Back
Mathura281001blurImage

Mathura - ठाकुर जी के फलों के बंगले ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

PINEWZ
May 07, 2025 19:21:58
Mathura, Uttar Pradesh

मथुरा -वृंदावन नगर के सप्त देवालयों में से एक ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में बुधवार को फलों का बंगला सजाया गया। फलों के बंगला में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ठाकुर जी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। मंदिर सेवायत आचार्य निताई गोस्वामी ने बताया कि सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी महाराज के सानिध्य बुधवार को मंदिर परिसर में फलों का बंगला बनाया गया। ठाकुर जी को फलों के बंगले में विराजमान देख भक्त दर्शन पाकर प्रफुल्लित हुए है। मंदिर में गर्मी के समय में नित्य प्रतिदिन बंगले बनाए जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को फलों का बंगला सजाया गया है। जिसमें आम, सेब, केला, लीची, अनार, रसभरी आदि फल लगाकर बंगले को सजाया गया हैं। वही मंदिर परिसर में दर्शनार्थ आए श्रद्धालु मंदिर की चार परिक्रमा कर गोवर्धन की सप्तकोसी परिक्रमा का पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। साथ ही मंदिर परिसर में साधु ब्राह्मण सेवा, वृद्ध माताओं की सेवा एवं हरिनाम संकीर्तन किया गया है। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|