229303
जन्मदिन पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बयान
Piyarepur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले रायबरेली और प्रदेशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में बच्चों और नाती-पोतों का जन्मदिन मनाने की परंपरा है, लेकिन वह और उनके भाई अपना जन्मदिन उत्सव के रूप में नहीं मनाते। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली की जनता की दुआएं उनके जीवन सफर में हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे। वहीं, विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे की बात कही। सपा के PDA को लेकर उन्होंने विपक्ष के राजनीतिक नारों और समीकरणों पर तंज कसा। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।0
0
Report
229303
बड़े हादसे को दावत दे रहा एक नट बोल्ट पर टंगा बिजली विभाग का पोल
रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल और लटकती हाईटेंशन लाइनें स्थानीय लोगों के लिए बड़े हादसे का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय निवासी विनीत सिंह (गोलू) ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने 27 सितंबर को जेई को व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर भी अवगत कराया था। सड़क किनारे लगा एक सीमेंट का खंभा वर्षों से महज एक नट-बोल्ट के सहारे टिका है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मामले पर जेई डी.के. शाह ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि पास में ही एक नया पोल लगा दिया गया है और जल्द ही पुराने पोल से तार हटाकर नए पोल पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे।0
0
Report
226010
ढाबा संचालक पर लगा मारपीट व पैसे छिनने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:रायबरेली ढाबा संचालक पर लगा मारपीट व पैसे छिनने का आरोप ट्रक चालक को होटल से पानी लेना पड़ा महंगा ढाबे से पानी लेने की वजह से पिटाई का लगा आरोप ट्रक चालक रामकिशोर ने डायल 112 को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर स्थित है नरेश ढाबा का मामला। बाइट-- राम किशोर (ट्रक चालक)0
0
Report
Advertisement
229303
घर से लाखों का सामान चोरीज़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Piyarepur, Uttar Pradesh:रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुनावर गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गुनावर गांव निवासी रजीउल्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यह घटना देर रात करीब 8:30 बजे हुई। अज्ञात चोर मकान के पीछे के हिस्से से चढ़कर घर में घुसे।0
0
Report
229303
डीआरएम ने लालगंज रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
Piyarepur, Uttar Pradesh:रायबरेली डीआरएम सुनील वर्मा ने किया निरीक्षण डीआरएम ने लालगंज रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण अमृत भारत स्टेशन के तहत सौंदरीकरण कार्य का लिया जाएगा जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की कही बात व्यापारियों ने डीआरएम को ट्रेन चालवाने को लेकर दिया ज्ञापन सभी बिंदुओं पर गहनता से की जा रही है जांच-डीआरएम0
0
Report
