icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273401
DPDevendra pandeyFollow18 Apr 2026, 09:47 am

*गोरखपुर के टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल ने रचा इतिहास*राष्ट्रीय स्तर पर जीता शिक्षा अवार्ड 2025-

Tal Nadaur, Uttar Pradesh:गोरखपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए LEAD ग्रुप के शिक्षा अवार्ड 2025-26 में राष्ट्रीय विजेता का गौरव प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 17 अप्रैल को हैदराबाद के होटल नोवोटेल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। देशभर के 3000 से अधिक स्कूलों और 22000 शिक्षकों के बीच हुए इस कड़े प्रतिस्पर्धी चयन में टैलेंट विजन स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना गोरखपुर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय ने पिछले वर्ष 2024-25 में भी स्टेट विनर का खिताब हासिल किया था, और इस वर्ष सामूहिक प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई। विद्यालय के निदेशक जी.पी. गुणाकर ने इस उपलब्धि को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय परिवार के ईमानदार प्रयास, पूर्णकालिक समर्पण और गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय बच्चे, अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं सभी शुभचिंतकों को दिया । शिक्षा अवार्ड, जो देश के सबसे बड़े स्कूल सम्मान कार्यक्रमों में से एक है, उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम और नवाचार के आधार पर दिया जाता है। टैलेंट विजन स्कूल की यह उपलब्धि न केवल संस्थान, बल्कि अभिभावकों और पूरे गोरखपुर क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।
0
0
Report
Pinewz
273401
DPDevendra pandeyFollow10 Apr 2026, 01:39 pm

गोरखपुर में 15 एकड़ पराली और भूसा जलाः महावीर छपरा गांव में आग से किसानों को नुकसान

Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित महावीर छपरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली के पोल पर हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 एकड़ में फैली गेहूं की पराली और 4 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। हल्का लेखपाल ऋषिकेश तिवारी ने मौके पर जांच के बाद बताया कि लगभग 15 एकड़ पराली और 4 कुंतल भूसा जला है। प्रभावित किसानों में सुदर्शन पासवान का लगभग 2 कुंतल भूसा, किशोर यादव का लगभग 1 कुंतल भूसा और संगम यादव का भी लगभग 1 कुंतल भूसा जल गया। किसानों ने काफी मशक्कत के बाद शेष भूसे को बचाने में सफलता पाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास स्थित अभिषेक शाही का मकान भी इसकी चपेट में आने वाला था। इसके अतिरिक्त, बांसगांव-कुसमौल मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप और शराब की भट्टी भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों और प्रशासन की कड़ी मशक्कत और सहयोग से इन स्थानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद बांसगांव से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस आगजनी की घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने सरकार से समय पर राहत और उचित मुआवजे की मांग की है।
0
0
Report
Pinewz
225126
DPDevendra pandeyFollow29 Mar 2026, 01:27 pm

बिना अनुमती के स्वीपर मशीन चलाई जाने से किसानों में आक्रोश

Rauni, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। बेलीपार क्षेत्र के डेफरा ताल में बिना अनुमति के स्वीपर मशीन चलाई जा रही है जिससे आग लगने का खतरा बना हुआ है। अगर ऐसा हादसा होता है तो पशुओं के चारा एवं किसानों का गेहूं फसल के लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है अगर समय रहते प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो बहुत बड़ी हादसा हो सकता है किसानों ने मांग की है कि गेहूं के खेतों की कटाई के बाद ही स्वीपर मशीन चलाई जाए। मिली जानकारी के अनुसार बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा ताल में बिना अनुमत के स्वीपर मशीन चलाए जाने से किसानों में आक्रोश बना हुआ है। किसानों परभंस, कन्हैया, राजेंद्र, कमलेश, वीरेंद्र इत्यादि लोगों ने मांग की है कि गेहूं कटाई के बाद ही स्वीपर मशीन चलाया जाए। जिससे आग लगने के बाद किसानों का ज्यादा नुकसान ना हो। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने कहा कि बिना अनुमती के चलाए जा रहे स्वीपर मशीन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
273401
DPDevendra pandeyFollow2 Mar 2026, 07:14 am

कौड़ीराम से गोरखपुर की तरफ जा रही है एक्सयूवी चार पहिया वाहन कुत्ते को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा

Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh:आज सुबह समय 07.55 बजे चारपहिया वाहन xuv मे सवार 02 व्यक्ति कोलकाता होते हुए गोरखपुर वाराणसी मार्ग से चौरी चौरी जा रहे थे उसी लाइन मे एक ई-रिक्सा जिसपर सवार दो महिला , एक लड़की, 01 पुरूष( ड्राईवर) गोरखपुर की तरफ जा रहे थे कि थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के अन्तर्गत ग्राम मेहरौली मे जैसे ही पहुचे कि एक कुतिया जो भौकते हुए ई-रिक्शा के पीछे दौडी । ई-रिक्सा का चालक उससे बचने के लिए ई-रिक्सा उसी लाइन मे दाहिने तरफ मुड गया जिसे पिछे से तेज गति से आ रही चारपहिया वाहन संख्या WB12 AU4171 ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमे ई-रिक्स मे सवार दो महिला , एक लड़की, 01 पुरूष ( ड्राईवर) व चारपहिया मे सवार 01 पुरूष कुल 05 लोगो को गम्भीर चोटे आयी है जिन्हे तत्काल एनएचआई के एम्बुलेन्स से घायल व्यक्तियो को जिला अस्पताल गोरखपुर भेजवा दिया गया व क्षतिग्रस्त वाहन को एक तरफ खडा कराया गया । घायल व्यक्ति नाम पता बताने मे असमर्थ है
0
0
Report
Pinewz
273401
DPDevendra pandeyFollow28 Feb 2026, 12:09 pm

पंच दिवसीय डीएलएड स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संपन्न

Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। शगुन कॉलेज आफ हायर एजुकेशन (डीएलएड) महावीर छपरा गोरखपुर में शनिवार को भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित पंच दिवसीय प्रसीक्षु शिक्षकों का शिविर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया।शिविर के लीडर ऑफ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार गुप्ता, बजरंगी एवं प्रशिक्षिका लाजो रानी ने कैंप में विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की। समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की चीफट्रस्टी दिनेश कुमार एवं प्रबंधक राम सकल मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि एसओसी गोरखपुर मंडल मोहित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षक अजय गुप्ता एवं लाजो रानी ने कब बुलबुल घेरा गीत एवं छोटी एवं बड़ी सलामी का मनोहारी प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग खेल-खेल में सीखने की विधा है, जो पाठ्य सहगामी ने क्रियाकलापों के माध्यम से अनेक अंतर नैतिक गुणों एवं दायित्वों का बोध कराया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक राम सकल मिश्रा ने कहा कि समाज में पहले दूषित वातावरण के बीच स्काउट गाइड संस्था सेवा भाव सिखाती है।जिसकी समझ में निरंतर कमी हो रही है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मोहित कुमार ने कहा कि विश्व में फैली स्काउट गाइड संस्था के द्वारा मानवी गुणों तथा चारित्रिक एवं नैतिक गुणों का विकसित करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य ने किया अंत में सभी प्रतिभागीयो से दीक्षा ग्रहण कराई गई। इसके उपरांत ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान के साथ शिविर समापन किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top