Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

नूंह साइबर थाना पुलिस ने ठगी के दो बड़े मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Aug 11, 2025 10:21:18
Nuh, Haryana
नूंह साइबर थाना पुलिस ने ठगी के दो बड़े मामलों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। नूंह जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने निवेश, लॉटरी और अन्य प्रलोभनों का झांसा देकर आमजन से लाखों रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने आरोपियों से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल होने वाला अन्य डिजिटल सबूत बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना साइबर क्राइम नूंह टीम को दस अगस्त को सूचना मिली कि अन्जुम निवासी पिनगवा, जिला नूंह बंद पड़े स्कूल के कमरे में बैठकर मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से दो मोबाइल
13
comment
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 11, 2025 12:50:07
Dhuri, Punjab:
ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇਧੂਰੀ ਚ3 ਦਿਨ ਦੀ ਹੜਤਾਲ 'ਤੇ ਗਏ ਬਿਜਲੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਗਰਮੀ 'ਚ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ....... ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾ ਨਾ ਮੰਨੀਆ ਤਾ ਲੰਮੇ ਸਮੇ ਲਈ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਹੜਤਾਲ ..... ਬਿਜਲੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਬਿਜਲੀ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਬੈਠ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਮ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ...... ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਕਾਮਿਆਂ ਵੱਲੋ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਰਸਲ 13 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਦੀ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਚਲੇ ਗਏਹਨ ; ਅੰਤਾ ਦੀ ਪੈ ਰਹੀ ਗਰਮੀ ਚ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਦੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਣ ਨਾਲ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆ
2
comment
Report
Aug 11, 2025 12:47:02
Vahrampur, Gorakhpur, Uttar Pradesh:
ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत चौरी चौरा विधानसभा के ब्रह्मपुर मंडल में सोमवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भीमराव अंबेडकर स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा शहीद स्थल नई बाजार पुलिस चौकी तक देशभक्ति के रंग में सराबोर रही। राज्य मंत्री बेचन राम और ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद सैकड़ों बाइक सवार और पैदल चल रहे देशभक्तों का काफिला, तिरंगे लहराते हुए, जयघोष करता आगे बढ़ा। पूरे रास्ते पर डीजे की धुनों पर बजते देशभक्ति गीतों ने लोगों के दिलों में जोश भर दिया और पूरा ब्रह्मपुर तिरंगे के रंग में रंग गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री परशुराम गुप्ता (राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि), मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार मोर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी, रमेश निषाद,
4
comment
Report
Aug 11, 2025 12:45:21
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ की गई । आज के अभियान में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से बांदा जाने वाली मेमू ट्रेन में सवार होने जा रहे यात्रियों की टिकट जांच कराई गयी तथा बिना टिकट यात्रियों को मोबाइल UTS सिस्टम के माध्यम से त्वरित रूप से ON SPOT टिकट उपलब्ध कराये गए I इस प्रकार जांच के दौरान कुल 246 बिना टिकट यात्रियों से रु. 12220/- जुर्माना रेल राजस्व के रूप में वसूल किया गया | सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाये गए l
4
comment
Report
Aug 11, 2025 12:41:37
Gajraula, Uttar Pradesh:
सोमवार को बस्ती में स्थित ज्ञान भारती इंटर कालेज में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर गजरौला पुलिस ने साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को मोबाइल के अनावश्यक प्रयोग से होने वाली नुकसान,साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के संबंध में जानकारी दी। गजरौला इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि मौजूदा दौर में मोबाइल, शस्त्रों से भी घातक साबित हो रहा है। जानकारी के अभाव में लोग मोबाइल से ठगी का शिकार हो रहे हैं।
3
comment
Report
Aug 11, 2025 12:38:42
Majhaulia, Bihar:
नेयाज आलम शाई:-मझौलिया प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार से लेकर अंचल कार्यालय परिसर में कीचड़ व जलजमाव से अंचल और ब्लॉक आने जाने वाले लोगों को हो रही है काफी परेशानी, लोगों ने बताया कि बदबूदार कीचड़ और जलजमाव के कारण बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,हमलोगों को प्रखंड आने के लिए कई किलोमीटर दूर से आना पड़ता कई बार पैर फिसल जाता कपड़ा खराब हो जाता है।
3
comment
Report
Aug 11, 2025 12:12:56
Bettiah, Bihar:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीपल चौक स्थित श्रीराम कॉलोनी के समीप आज एक गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव 6–7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जो पूरी तरह सड़-गल चुका है और फूल गया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
8
comment
Report
Aug 11, 2025 12:11:24
Bhatapara, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर में आयोजित मीना बाजार में रविवार को एक महिला झूला झूलते समय हादसे का शिकार हो गई। झूले का अचानक बैलेंस बिगड़ने से महिला उसमें ही लटक गई और नीचे गिरते-गिरते बची। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह हादसा मीना बाजार की व्यवस्थाओं और उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
