Back
వెల్దుర్తి మండలం ఉప్పులింగాపూర్ రోడ్ లోని హల్దీ పై కుక్కునూరు గ్రామ శివారులోని బ్రిడ్జిని పరిశీలన
Medak, Telangana
మెదక్ జిల్లా వెల్దుర్తి మండలం ఉప్పు లింగాపూర్ రోడ్లోని హల్దీ వాగుపై ఉన్న బ్రిడ్జిని ,కుక్కునూరు గ్రామ శివారులోని బ్రిడ్జిని పరిశీలిస్తున్న జిల్లా కలెక్టర్ రాహుల్ రాజ్. కలెక్టర్ మాట్లాడుతూ రానున్న 48 గంటలలో అతి నుంచి భారీ వర్షాలు ఉన్నందు కారణంగా ప్రజలు అవసరమైతే తప్ప బయటకు రావద్దని తెలియజేశారు. అదేవిధంగా జిల్లా పాలన యంత్రాంగం అన్ని చర్యలకు సిద్ధంగా ఉందని తెలిపారు
జిల్లా కలెక్టర్ రాహుల్ రాజ్
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी बड़ागांव गेट स्थित श्री श्री 1008 श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और उत्सव की अनोखी अनुभूति हुई और भव्य मटकी फोड़ आयोजन हुआ बाबा भूतनाथ क्लब टीम ने मटकी फोड़ी जिसको मटकी की ईनाम 35 हजार रुपये दी गई। बता दें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांके बिहारी मंदिर पर हुए हरिनाम संकीर्तन ने वातावरण को कृष्णमय कर दिया। तत्पश्चात दधी से भरी मटकी फोड़ी गई वहीं मटकी का पूजन शहर कोतवाल राजेश पाल सिंह, चौकी प्रभारी बड़ागांव गेट आशीष धामा और मंदिर प्रबंधक भोला शंकर माते ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। मटकी फोड़ आयोजन में 5 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें हर टीम को एक एक बार मौका दिया
10
Report
Bhatapara, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में श्री अखंड रामनाम सप्ताह के 87वें वर्ष के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन में 100 से अधिक भजन मंडलियों ने भाग लिया, जिन्होंने रामधुन और भजनों से नगर को भक्तिमय बना दिया। बोहरा समाज ने भी विशेष भागीदारी निभाई, पूजा-अर्चना कर शांति की कामना की। विभिन्न संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन और पानी का वितरण किया। यह शोभायात्रा देर रात मुख्य मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
6
Report
Majhaulia, Bihar:
नेयाज आलम शाई:-मझौलिया प्रखंड सभागार में बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमें सदन में उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखा तथा नए विकास योजनाओं का चयन कराया,उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से पूर्ण विकास योजनाओं की भुगतान राशि को अविलंब निर्गत करने की मांग सदन में उठाई,कुल मिलाकर आयोजित बीडीसी की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
13
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:
मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व तथा मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री मनोहर लाल मीणा के पर्यवेक्षण में झाँसी मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ललितपुर खंड में संचालित गाड़ी संख्या 64616 एवं 11077 में तथा ललितपुर स्टेशन पर चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्यवाही की गई। अभियान में कुल 60 प्रकरण दर्ज कर ₹20,915/- का राजस्व प्राप्त किया गया। इस अभियान में मंडल के चेकिंग स्टाफ श्री विशाल सिंह, श्री प्रवीण तिवारी, सुश्री शालिनी धुरिया, सुश्री भारती कुशवाहा, श्री अमित कपूर, श्री आलोक खरे एवं श्री एन.एस. यादव सम्मिलित रहे।
14
Report
Pachperwa, Uttar Pradesh:
जिले में यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और भाजपा सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को खाद की कालाबाजारी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की।विधायक राकेश यादव ने कहा कि खाद वितरण समितियों पर भाजपा समर्थकों का कब्जा है। किसानों को टोकन नहीं दिए जा रहे, जबकि बाजार में यूरिया की बोरी 700-800 रुपये तक बेची जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खान,प्रखर सिंह,राम सागर अकेला,जगराम पासवान,अनवर महमूद सफीउल्ला विकास मंत्री समेत सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
13
Report
Kawardha, Chhattisgarh:
कवर्धा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान एक मॉडिफ़ाइड जीप चालक ने नो-एंट्री और नो-पार्किंग जोन में प्रवेश कर यातायात और मंदिर व्यवस्था को बाधित किया। कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीप जब्त की और चालक योगीराज उर्फ लल्लू ठाकुर व सोमनाथ परिहार को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। वाहन के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी है और शांति बनाए
14
Report
Medak, Telangana:
మెదక్ జిల్లా పాపన్నపేట మండలంలో కొలువైదిరి ఉన్నటువంటి శ్రీ ఏడుపాయల వన దుర్గ భవాని అమ్మవారి విగ్రహాన్ని రాజగోపురంలో అలంకరించి హారతి మరియు దివ్యదర్శనం కలిగించడం జరిగింది. భారీగా కురుస్తున్నటువంటి వర్షాల వలన మంజీరా నది ఉధృతంగా ప్రవహించడంతో అమ్మవారి గర్భగుడి మరియు ధ్వజస్తంభం తో పాటు పూర్తిగా నీటితో మునిగిపోవడం వలన రాజగోపురంలో పూజలు నిర్వహించడం జరిగింది.
