्रामीणों का विरोध
Pipra, Bihar:नाला निर्माण में अनियमितता पर उप मुखिया और ग्रामीणों का विरोध गौनाहा। गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित गम्हरिया गांव में नाला निर्माण कार्य को लेकर उप मुखिया सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि महेंद्र काजी के घर से प्रयाग महतो के घर तक बनाए जा रहे नाले में भारी पैमाने पर अनियमितता हो रही है। गांववासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर जल-जमाव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में तो हालात और भी बदतर हो जाते थे। लोगों की आवाजाही में कठिनाई होती थी और पानी निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं था। बार-बार मांग और प्रयास के बाद आखिरकार नाला निर्माण का काम शुरू तो हुआ, लेकिन कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण में मान0
0
Report
845455
एसएसबी की भव्य तिरंगा रैली, आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजन
Matihani, Bihar:सशस्त्र सीमा बल के 44 वाहिनी नरकटियागंज के नेतृत्व में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में स्वतंत्रता के 79वें वर्ष और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था। रैली 44 वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर ऐतिहासिक स्थल रामपुरवा अशोक स्तंभ तक 20 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान नरकटियागंज शहीद चौक, पचरुखिया, पिपरा, अमोलवा, भितिहरवा, भतौरा, मेघौली, बेलवाकोठी, बहुअरी, पिपरीहा और रामपुरवा महादलित टोला होते हुए रैली पुनः मुख्यालय लौटी। मार्ग0
0
Report
