PINEWZ
icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
201301
Noida, Gautam Budh Nagar, Uttar Pradesh
Select LanguageLog In
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barwani451551

सुसारी निवासी ने जहर खाकर दी जान

Jun 11, 2025 09:22:45
Barwani, Madhya Pradesh
बड़वानी जिला अस्पताल में आज बुधवार सुबह 9 बजे सुसारी निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिजन विजय मोर्य से मिली जानकारी अनुसार संतोष पिता मडिया मोर्य ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसे घरवालों ने कुक्षी सिविल अस्पताल भर्ती करवाया था जहां से संतोष मोर्य को बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया था जहां आज इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया जिसके शव का सुबह पीएम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
2
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Jul 29, 2025 17:00:20
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ। श्री हनुमान मंदिर तालाब पर गत वर्ष की भांति 29 जुलाई को नाग पंचमी गुड़िया का मेला एवं कबड्डी, लंबी कूद, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं सकुशल संपन्न हुई। कबड्डी में प्रथम स्थान दीवानगंज,उपविजेता मंदाह की टीम रही। लंबी कूद में प्रथम स्थान अशोक नायक, द्वितीय स्थान अनिल वर्मा, तृतीय स्थान हरशु को मुख्य अतिथि एसडीएम सदर नैन्सी सिंह व शहर कोतवाल नीरज कुमार यादव के द्वारा शील्ड, मेडल, पौध व विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।
0
Report
Jul 29, 2025 16:38:51
Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी के इलाइट चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मौलाना की टिप्पणी को भारतीय संस्कृति और भारतीय महिलाओं का अपमान बताया। प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं, तो वे देश की अन्य महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर पाएंगे।
7
Report
Jul 29, 2025 16:23:31
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
अनूपशहर मे ब्राह्मण समाज पंजीकृत संस्था की बैठक भगवान परशुराम धाम डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से उमेश पंडित को नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा को महामंत्री एवं पुष्पेंद्र मोहन शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रविवार को शशिकांत गौड़ के संचालन एवं पूर्व प्रधानाचार्य जेपी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैकड़ो लोग उपस्थित होकर सहभागी बने। बैठक को पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य बीडी शर्मा एवं डा. केके शर्मा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे
6
Report
Jul 29, 2025 16:13:23
Gola, Uttar Pradesh:
नगर गोला गोकर्ण नाथ में यूट्यूबर अरविंद पर वनविभाग ने मुकदमा दर्ज किया। अरविंद ने दो सांपों के साथ अलग अलग वीडियो वायरल की थी जिसका वन विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अभी तक अरविन्द की गिरफ्तारी अभी अभी हुई है।
11
Report
Jul 29, 2025 15:46:30
Pilibhit, Uttar Pradesh:
पीलीभीत के बिलसंडा में व्यापारी नेताओं से कोई अधिकारी बात करने नहीं पहुंचा। जिस पर कल पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करेंगे। बिलसंडा में रेडी,पटरी,सब्जी की दुकानों का स्थाई समाधान के लिए उ.व्यापार प्र.मडल के नगराध्यक्ष अरविंद अवस्थी नगर चेयरमैन विक्रम जायसवाल ने पदाधिकारियो संग न.पं.कार्यालय पहुंचकर DM के संबोधन में मांगों का ज्ञापन दिया था। रजीउद्दीन शम्सी से वार्ता हुई जिसमें मीना बाजार शनिवार की जगह बुधवार को लगने की सहमति बन गई। सब्जी व्यापारियों की बात करने अधिकारी नहीं आए कल पदाधिकारी धरना करेंगे
13
Report
Jul 29, 2025 15:02:43
Kullu, Himachal Pradesh:
जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने बताया कि बीते दिनों में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा कहा गया कि जिया पंचायत में तटीय करण को लेकर पंचायत के प्रधान के द्वारा एनओसी जारी नहीं की गई। जबकि पंचायत ने कभी भी एनओसी देने से मन नहीं किया। प्रधान संजू पंडित का कहना है कि जिया पंचायत से जो एनओसी मांगी गई थी वह यहां ड्रेजिंग के कार्य को लेकर थी। उसके लिए पंचायत के द्वारा मना किया गया और कहा गया था कि पहले तटीयकरण का कार्य किया जाए और उसके बाद पंचायत के द्वारा एनओसी जारी की जाएगी।
14
Report
Jul 29, 2025 15:00:39
Kullu, Himachal Pradesh:
सरवरी बस अड्डा के पास स्थापित एमआरएफ सेंटर में महीनों से डंप कचरे को नगर परिषद कुल्लू ने उठाना शुरू कर दिया है। इससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। यहां लंबे समय से कचरे का पहाड़ खड़ा है। यह आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कचरा पर्यटकों को मुंह चिढ़ा रहा है। टनों के हिसाब से डंप कचरे को ठिकाने लगाने की कवायद शुरू हो गई है।
