Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नूँह में निकाली गई भव्य व शानदार तिरंगा यात्रा

Aug 11, 2025 09:57:45
Nuh, Haryana
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नूँह में निकाली गई भव्य व शानदार तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पिंटू व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोगों ने लिया भाग सोमवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में भाजपा जिला नूँह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अनाज मंडी, नूँह से शहीदी पार्क नूँह तक एक भव्य व शानदार तिरंगा-यात्रा निकाली गई। इस शानदार व भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आज़ाद मौहम्मद, जिला प्रमुख जान मौहम्मद, जिला महामंत्री रमेश मानूवास, हेमराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, ऐजाज अह
14
comment
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 11, 2025 11:36:18
Majhaulia, Bihar:
नेयाज आलम शाई:-मझौलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित बीडीसी की बैंक कोरम के अभाव में स्थतगित हो गया,मुखिया संघ के अध्यक्ष हरी लाल यादव ने बताया कि मुखिया संघ ने बीडीसी के बैठक का बहिष्कार किया है,उन्होंने आरोप लगाते हुये बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है,योजनाओं में सौतेला व्यवहार किया जाता है,प्रखंड कर्मियों के मनमानी के शिकायत करने पर संरक्षण दिया जाता है,कई पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि प्रखंड कर्मियों मनमानी से जनप्रतिनिधि परेशान रहते है।
0
comment
Report
Aug 11, 2025 11:25:12
Dhuri, Punjab:
ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਬਣੇਗਾ ਹੋਮੋਪੈਥਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਅਤੇ ਪੰਜ ਕਿਲਿਆਂ ਦੀ ਰੱਖੀ ਮੰਗ ਸੰਗਰੂਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਰਕਾਰੀ ਪੰਜ ਕਿੱਲੇ ਜਲਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਹੋਮਿਓਪੈਥਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਕੰਮ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਕੋਈ ਕਿੱਧਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕੋਈ ਕਿੱਧਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਤਾਂ ਹਲੇ ਤਿਆਰ ਕਰਨੇ ਹੋਰ ਬਣਨਗੇ
4
comment
Report
Aug 11, 2025 11:16:48
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी मंडल के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) बांदा, श्री रूपेश कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण भाव के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” सम्मान प्रदान किया गया है। श्री वर्मा ने झाँसी–बांदा खंड स्थित केन पुल पर लगभग 700 पुलों के पुराने चैनल स्लीपर बदलकर नए एच-बीम स्लीपर डलवाए एवं टीओआरआर का कार्य सम्पन्न कराया। इसके अतिरिक्त समपार फाटक सं. 445 एवं 440 तथा एस-2 पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण हेतु बॉक्स पुशिंग का कार्य, रेल ओवर ब्रिज निर्माण हेतु व्यस्त समपार फाटक सं. एस-1 पर एक ही शिफ्ट में कार्य पूर्ण कराया अकौना–रागौल सेक्शन के दोहरीकरण कार्य के दौरान समस्त सुरक्षा पूर्वक रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण भी सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
5
comment
Report
Aug 11, 2025 11:10:00
Basti, Uttar Pradesh:
बस्ती पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना परसरामपुर और स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी में एक करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की अवैध मॉर्फिन बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो इस खतरनाक नशे की खेप को एक कार में छिपाकर ले जा रहे थे। इस गिरफ्तारी को बस्ती पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को गोपनीय सूचना मिली। पुलिस को इनपुट मिला था कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग नशे की एक बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, थाना परसरामपुर और स्वाट टीम ने तुरंत एक संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई।
5
comment
Report
Aug 11, 2025 10:52:07
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
गोरखपुर पीपीगंज में शनिवार शाम रोहू मछली खरीदने के लिए दो ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा देखने के लिए हाईवे पर जाम लग गया। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
8
comment
Report
Aug 11, 2025 10:51:44
Gajraula, Uttar Pradesh:
सोमवार की दोपहर बस्ती में अवंतिका पार्क से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्रों ने भी सहभागिता की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में ‍निकाली गई गई यात्रा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पवनीत दिवाकर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नगर स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी के पुत्र प्रमोद सागर, पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य आदि शामिल रहे।
5
comment
Report
Aug 11, 2025 10:44:07
Sadabad, Uttar Pradesh:
