icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
230001
Vikash Gupta JournalistVikash Gupta JournalistFollow8 Sept 2025, 12:48 pm

प्रतापगढ़ सीएमओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ सीएमओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज से आई एंटीकरप्शन टीम ने सीएमओ के स्टेनो राहुल और चपरासी आलोक को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, स्टेनो राहुल अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार्यों के निस्तारण के नाम पर घूस की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कार्यालय में जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पूछताछ के बाद एंटीकरप्शन टीम दोनों आरोपियों को लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। इस घटना से अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई है। अफ़सोस है कि बड़े भेड़िये इस बार बच गए।
0
0
Report
Pinewz
230001
Vikash Gupta JournalistVikash Gupta JournalistFollow8 Sept 2025, 12:44 pm

एमपीडब्ल्यू के मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 संदीप कुमार तिवारी के द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग के दौरान तलाश वांछित युवक को एनबीडब्ली से संबंधित 1 युवक अजय कुमार उमरवैश पुत्र माधो मुरारी निवासी पूर्वी चिलबिला थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अजय कुमार उमरवैश पुत्र माधो मुरारी निवासी पूर्वी चिलबिला थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष ।पुलिस टीम- उ0नि0 संदीप कुमार तिवारी मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़
0
0
Report
Pinewz
230001
Vikash Gupta JournalistVikash Gupta JournalistFollow28 Aug 2025, 11:07 am

विधायक सदर, डीएम एवं एसपी ने साइबर थाना भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:जनपद में साइबर थाना की स्थापना से साइबर अपराधों पर लगेगा अंकुश, पीड़ितों को शीघ्र मिलेगा न्याय, प्रतापढ़। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर प्रतापगढ़ में साइबर थाना (प्रशासनिक भवन) का विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। साइबर थाना भवन के निर्माण से जनपद में साइबर अपराध नियंत्रण एवं जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही लोगो को साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु त्वरित एवं पारदर्शी सुविधा उपलब्ध हो
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
230001
Vikash Gupta JournalistVikash Gupta JournalistFollow27 Aug 2025, 12:47 pm

हनुमान मंदिर चिलबिला पर छप्पन भोग लगाकर मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की बरही

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में भगवान श्री कृष्ण की बरही के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाकर भक्तों ने पूजन आरती की। पूरे मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई थी। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भगवान श्री कृष्ण, हनुमान जी महाराज, माता जी, राम दरबार, भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन आरती कर ब्राह्मण पूजन कर भंडारे के प्रसाद का शुभारंभ किया। रोशनलाल ने कहा कि हनुमान भक्तों द्वारा 135 वर्षों से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज भी भंडारे का आयोजन हो रहा है।
0
0
Report
Pinewz
230001
Vikash Gupta JournalistVikash Gupta JournalistFollow22 Aug 2025, 11:01 am

फ्लाईओवर निर्माण में हो रही अनियमितता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ। भंगवा चुंगी चौराहे से नया माल गोदाम रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही एवं रास्ता ब्लॉक होने से हो रही आम जन मानस को परेशानी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में एकत्रित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी को ज्ञापन सौंप इस गंभीर समस्या के शीघ्र समाधान की उनसे मांग की।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने सेतु निगम के ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top