8
comment
Report
Aug 11, 2025 11:59:21
Kanker, Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नवागांव के ईशान वन क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नशे में धुत चार युवकों को भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों पर थप्पड़ मारते देखा गया। इस कृत्य से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बयान दिया है कि “जो भी गलत करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।” धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस कृत्य की समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा कड़ी निंदा की जा रही है।
12
comment
Report
Aug 11, 2025 11:46:35
Sukma, Chhattisgarh:
सुकमा जिले के वरिष्ठ अधिकारी—कलेक्टर देवेश ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण और डीएफओ अक्षय दिनकर भोसले—ने पुवर्ती का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र की शान बने ऐतिहासिक पुवर्ती पुल का निरीक्षण किया। कभी नक्सली हिडमा के नाम से कुख्यात पुवर्ती गांव को अब मुख्यधारा से जोड़ दिया गया है, जिससे यहां विकास की नई बयार बह रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की यह यात्रा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक सशक्त संकेत है। ग्रामीणों में भी इस दौरे को लेकर उत्साह और उम्मीद देखी गई।
12
comment
Report
Aug 11, 2025 11:36:18
Majhaulia, Bihar:
नेयाज आलम शाई:-मझौलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित बीडीसी की बैंक कोरम के अभाव में स्थतगित हो गया,मुखिया संघ के अध्यक्ष हरी लाल यादव ने बताया कि मुखिया संघ ने बीडीसी के बैठक का बहिष्कार किया है,उन्होंने आरोप लगाते हुये बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है,योजनाओं में सौतेला व्यवहार किया जाता है,प्रखंड कर्मियों के मनमानी के शिकायत करने पर संरक्षण दिया जाता है,कई पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि प्रखंड कर्मियों मनमानी से जनप्रतिनिधि परेशान रहते है।
13
comment
Report
Aug 11, 2025 11:25:12
Dhuri, Punjab:
ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਬਣੇਗਾ ਹੋਮੋਪੈਥਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਅਤੇ ਪੰਜ ਕਿਲਿਆਂ ਦੀ ਰੱਖੀ ਮੰਗ ਸੰਗਰੂਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਰਕਾਰੀ ਪੰਜ ਕਿੱਲੇ ਜਲਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਹੋਮਿਓਪੈਥਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਕੰਮ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਕੋਈ ਕਿੱਧਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕੋਈ ਕਿੱਧਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਤਾਂ ਹਲੇ ਤਿਆਰ ਕਰਨੇ ਹੋਰ ਬਣਨਗੇ
13
comment
Report
Aug 11, 2025 11:16:48
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी मंडल के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) बांदा, श्री रूपेश कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण भाव के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” सम्मान प्रदान किया गया है। श्री वर्मा ने झाँसी–बांदा खंड स्थित केन पुल पर लगभग 700 पुलों के पुराने चैनल स्लीपर बदलकर नए एच-बीम स्लीपर डलवाए एवं टीओआरआर का कार्य सम्पन्न कराया। इसके अतिरिक्त समपार फाटक सं. 445 एवं 440 तथा एस-2 पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण हेतु बॉक्स पुशिंग का कार्य, रेल ओवर ब्रिज निर्माण हेतु व्यस्त समपार फाटक सं. एस-1 पर एक ही शिफ्ट में कार्य पूर्ण कराया अकौना–रागौल सेक्शन के दोहरीकरण कार्य के दौरान समस्त सुरक्षा पूर्वक रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण भी सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
14
comment
Report
Aug 11, 2025 11:10:00
Basti, Uttar Pradesh:
बस्ती पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना परसरामपुर और स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी में एक करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की अवैध मॉर्फिन बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो इस खतरनाक नशे की खेप को एक कार में छिपाकर ले जा रहे थे। इस गिरफ्तारी को बस्ती पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को गोपनीय सूचना मिली। पुलिस को इनपुट मिला था कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग नशे की एक बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, थाना परसरामपुर और स्वाट टीम ने तुरंत एक संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई।
14
comment
Report
Aug 11, 2025 10:52:07
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
गोरखपुर पीपीगंज में शनिवार शाम रोहू मछली खरीदने के लिए दो ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा देखने के लिए हाईवे पर जाम लग गया। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
14
comment
Report
Aug 11, 2025 10:51:44
Gajraula, Uttar Pradesh:
सोमवार की दोपहर बस्ती में अवंतिका पार्क से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्रों ने भी सहभागिता की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में ‍निकाली गई गई यात्रा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पवनीत दिवाकर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नगर स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी के पुत्र प्रमोद सागर, पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य आदि शामिल रहे।
14
comment
Report
Advertisement
Back to top