सादाबाद । बाल कल्याण संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही कस्बा सादाबाद में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा संस्था के जिला कार्यालय बरीवाला मोहल्ला से प्रारंभ होकर कूपा गली विनोबा नगर आदि जगह से होती हुई वापस जिला कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। रेखा ने कहा तिरंगा हमारे देश की शान है हमें इसका सम्मान करना चाहिए।इस दौरान उनके साथ संगठन मंत्री धीरज दुबे ,संगीता कुमारी,ममता देवी,अनीता ज्योति,कुमारी आरुषि,उषा देवी महिला पदाधिकारी मौजूद थी।
11
comment
Report
Aug 11, 2025 10:31:10
Anupshahar, Uttar Pradesh:
प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। सीनियर वर्ग में भूमिका चौधरी प्रथम, जैस्मीन द्वितीय, आफरीन एवं भूमि शर्मा तृतीय रही, जबकि जूनियर वर्ग में अंशिका प्रथम, गौरी द्वितीय और मोनिका सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। द्वितीय वर्ग के सीनियर वर्ग में तनिषा सैनी प्रथम, साक्षी चौधरी द्वितीय, चिंटू तृतीय तथा जूनियर वर्ग में अंशिका प्रथम, गौरी द्वितीय, मोनिका सैनी तृतीय रही।कार्यक्रम में प्रवक्ता अखण्ड प्रताप कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य अभय सिन्हा ने की। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे
9
comment
Report
Aug 11, 2025 10:21:18
Nuh, Haryana:
नूंह साइबर थाना पुलिस ने ठगी के दो बड़े मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। नूंह जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने निवेश, लॉटरी और अन्य प्रलोभनों का झांसा देकर आमजन से लाखों रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने आरोपियों से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल होने वाला अन्य डिजिटल सबूत बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना साइबर क्राइम नूंह टीम को दस अगस्त को सूचना मिली कि अन्जुम निवासी पिनगवा, जिला नूंह बंद पड़े स्कूल के कमरे में बैठकर मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से दो मोबाइल
11
comment
Report
Aug 11, 2025 10:19:27
Kullu, Himachal Pradesh:
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा सरकारी क्षेत्र में युवाओं का भविष्य खराब किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस सरकार के द्वारा जो जॉब ट्रेनी पॉलिसी लाई गई है। उसे तुरंत रद्द करना चाहिए। ताकि युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिल सके। इसी मुद्दे को लेकर एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह ने ढालपुर में डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और मांग रखी कि सरकार की इस पॉलिसी को जल्द से जल्द रद्द किया जाए।
9
comment
Report
Aug 11, 2025 10:18:20
Kullu, Himachal Pradesh:
रतोचा पंचायत के उप प्रधान रिंकू शाह ने बताया कि ग्राम पंचायत रतोचा के अंतर्गत वार्ड नं0 2 बड़ोगी गांव में 8 अगस्त को बादल फटने के कारण गांव को नुकसान हुआ है। जिसमें लोगों के घरों, गौशाला, फसलों, सेब, पलम के बगीचे तथा पंचायत द्वारा निर्मित 4 पुलों को क्षति पहुंची है। पानी का बहाव अधिक होने से नाले के दोनों और बनी सुरक्षा दीवार को भी नुकसान हुआ है। जिस कारण एक किलोमीटर के लगभग सड़क को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि जिस कारण वहां पर बसों, गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है।
8
comment
Report
Aug 11, 2025 09:58:05
Newal Garh, Uttar Pradesh:
सोमवार को भगौती आदर्श जन जातीय लघु माध्यमिक विद्यालय बालापुर जरवा के मैदान में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ शुरू हुई। यात्रा बालापुर के बंसतलाल इंटर कालेज ,जरवा रोड, गैसड़ी रोड होते हुए दुर्गा मंदिर स्कूल पहुंची। वहीं पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर इसका समापन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि हमारे देश की सेना हमारी नाज है। ऑपरेशन सिंदूर ने सभी देशवासियों को गौरव प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने साबित कर दिया है कि हमारा एक-एक फौजी दुश्मन देश की सेना पर भारी है।
14
comment
Report
Aug 11, 2025 09:55:40
Nuh, Haryana:
नूंह जिले के पिनगवां खंड के गांव रीठाट में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। इनमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से एक बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाजी इकबाल ने आज सोमवार 11 बजे मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे सलीम ने 2010 में खेतों पर यह मकान बनवाया था। रात करीब एक बजे जब परिवार सो रहा था, तब मकान की पिछली दीवार भरभरा कर गिर गई। पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही
14
comment
Report
Aug 11, 2025 09:52:29
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:
प्रतापगढ़। थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के ग्राम रामकोला में जमीनी विवाद को लेकर एक दबंग ने पत्रकार रोहित जायसवाल को जान से मारने की धमकी दे डाला। थाना प्रभारी ने पीड़ित पत्रकार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। रामकोला गांव के पत्रकार रोहित जायसवाल अपने भूखंड (गाटा संख्या-437) पर चाहरदीवारी का निर्माण करा रहे थे। 20 जुलाई 2025 को निर्माण के दौरान दीवार गिरा दी गई। पुनः निर्माण कराए जाने पर आरोपियों ने फिर दीवार गिरा दी। 5 अगस्त को दोपहर लगभग 3 बजे निर्माण स्थल पर पहुंचे आरोपियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाया कि "यहां से भाग जाओ, नहीं तो हत्या कर दूंगा।"
14
comment
Report
Advertisement
Back to top