175101
समाज में रूढ़िवादी विचारधाराओं को भुलाकर नई सोच बेटियों, महिलाओं को आगे बढ़ाना की जरूरत - कुंदन लाल
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें लिंग भेद पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ कुल्लू में टीचर ट्रेनिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए विशेषज्ञों के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में पुरानी रूढ़िवादी विचारधाराओं को भुलाकर नई सोच के साथ आगे बढ़कर समाज में बेटियों को महिलाओं को आगे बढ़ाना है उन्होंने कहा कि समाज में आने वाले समय में बेटियों को एक आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए जहां पर उनको सपोर्ट किया जाए0
0
Report
175101
शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों को लिंग भेद को भुलाकर समानता का व्यवहार के लिए युवाओं को जागरूकता जरूरी शीतल
Kullu, Himachal Pradesh:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जागरूकता कार्यशाला में शिक्षा विभाग महाविद्यालय कल्लू की विशेषज्ञ डॉ शीतल ने सामाजिक परिवेश में आज बेटियों और महिलाओं के साथ लिंग भेद हो रहा है जिसको दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर बेटियों और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और महिला सशक्तिकरण की दिशा में समाज को सशक्त करने के लिए सहयोग करना चाहिए ।0
0
Report
175101
एएसआई विकास कुमार ने महिलाओं से जुड़े अपराधों तथा महिलाओं के अधिकारों पर अवगत करवाया
Kullu, Himachal Pradesh:पुलिस विभाग के एएसआई विकास के द्वारा साइबर क्राइम और समाज में बढ़ते अपराध और नशे को लेकर कार्यशाला में युवाओं को जागरूक किया गया उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार साइबर क्राइम में हर आयु वर्ग के लोगों के साथ ठगी हो रही है उससे लोगों को जागरूक होने की जरूरत है और ऐसे में कई बार उनके साथ साइबर क्राइम में जब ऑनलाइन ठगी होती है तो उसके बाद ही वह पुलिस के पास पहुंचते हैं लेकिन पुलिस के द्वारा लोगों को साइबर क्राइम ऑनलाइन ठगी के साथ-साथ ब्लैक मिलिंग और डिजिटल अरेस्ट सहित कई प्रकार की ठगी हो रही है उन्होंने कहा कि आज समाज में ऑनलाइन एप्स और मैसेज करने वाले अज्ञात लोगों की रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए0
0
Report
Advertisement
175101
अनुराग चंद्र शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार कहा - धरातल पर उतारी जायेगी सरकार की योजनाएं
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुराग चंद्र शर्मा को कुल्लू जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है। और इससे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में डायरेक्टर (पर्सनेल और वित्त) के पद पर तैनात रहे है। अनुराग चंद्र शर्मा ने अपने नए पद पर बुधवार को कार्यभार संभाला और जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक नेतृत्व की जिम्मेदारी ली। यह नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा किए गए हाल के प्रशासनिक बदलाव का हिस्सा है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कुल्लू पर्यटन, बागवानी आधारित जिला है। अच्छी टीम तैयार कर सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। आपदा में कहां नुकसान है, इसके बाद प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।0
0
Report
175101
स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे तलाड़ा पंचायत के लोग मीटर की बजाय सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा हो स्मार्ट - सुभाष ठाकुर
Kullu, Himachal Pradesh:पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुभाष ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में लोगों के द्वारा स्मार्ट मीटर का विरोध किया जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी सरकार स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है। सरकार के द्वारा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह काम किया जा रहा है। जो सरासर गलत है। तलाडा पंचायत के सैकड़ों महिलाओं ने सरकार से मांग रखी है कि स्मार्ट मीटर बदलने का कार्य बंद किया जाए और लोगों को पुराने मीटर ही दिया जाए।0
0
Report