15
Report
SSandeep
FollowAug 18, 2025 10:57:32Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया--BJP विधायक सभा कुंवर कुशवाहा का वीडियो वायरल
ग्रामीणों की शिकायतों पर भड़के विधायक जी
बोले—“तुम लोग मानोगे नहीं,ज्यादा धमकाओगे…”
सर्पदंश से युवक की मौत पर भिशा वंदी गांव मे सांत्वना देने पहुंचे थे विधायक सभा कुंवर
अस्पताल की समस्या पर ग्रामीणों ने की शिकायत
शिकायत के बाद विधायक भड़के
हुई तीखी नोकझोंक
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विधायक के रवैये पर उठ रहे सवाल
मामले पर विधायक ने अब तक नहीं दी कोई सफाई
भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक है सभा कुंवर कुशवाहा
13
Report
Bhaljuriya, Jharkhand:
धनबाद में भूधसान की घटना हुई है, जिसमें एक घर जमींदोज हो गया और घर में रखे अनाज और अन्य सामान धरती में समा गए। स्थानीय लोगों ने भूधसान का कारण अवैध कोयला खनन बताया है और पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति गुस्सा है। पीड़ित परिवार के सदस्य कल्याणी देवी ने बताया कि रात में सभी सोए हुए थे और अचानक आवाज आया और घर नीचे जाने लगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अवैध कोयला खनन पर रोक लगाई जाए और पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन को कार्रवाई करनी चाहिए।
15
Report
Majhaulia, Bihar:
नेयाज आलम शाई:-मझौलिया में बिहार सरकार के निर्देश पर राजस्व महाअभियान को सफल बनाने के लिए मझौलिया प्रखंड में पंचायतवार प्रथम चरण के शिविर की तिथि निर्धारित कर दी गई है,अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि अभिलेखों को अद्यतन करना और ग्रामीणों को पारदर्शी तरीके से भूमि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है,उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में हलका के राजस्व कर्मचारी लैपटॉप और तकनीकी संसाधनों के साथ मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों के आवेदन को तुरंत ऑनलाइन दर्ज किया जा सके।
14
Report
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
गोलघर स्थित शिवाय होटल टाउन हॉल में 17 और 18 अगस्त को आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में देश की लगभग 30 प्रतिशत बड़ी कंपनियां शामिल हुईं।इनमें सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड, आदित्य बिरला लाइफस्टाइल लिमिटेड, लक्स इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, सिग्नेचर कॉटन के साथ ही तमिलनाडु,मध्य प्रदेश और गुजरात की विख्यात ब्रांड्स ने भी अपने स्टॉल लगाए।इस एग्ज़ीबिशन का उद्देश्य व्यापारियों और ग्राहकों को एक ही छत के नीचे देश की नामचीन ब्रांड उपलब्ध कराना रहा।प्रदर्शनी का आयोजन गोवर्धन गारमेंट्स के प्रोप्राइटर सत्य प्रकाश वैश्य द्वारा किया गया। समापन अवसर पर मेगा सेल स्कीम के विजेताओं को शानदार पुरस्कारों से नवाज़ा गया। इनमें विदेश यात्राएं, 43 स्मार्ट LED TVलैपटॉप रेफ्रिजरेटर वॉशिंग मशीन और होम थिएटर जैसे शानदार पुरस्कार दिए गए
14
Report
Laukaria Jogapatti, Bihar:
बेतिया के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिसवा भुमिहार पंचायत के ननकार गांव में रविवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पांच परिवारों को तबाह कर दिया। देखते ही देखते लपटों ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गया है।
14
Report
Godhwapar, Uttar Pradesh:
महिला की हत्या जहां हुई मौके पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे फोरेंसिक टीम भी पहुंची
14
Report
Pilibhit, Uttar Pradesh:
पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र के गोवल पतिपुरा गांव का जाघन लाल बीती रात बाइक से बीसलपुर किसी काम से आ रहा था तभी बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से पहले ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर मार दी जिससे युवक जाघन लाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उसके परिजनों ने नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है और जांच में जुटी है
14
Report