icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मध्यप्रदेश पुलिस ने SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया

Agar, Madhya Pradesh:डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य स्तरीय SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। आगर मालवा में इस अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से हुआ, जहां साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव की जानकारी देगा। मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य स्तरीय SAFE CLICK-2026 अभियान के तहत आगर मालवा में साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता रथ को रवाना किया गया, जो जिले के गांवों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। SAFE CLICK-2026 अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें।
0
0
Report

कर्णप्रयाग में तलवारबाज़ी के बाद डीआईजी की जांच शुरू, क्रॉस एफआईआर पर विवाद

Karnaprayag, Uttarakhand:16 जून को कर्णप्रयाग में सिक्खों और स्थानीय लोगो के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस की भूमिका की जांच करने के लिए डीआईजी यशवन्त चौहान कर्णप्रयाग पहुंचे, कर्णप्रयाग पहुँचने पर स्थानीय व्यवसायियों ने उनसे मुलाकात कर क्रॉस एफआईआर को लेकर नाराजगी जताई और जांच हरिद्वार SSP को सौपे जाने का विरोध किया। कर्णप्रयाग में मामूली सी बात को लेकर 16 जून को निहंगो और स्थानीय लोगों के बीच हुई तलवारबाज़ी की घटना में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए शासन द्वारा डीआईजी यशवन्त चौहान को जांच अधिकारी बनाया गया है। मामले में तेजी दिखाते हुए डीआईजी यशवन्त चौहान आज कर्णप्रयाग पहुंचे; यहाँ पहुँचने पर व्यवसायियों ने डीआईजी से मुलाकात की; इस दौरान व्यवसायियों ने कहा कि क्रॉस एफआईआर की जांच हरिद्वार से हटाकर चमोली जिले के अधिकारियों को दी जानी चाहिए, और यात्रा पर आने वाले सिक्ख श्रद्धालु जो हथियारों को लेकर यात्रा पर आ रहे हैं और मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं उन्हें हथियार सहित यात्रा में आने से रोका जाना चाहिए, तलवारबाज़ी की घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए स्थानीय युवक को मुआवजा दिया जाना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म में वापसी की

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आज एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म में वापसी की। युवक की मां हिंदू थी लेकिन मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के कारण इस्लाम धर्म में जीवन यापन कर रही थी। पति से तलाक के बाद आज उसके बेटे ने सनातन धर्म में वापसी की। मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ यज्ञ, स्नान और आरती के बाद युवक ने अपना नाम बदलकर अजय कश्यप रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर महादेवगढ़ मंदिर से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि, युवक पहले आजाद पठान के नाम से जाना जाता था। घर वापसी के दौरान युवक और उसके परिवार की ओर से पारिवारिक परिस्थितियों एवं धार्मिक पहचान से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। अनुष्ठान के बाद युवक ने स्वयं को सनातन धर्म का अनुयायी बताते हुए अजय कश्यप नाम अपनाने की घोषणा की। पंडित हर्ष शर्मा ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने आरती और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आज़ाद से अजय बना युवक मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि युवक और उसके परिवार ने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस युवक की मां लव जिहाद का शिकार हो गई थी। 6 साल पहले शफीक पठान से तलाक लिया। आज मां स्वयं इस युवक को समर्थन में घर वापसी कराने साथ आईं। कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
0
0
Report

दमोह हिंडोरिया: थप्पड़ के बदले अंधे कत्ल, चार आरोपी गिरफ्तार

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में कल रात सामने आए सनसनीखेज अंधे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है और मामले के चार आरोपियों को धर दबोचा गया है. इस बड़ी कार्यवाही ने इलाके में लोगों की दहशत घटाई है और पुलिस ने राहत की सांस ली है. पुलिस के अनुसार आमिर खान नाम के शख्स पर महज थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसके साथियों ने बीती रात उसके घर में वारदात को अंजाम दिया. जांच में पता चला कि 22 तारीख को आमिर और उसके साथियों के बीच विवाद हुआ था और रामजी ठाकुर ने खुलासा किया कि 22 तारीख को आमिर ने उसे थप्पड़ मारे थे और बदले की कार्रवाई के लिए चारों ने मिलकर हत्या की. रामजी के अलावा उसके तीन साथी भी इस कत्ल में शामिल थे. हिंडोरिया पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मुंगेर: 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी कोर्ट ले जाते समय फरार