14
Report
Jul 29, 2025 14:50:11
Ballia, Uttar Pradesh:
बलिया जिला कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने देर शाम के बाद भी ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ जारी है। निजी विद्यालयों से जुड़ी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह साढ़े दश बजे डीएम से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि डीएम मंगला प्रसाद ने अभद्रता किया ज्ञापन नही लेते हुए कार्यालय से बाहर निकलवाया जिसके बाद कोतवाल ने धक्का देते हुए घसीट कर निकालने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी और भाजपाई भी समझने में असफल रहे। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अडिग है।
14
Report
Jul 29, 2025 14:50:06
Gajraula, Uttar Pradesh:
अमरोहा जनपद के गजरौला में नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पड़ोस के ही दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि आरोपी गौरव, राहुल, चन्द्रपाल व रामकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
13
Report
Jul 29, 2025 14:14:29
Prithvipur, Madhya Pradesh:
निवाड़ी // तालाब में नहाते समय हुआ हादसा 15 वर्षीय नाबालिग साक्षी अहिरवार की तालाब में डूबने से हुई मौत मौके पर पहुंची एस डी ई आर एफ की टीम ने करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्ची के शव को निकाला तालाब से बाहर पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ज्योरा मौरा गांव की घटना
13
Report
Jul 29, 2025 14:08:40
Gonda, Uttar Pradesh:
नगर के राजेंद्र नगर स्थित राधा कुंड विष्णुपुरी कॉलोनी में नाग पंचमी का पारंपरिक पर्व बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। मोहल्ले के बच्चों ने विशेष उत्साह और उमंग के साथ इस त्यौहार में भाग लिया। नाग पंचमी के अवसर पर बच्चों ने मिट्टी के नाग-नागिन बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की तथा दूध, फूल और हल्दी-कुमकुम से नाग देवता का पूजन किया। घरों और गलियों को साफ-सुथरा कर रंगोली से सजाया गया। साथ ही पारंपरिक लोकगीतों और कहानियों के माध्यम से नाग पंचमी का धार्मिक महत्व भी बताया गया
13
Report
Jul 29, 2025 13:51:52
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी मंडल ने रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आज बसई-माताटीला-तालबेहट- बिजरोठा 23.1 किलोमीटर रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस ऐतिहासिक संस्थापन के साथ ही बिजरौठा-आंतरी स्टेशन के मध्य लगभग 132 किलोमीटर रेलखंड पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित हो गई है। इससे रेल परिचालन की क्षमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसी के साथ दो समपार फाटक संख्या 341 और 349 को भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के साथ इंटरलॉक्ड किया गया है जिससे समपार फाटक पर अधिकतम संरक्षा सुनिश्चित की जा सके I
14
Report
Jul 29, 2025 13:45:59
Jhansi, Uttar Pradesh:
सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा की महिला मोर्चा की नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को झांसी के इलाइट चौराहे पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने मौलाना की टिप्पणी को भारतीय संस्कृति और भारतीय महिलाओं का अपमान बताया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब अपनी पत्नी की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं तो वे देश की महिलाओं की सुरक्षा किस तरह कर पाएंगे।
13
Report
PNPREM NIRMALKAR
Jul 29, 2025 13:33:26
Raipur, Chhattisgarh:
Raipur: कृषि प्रधान राज्य छग में नकली उर्वरकों की आपूर्ति ने हजारों किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।बिलासपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में किसानों को वितरित किए गए गैर-ब्रांडेड,अमानक जहरीले उर्वरकों ने फसलों को चौपट कर दिया है। इससे न केवल पैदावार में भारी गिरावट आई है,बल्कि मिट्टी की उर्वरता और ग्रामीण स्वास्थ्य पर भी गंभीर संकट गहराता जा रहा है।ताजा मामला बिलासपुर के उप-संचालक कृषि कार्यालय से जुड़ा है,बिना वैज्ञानिक परीक्षण,टेंडर प्रक्रिया के ही भारी मात्रा में नकली फर्टिलाइज वितरण किए है।
14
Report
Jul 29, 2025 13:21:44
Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh:
महावीर छपरा। ककराखोर गांव के पहलवान स्व. जीतन सिंह की स्मृति में नाग पंचमी के दिन कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन हुआ। कुश्ती में छोटी बड़ी कुल 56 जोड़ कुश्ती हुई। 11 हजार की सबसे बड़ी कुश्ती शिवम रेलवे स्टेडियम और मनीष पक्की बाग के बीच हुई। दोनों पहलवान एक दूसरे को शिकस्त देने को दांव पर दांव आजमाते रहे पर दूसरा पहलवान खुबसूरती के साथ दांव को काटते रहे लेकिन लेकिन कुश्ती दोनों क बीच बराबरी पर छूटी।
14
Report
Advertisement
Back to top