icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
845454
NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow4h ago

पश्‍च‍िमी चंपारण: मझौलिया पुलिस की कार्रवाई,13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,एक बाइक जब्त

Majhaulia, Bihar:

पश्‍च‍िमी चंपारण: मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा लदी एचएफ डीलक्स बाइक को भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर लदे गांजा की बरामदगी हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज कुमार सिंह और विशाल साह के रूप में हुई है। दोनों सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

0
0
Report
Pinewz
845454
NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow3d ago

राशन नहीं देने और गाली-गलौज का आरोप,पीडीएस दुकानदार विक्रम यादव के खिलाफ जिला पदाधिकारी से की शिकाय

Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की लालसरैया पंचायत निवासी राघव प्रसाद,मिथलेश कुमार, विंध्याचल कुमार, राजा बाबू,रामायण प्रसाद,रंजीत कुमार, दिनेश कुशवाहा, शत्रुधन प्रसाद आदि ने जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार विक्रम यादव के खिलाफ राशन नहीं देने एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित पीडीएस दुकानदार की अनुज्ञप्ति संख्या 120300100771 है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके राशन कार्ड से राशन की निकासी किए जाने के बावजूद उसे निर्धारित राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन की मांग करने पर कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। इस मामले को लेकर राघव प्रसाद ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा अपने हिस्से का राशन दिलाने की मांग की है। आवेदन में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर मामले की जांच कर उपभोक्ता को राहत देने का आग्रह किया गया है।
0
0
Report
Pinewz
845454
NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow30 Sept 2026, 11:56 am

शिक्षक मुरारी प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई,सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों ने किया सम्मानित

Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित आदर्श विवाह भवन हॉल में शिक्षक मुरारी प्रसाद के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,समारोह में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया,इस दौरान शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने मुरारी प्रसाद को विभिन्न प्रकार के उपहार एवं सम्मान स्वरूप पुरस्कार भेंट किए,समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा,वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक मुरारी प्रसाद ने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यार्थियों के बीच शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,उनके सहयोगी शिक्षकों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे,अंत में सभी ने उन्हें स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
845454
NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow30 Sept 2026, 09:32 am

आवास सूची से गरीब महिला का नाम गायब,तीन दिन पहले ढह गया आशियाना,मुखिया पति ने जताई नाराजगी

Majhaulia, Bihar:मझौलिया के हरपुर गढ़वा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची को लेकर आयोजित आमसभा में पात्र लाभुकों के नाम नहीं होने का मामला सामने आया। मुखिया पति अली असगर ने आरोप लगाया कि एआई के माध्यम से जारी नई आवास सूची में कई जरूरतमंद परिवारों के नाम कट गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर 21 निवासी जरीना खातून, पति शैदुल्लाह का घर लगातार बारिश के कारण दो दिन पूर्व गिर गया। घर गिरने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सीओ डॉली कुमारी को मिली, जिसके बाद सीओ डॉली कुमारी और बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने मौके पर पहुंचकर जरीना खातून को तिरपाल उपलब्ध कराया। जरीना खातून का कहना है कि उसके घर के गिरने का साक्षी स्वयं बीडीओ और सीओ हैं,जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे तिरपाल दिया,इसके बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची में उसका नाम नहीं है,महिला के अनुसार पहले आवास सूची में उसका नाम था,लेकिन एआई के माध्यम से जारी नई सूची में उसका नाम हटा दिया गया है, मुखिया पति अली असगर ने कहा कि जब लगातार बारिश में एक गरीब महिला का आशियाना गिर चुका है और प्रशासन के अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर उसकी स्थिति देख चुके हैं, फिर भी उसका नाम आवास सूची में नहीं होना गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सूची में कई पात्र और जरूरतमंद लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, जबकि वास्तविक लाभुकों को योजना का लाभ मिलना चाहिए,उन्होंने प्रशासन से सूची की पुनः जांच कर गरीब परिवार को आवास योजना नाम शामिल करने की मांग की।वीडियो ने कहा कि जल्द ही आवास सूची में नाम जोड़ दिया जायेगा।
0
0
Report
Pinewz
845454
NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow29 Sept 2026, 09:30 am

सिकरहना नदी के तटबंधों का बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण,प्रशासन अलर्ट

Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के तिरवाह इलाके में सिकरहना नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को मझौलिया बीडीओ राजीव रंजन कुमार एवं सीओ डॉली कुमारी ने क्षेत्र के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति को बारीकी से देखा और संभावित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बीडीओ और सीओ ने संबंधित चौकीदारों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि तटबंधों पर लगातार नजर रखें। कहीं भी कटाव, रिसाव या किसी प्रकार की क्षति दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।अधिकारियों ने बताया कि सिकरहना नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। निरीक्षण के दौरान मुखिया पति अली असगर, जावेद अख्तर, फैयाज अहमद, इरशाद आलम समेत अन्य स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top