Munger, Bihar:मुंगेर : जिले में बुधवार को उस समय पुलिस महकमे में हड़कंपमच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपित कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने लगे. हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक आरोपी को कुछ दूरी पर ही दबोच लिया गया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपितों की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.जानकारी के अनुसार बुधवार को दोनों आरोपितोंको न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए दो चौकीदारों की निगरानी में कोर्ट ले जाया जा रहा था. एसपी कार्यालय स्थित नाफिस शाखा में फोटो खिंचवाने के बाद दोनों को कोर्ट के लिए रवाना किया गया.इसी दौरान दोनों आरोपितों ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे. अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल हरकत में आ गए.दोनों चौकीदारों के साथ एसपी कार्यालय और कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपितों का पीछा किया. कुछ दूरी तक खदेड़ने के बाद पुलिस ने मो. सोनू उर्फ़ आशकी इलाही को पकड़ लिया, जबकि मो. अजम फरार होने में सफल रहा.फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसकी तलाश जारी है. दोनों आरोपी पूर्णिया जिले के रहने वाला है।
0
0
Report
Advertisement

भभुआ की लाइब्रेरी में भीषण आग, अवैध संचालनों पर फायर विभाग का बड़ा कदम

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ शहर में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी पर फायर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज फायर स्टेश्न के समीप स्थित 'American Coaching and Library' में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद विभाग हरकत में आ गया है। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त कोचिंग संचालक बिना किसी सूचना और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के अवैध रूप से संस्थान चला रहे थे। आग लगने की घटना एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। एसी से गिरती चिंगारियों ने ठीक नीचे रखी कर्टन, किताबों और कॉपियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग पूरे कोचिंग सेंटर में फैल गई। गनीमत है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जांच में सामने आया है कि 100 बेड की क्षमता वाली इस लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी मानकों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया था। संचालक द्वारा सरकार को देय ऑनलाइन टैक्स या अग्नিশमन शुल्क भी नहीं चुकाया गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह पूरी तरह से अवैध है। मुख्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद अब भभुआ के सभी छोटे-बड़े कोचिंग संस्थानों, मॉल्स और व्यावसायिक भवनों की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों के पास वैध दस्तावेज और एनओसी नहीं मिलेगी, उनके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर उत्पाद विभाग ने दो जगहों से 20 लाख की विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर की उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगह पर छापेमारी करते हुए करीब 20 लाख रुपए की शराब जप्त की है. पहली कार्रवाई मीनापुर इलाके के एक गांव के भूसा वाले घर में छुपाकर रखी गई 78 कार्टून बीयर और विदेशी शराब जप्त की गई. अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता का स्ट्किेर लगा एक लग्जरी कार से 18 कार्टून शराब जप्त किया गया. इसके बाद एक कारोबारी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. एक गुप्त सूचना के आधार पर मीनापुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में झोपड़ी में भूसा के अंदर छुपा कर लाखों रुपए की शराब रखा गया था. छापेमारी के दौरान भूसा के अंदर रखी गई शराब जप्त की गई, जो अरुणाचल प्रदेश से मंगाई गई थी. दूसरी सूचना के आधार पर अहियापुर बखरी गांव में छापेमारी कर पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता का स्टीकर लगा ब्लैक कलर की एक लग्जरी कार से 18 कार्टून शराब बरामद किया गया. कार को जप्त कर थाना लाया गया. शराब कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया. अब उत्पाद विभाग टीम शराब कारोबारी की पहचान करने में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top