icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
483501
RARavi Anand Singh PandeyFollow10 May 2025, 12:19 pm

Katni: माधव नगर पुलिस की बदमाशों को सख्त चेतावनी, बोले - अब मिली तो सीधे जेल भेजेंगे

Katni, Madhya Pradesh:

माधव नगर थाना पुलिस ने इलाके के करीब डेढ़ दर्जन गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने सभी को सुबह थाने बुलाया और समझाया कि अगर उन्होंने फिर से कोई गलत काम किया तो उनके खिलाफ ऐसा केस बनेगा जिसमें जमानत नहीं मिलेगी। पुलिस ने साफ कहा कि अगली बार किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा और जरूरत पड़ी तो जिला बदर (इलाके से बाहर) भी किया जाएगा। निगरानी बदमाशों में गुड्डन उर्फ सतीश, आकाश उर्फ बेला, मोहित, घीसुलू, मनीराम, रमेश उर्फ लल्लू, राजेश और ओम प्रकाश उर्फ टकला शामिल थे। पुलिस ने सभी को दो टूक कहा – अब सुधर जाओ, नहीं तो सख्त कार्रवाई तय है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top