845452
मच्छरगांवा में पारंपरिक कंस वध मेला संपन्न
Machher Gawan, Bihar:पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत अंतर्गत मच्छरगांवा गांव स्थित नरसिंह नारायण सिंह स्टूडियो परिसर में शुक्रवार की रात पारंपरिक कंस वध मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह मेला वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचान रखता है। मेले के दौरान कंस की विशालकाय प्रतिमा बनाई गई थी, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों सहित दूरदराज़ इलाकों से हजारों लोग पहुंचे। पूरा परिसर श्रद्धालुओं और दर्शकों से खचाखच भरा रहा।0
0
Report
845452
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Laukaria Jogapatti, Bihar:बेतिया के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिसवा भुमिहार पंचायत के ननकार गांव में रविवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पांच परिवारों को तबाह कर दिया। देखते ही देखते लपटों ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गया है।0
0
Report
845452
योगापट्टी में बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक घायल
Machher Gawan, Bihar:पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर शनिवार की देर शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा0
0
Report
Advertisement
845452
स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक
Nauganwa, Bihar:योगापट्टी प्रखंड के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न । बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने विद्यालय का समस्या की उठाया मुद्दा0
0
Report
845452
विकलांग शिविर का आयोजन
Machher Gawan, Bihar:पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड के बैधनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में मंगलवार को बिहार शिक्षा परियोजना पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में समावेशी शिक्षा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में अखिल भारतीय शिक्षा समान कार्यक्रम के अंतर्गत 06 से 18 वर्ष के दिव्यांग छात्र-छात्राओं का प्रमाणीकरण और जांच सह सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने किया0
0
Report
